BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बरसाना श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज ने गांधी जयंती पर निकाली रैली

बरसाना श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज की रैली में ष्षािमल छात्र्ा-छात्र्ााऐ।  मथुरा। बरसाना श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती को विद्यालय में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई,शासन के द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये गए। सभी शिक्षकों कर्मचारियों व छात्रों द्वारा प्रभात फेरी स्वच्छता जागरूकता के रूप में निकाली गई प्रधानाचार्य व आगंतुक महानुभावो द्वारा ध्वजारोहण किया गया महात्मा गाँधी जी व स्व लालबहादुर शास्त्री जी के छवि चित्रो पर माल्यार्पण किया गया।शिक्षको द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के जीवन, चरित्र व स्वाधीनता आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तृत जानकारी छात्रों को दी गयी।छात्रों ने  भाषण ,चर्चा  परिचर्चा में बढचढ कर भाग लिया गया।छात्रों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान किया गया गांधी जी के विचारों का आधुनिक समय मे महत्त्व विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।उपरोक्त सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन में  प्रधानाचार्य शिक्षको व कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कमल कुमार गौड़ ने की तथा संचालन शेलेन्द्र कुमार मिश्र व हरिकेश कुमार यादव द्वारा किया गया।
 
गणवेष का किया गया वितरण
श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज में गांधी जयंती के पावन दिवस पर शासन के निर्देशानुसार कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को विद्यालय में गणवेश(ड्रेस) वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कमल कुमार गौड़, शिक्षक यमुनेश गोयल,हरिकेश यादव ,सुमनेश मिश्र, मुख्य अतिथि संजय गोस्वामी एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष जगदीश बाबूजी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रासबिहारी गोस्वामी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भगवान सिंह, रमेश यादव एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More