BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कराहरी राशन उपभोक्ताओं ने राशन डीलर की एसडीएम से शिकायत

छाता तहसील मुख्यालय पर ग्राम कराहरी, पीगरी, नारायनगढ  आदि के उपभोक्ता डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। एक बर्ष से न राशन पानी न  मिलने की थी शिकायत 

तहसील मुख्यालय पर काटा हंगामा

मथुरा। छाता तहसील के ग्राम कराहरी,पीगरी, नारायनगढ के  सैकडों राशन उपभोक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को राशन डीलर साजिदा पत्नी तालिम के खिलाफ हंगामा काटा। एसडीएम को राशन डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उपभोक्ताओं ने कहा कि राशन डीलर एक बर्ष से राशन की सामग्री को हडप कर रहा है। हम अपना राशन सामग्री लेने जाते है तो हमे अभद्व व्यवहार के साथ गाली गलौज देता है। और हमारे राशन काडो को भी जब्त कर रखा है। जब हम तहसील छाता मुख्यालय पर आये और इन्टरनेट पर सिल्प निकलवाई तो हमे पता चला कि हमारा राशन कार्ड बना हुआ है पर लेकिन हमें सामग्री राशन डीलर नही दे रहा है। इसकी शिकायत हमनें उपजिलाधिकारी छाता और आपूर्ति अधिकारी छाता को लिखित में दी। और डीएम को लिखित शिकायत प्रेषित की है। शिकायत करने वालो में अजरू, साहवो, साहूनी, जुम्मी, सहीदन, जुवेदा, हाजरा, झुन्ना, श्याम, अरसद, नबाब, फारूक, रमजानी, आदि है। वही जब इस सम्बन्ध में आपूर्ति अधिकारी मोहन प्रकाश उपाध्याय से वार्ता की गई तो उन्हौने बताया कि राशन डीलर से वितरण रजिस्टर, बीडीओ ग्राफी की सीडी आदि दस्तावेज मांगे गये है और उन दस्तावेजों की बारिकी से जाॅच की जायेगा। फिर उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More