BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हजारीमल सोमाणी इंटर काॅलेज में मेयर व पार्षदों का हुआ भव्य स्वागत

हजारीमल सोमाणी इंटर काॅलेज में आयोजित सम्मान समारोह मे मौजूद मेयर डाॅ. मुकेश आर्य बंधु एवं अन्य वृंदावन। मथुरा वृंदावन नगर निगम चुनाव में विजय हुए पार्षद एवं मेयर के स्वागत का सिलसिला बदस्तूर जारी है। गुरुवार को हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज प्रांगण में नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया साथ ही मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधू ने कॉलेज में व्यवस्थाएं देख जरूरी दिशा निर्देश दिये।

गुरुवार को हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. राकेश माहेश्वरी के नेतृत्व में कॉलेज प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस दौरान कॉलेज के समस्त टीचर एवं स्टाफ के द्वारा नवनिर्वाचित नगर के सभी पार्षदों के साथ मेयर डॉक्टर मुकेश आर्य बंधू का माल्यार्पण कर एवं पटका पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश महेश्वरी ने बताया कि स्कूल के एक वरिष्ठ कर्मचारी के विदाई समारोह के साथ नगर निगम के पार्षद एवं मेयर का भव्य स्वागत का आयोजन किया गया है।

वही कॉलेज में पहली मर्तबा आए मेयर डॉक्टर मुकेश आर्य बंधू ने नगर निगम के अन्र्तगत स्कूल में अव्यवस्थाओं के बारे में कहा कि वह पहली मर्तबा स्कूल आए हैं। स्कूल में व्याप्त व्यवस्थाओं का संज्ञान लेकर समस्याओं का जल्द निराकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर राधा कृष्ण पाठक, पवन यादव, वैभव अग्रवाल, मुन्ना लाल निषाद, जय शर्मा, पंकज अरोड़ा, हेमंत भारती, लीला ठाकुर, रसिक बल्लभ नागार्च, प्रमोद गौतम, राजकुमार शर्मा, योगेश चूड़ामणि, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More