देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। गोकुल बैराज मुआवजा को लेकर कर रहे किसानों द्वारा पुलिस पर पथराव किए जाने के बाद हुई गिरफ्तार के विरोध में आज किसानों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुकद्मा वापिस लेने एवं रिहाई की मांग करते हुए एसएसपी को एक शिकायती पत्र प्रेषित किया है।
पत्र में किसानों ने कहा है कि पांच जनवरी को किसानों द्वारा शांति पूर्वक दे रहे धरने को कुछ मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठियां बरसा कर उन्हें उग्र कर दिया था तथा बाद में भगदड़ मचने के कारण पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। निर्दोष किसानों को संगीन धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए गोकुल बैराज के मुआवजा पीड़ित निर्दोष किसानों को राहत देते हुए पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमें वापस ले कर गिरफ्तार किसानों को बिना शर्त रिहाई कराने की मांग की है।













Related Items
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
MATHURA : एसएसपी ने खुद की मॉनिटरिंग