BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बीएसए काॅलेज गलत वजह से एक बार फिर चर्चा में

मथुरा। शहर की ख्यातिलब्ध शिक्षण संस्था बीएसए डिग्री काॅलेज एक बार फिर गलत वजह से चर्चा में है। बीएसए कॉलेज के प्रवक्ता सहित चार लोगों द्वारा एक एलएलबी की छात्रा के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित छात्रा ने थाना हाईवे में कॉलेज के प्रवक्ता सहित चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पहले भी बीएसए कॉलेज के प्रवक्ताओं पर छात्राओं से छेड़खानी, दुराचार का प्रयास करने के मामले सामने आते रहे हैं।

रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने 6 मई 2021 को राधापुरम एस्टेट सेक्टर दो स्थित आवास पर बुलाकर उसके साथ बलात्कार कर फोटो खींचे गये और मारपीट कर गाली गलौज की गई।

प्रवक्ता द्वारा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 6 मई 2021 को डीडी चैहान ने राधापुरम एस्टेट सेक्टर दो स्थित आवास पर बुलाकर उसके साथ बलात्कार कर फोटो खींचे गये और मारपीट कर गाली गलौज की गई। प्रवक्ता द्वारा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई।

पीड़ित छाता एवं अधिवक्ता युवती ने थाना हाइवे में डीडी चैहान, विष्णु चैहान पत्नी मछला चैहान, विनोद बिन्दल सहित चार लोगों के विरूद्ध थाना हाइवे में आईपीसी की धारा 354, 323, 342, 376, 504, 506 के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


इससे पहले 10 फरवरी 2021 को बीएसए कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा था, इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई। छात्र संगठनों ने भी इस घटना पर आक्रोष व्यक्त किया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाही की मांग की थी।

चार फरवरी को मथुरा के बीएसए कॉलेज में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। बीएसए कॉलेज की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा कंप्यूटर विज्ञान की क्लास ले रही थी।

उस दौरान प्रोफेसर छात्रा से सवाल पूछते हुए दुव्र्यवहार एवं स्पर्श करने लगा। प्रोफेसर के इस व्यवहार से छात्रा ने कॉलेज प्रशासन से न्याय की मांग की। इस पर कॉलेज प्रशासन ने पांच लोगों की जांच टीम गठित कर दी थी। थकहार कर पीड़ित छात्रा ने छेड़खानी के आरोप में बीएसए कॉलेज के आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। इस तरह के दूसरे मामले भी सामने आते रहे हैं, जिससे शिक्षण संस्था की छवि को बट्टा लगा है।

वर्ष 2010 में प्रदेश स्तर पर सुनाई दी थी परिहार कांड की गूंज


सबसे सनसनी खेज और संस्था की छवि को धूमिल करने वाला मामला वर्ष 2010 के अगस्त महीने में सामने आया था। इस प्रकरण की गूंज प्रदेश स्तर तक सुनाई दी थी। ओटा की ओट भी परिहार के उस समय काम नहीं आई थी।

डीआईजी आगरा के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में बाॅटनी विभाग के हैड डा.जेएस परिहार के खिलाफ सेक्षन 376 और 506 आईपीएसी के तहत मामला दर्ज हुआ था। बाद में यह मामला आगरा के महिला थाने को ट्रांसफर हो गया था। इस प्रकरण से जुडे कई वीडियो वायरल हुए थे। जिन्होंने पूरे शिक्षा जगत को शर्मशार किया था। काॅलेज और विश्वविद्यालय स्तर से कई जांच कमेटियां गठित हुई थीं।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More