BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ताहिर हुसैन को कोर्ट में आज पेश किया जाएगा, पुलिस को कॉल डिटेल में मिले अहम सुराग

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आम आदमी पार्टी (आप) के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। आज ताहिर हुसैन को कोर्ट में पेश किया जाएगा।ताहिर हुसैन ने इससे पहले दिल्ली की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। दिल्ली के दो न्यायालयों ने उनके आत्मसमर्पण के आवेदन और जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
अब ताहिर की कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस को कई अहम सूचना हाथ लगी है।ताहिर हुसैन के कॉल रिकॉर्ड में पता चला कि वह 24 से 27 फरवरी तक मुस्तफाबाद के पास ही था, चांद बाग भी मुस्तफाबाद में पड़ता है। ताहिर का दावा है कि हिंसा के दौरान और बाद में वो अपनी बिल्डिंग या बिल्डिंग के आस पास की गलियों और इलाकों में रहा। 27 फरवरी के बाद उसकी लोकेशन दिल्ली के जाकिर नगर में मिली थी, उसके बाद उसका फोन बंद हो गया था। आपको बताते जाए कि हुसैन ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहुजा के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए एक आवेदन दिया था। सुनवाई चल ही रही थी, तभी क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे।


दिल्ली हिंसा के दौरान हत्या के एक मामले में निलंबित आम आदमी पार्टी के पार्षद हुसैन फरार थे। उन पर हिंसा के दौरान हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

एक उच्च पदस्थ पुलिस सूत्र ने बताया कि नया मामला खजूरी खास पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। दिल्ली हिंसा के दौरान गोली से घायल हुए शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में कहा है,"हुसैन उन उपद्रवियों में शामिल था, जिन्होंने हम पर गोलियां चलाई थीं।

सूत्रों ने कहा कि दो डीसीपी, चार एसीपी और 10 इंस्पेक्टरों की एक टीम को विशेष रूप से ताहिर हुसैन पर नजर रखने के लिए कहा गया था।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More