BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

काॅलेज में छात्र गुटों के बीच फायरिंग

मथुरा। शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थान बीएसए डिग्री काॅलेज में शनिवार का छात्रों के दो गुटों के बीच हुए झगडे में फायरिंग हो गई। गोली चलने की आवाज से काॅलेज में अफरातफरी मच गई। काॅलेज प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया।

कुछ देर में ही पुलिस की कई गाडियां काॅलेज परिसर में पहुंच गईं। दूसरी और काॅलेज की अनुशासन समिति की बैठक भी बुला ली गई जिससे आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जा सके।


काॅलेज प्रचार्या बबिता अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब सवा दस बजे काॅलेज में गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

गोली चलाने वाला छात्रा मौके से भाग निकला। गोली किसी को लगी नहीं है और दूसरी तरह की कोई चोट भी किसी छात्र को नहीं आई है। जिस छात्र ने खुद पर गोली चलाये जाने का आरोप लगाया है उससे पूछताछ की जा रही है। काॅलेज की अनुशासन समिति की बैठक भी बुलाई गयी है।

पहले गोली चलाने वाले छात्र पर किस तरह की कार्रवाही की जाये यह फैसला लेना है। इसके बाद दोनों छात्रों अथवा छात्र गुटों के बीच रंजिश की वजह पता की जायेगी और आगे की कार्रवाही की जाएगी।
उन्हेंने कहाकि कोई छात्र अगर गाडी में या किसी दूसरी तरह से असलाह छुपा कर ले आये तो हम उसे कैसे पकड सकते हैं। इस बारे में हम प्रशासन से बात करेंगे कि वह इस तरह की सुरक्षा उपलब्ध कराये जिससे ऐसे छात्रों को गेट पर ही रोका जा सके।


जिस छात्र पर गोली चलाने का अरोप लगाया जा रहा है वह एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है। जिस छात्र ने यह कहा है कि उसके उपर गोली चलाई गयी वह भी इसी कक्षा का छात्र है। बताया जा रहा है कि इससे पहले शुक्रवार को भी इन दोनांे गुटों में झगडा हुआ था।


सुबह करीब साढे दस बजे बीएसए काॅलेज में दो पक्षों मंे आपसी विवाद में एक पक्ष द्वारा दो राउण्ड फायरिंग की गई है। अभियोग पंजीकृत कर कठोर कार्रवाही की जाएगी। इस तरह के कितने गुट काॅलेज में सक्रिय हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाही की जाएगी। काॅलेज प्रशासन के साथ भी बात की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज देखे जाएंगे और उपद्रव करने वाले चिन्हित किये जाएंगे।
-वरूण कुमार, सीओ सिटी

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More