BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रोटी बैंक मथुरा द्वारा मकर संक्रान्ति महोत्सव-अन्नदान महादान का होगा आयोजन

जानकारी देते रोटी बैंक के पदाधिकारीगण मेयर करेंगे अन्नदान-महादान का शुभारम्भ

मथुरा। अन्नमित्र फाउण्डेशन द्वारा संचालित रोटी बैंक मथुरा द्वारा मकर संक्रान्ति का पर्व अन्नदान-महादान के रूप

 में 13, 14 व 15 जनवरी 2018 को मनाया जा रहा है। इसकी जानकारी आज अग्रवाल अतिथि भवन, भरतपुर गेट, पर  रोटी बैंक मथुरा के संस्थापक इंजी. योगेश शर्मा ने दी। 

योगेश शर्मा ने बताया कि मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है, यह पर्व मुख्य रूप से दान का पर्व है। मान्यता है कि दान से धन धान्य में वृद्धि और मनोकामना पूर्ति होती है। 

यह दान का पर्व दीनों, गरीबो की सेवा से देखना चाहिए, रोटी बैंक मथुरा द्वारा गरीब जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरण पिछले 7 माह से किया जा रहा है। यह कार्य संस्था से जुड़े 

अन्नमित्र सदस्यों के सहयोग से निरन्तर चल रहा है। 

मकर संक्रान्ति के अवसर पर रोटी बैंक मथुरा ‘अन्नदान-महादान’ महोत्सव दिनांक 13, 14 व 15 जनवरी को मनाने जा रही है। इसका शुभारम्भ मुकेश आर्यबन्धु, मेयर-मथुरा वृन्दावन नगर निगम द्वारा 13 जनवरी को अपराह्न 1ः30 बजे रोटी बैंक के जिला कार्यालय ‘पिंक पर्पल स्टोर’, बी.एस.ए. इंजी. काॅलेज के पास पर अन्नदान करके किया जायेगा। रोटी बैंक जनपद के सभी दानदाताओं से आग्रह करती है कि वह इस कार्यक्रम में अपना योगदान करें और किसी भी प्रकार का अन्न या सामिग्री रोटी बैंक के किसी भी संग्रह केन्द्र पर जाकर दान करें। मथुरा में मुख्य संग्रह केन्द्र रोटी बैंक का जिला कार्यालय पिंक पर्पल स्टोर, बी.एस.ए. इंजी काॅलेज बनाया गया है। वरिष्ठ सलाहकार एडवोकेट बृजमोहन वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 14 जनवरी को खिचड़ी प्रसाद का वितरण मथुरा, वृन्दावन एवं गोवर्धन के विभिन्न स्थानों प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक लगभग 20 जगहों पर किया जायेगा। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More