देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरा पुलिस ने हत्या की दो घटनाओं में वांछित दो आरोपियों और एक दहेज के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव नरेन्द्र यादव ने बताया कि थाना बल्देव पुलिस ने हत्या के आरोपी अभियुक्त राजकुमार पुत्र जगदीश निवासी नगला ड्योडिया थाना बल्देव मथुरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा है। इसी घटना में नामित आरोपी जयपाल पुत्र ओमवीर निवासी नगला बदना थाना बल्देव मथुरा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।
वहीं थाना राया पुलिस ने दहेज के अभियोग में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक उत्तम चन्द पटेल ने बताया कि आरोपी देवेन्द्र पुत्र ओमवीर सिंह निवासी भैंसारा थाना राया को सुबह करीब 9.35 बजे राया कट पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
थाना गोवर्धन पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। अमरपाल पुत्र भीलो निवासी माधुरीकुण्ड थाना गोवर्धन के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत हुआ था। दबिश के दौरान अमरपाल पुत्र भीलो निवासी माधुरीकुण्ड थाना गोवर्धन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बांक बरामद कराया गया है।













Related Items
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
जयपुर में कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार