देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक हृदयविदारक घटना हो गई, जिसमें एक महिला उसके युवा भतीजे और 3 माह की बच्ची की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला और युवक ने बच्ची के साथ ट्रेन से कटकर खुदकुशी की जबकि मृतकों के परिजनों और पुलिस के अनुसार यह एक दुर्घटना ही है, जिसमें प्रेम प्रसंग आदि जैसी कोई बात नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ फरीदाबाद की कृष्णा पुरी कालोनी के सेक्टर 25 की रहने वाली 28 वर्षीय ज्योति पत्नी देवेंद्र कुछ ही दूरी पर रहने वाले अपने भाई के लड़का 18 वर्षीय शिव कुमार के साथ आज सुबह करीब 5.30 बजे नूह मेवात निवासी अपने बीमार तैया ससुर जय किशन को देखने के लिए निकली। ज्योति के साथ उसकी 3 माह की बच्ची रीतिका भी थी। ज्योति, शिव कुमार और बच्ची रीतिका वहां से तेज गति से निकलती तमिलनाडु एक्सप्रेस से कट गए, जिससे उनकी तत्काल दर्दनाक मौत हो गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला और युवक ने बच्ची के साथ ट्रेन से कटकर खुदकुशी की और उन्हें प्रथमदृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लगा। राजकीय रेलवे पुलिस भी शुरू में यही मानकर चल रही थी। लेकिन बाद में सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन जब कोसीकलां रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्होंने ऐसी किसी भी संभावना से स्पष्ट इन्कार किया। मृत महिला ज्योति के पति देवेंद्र ने बताया कि इस मामले में प्रेम प्रसंग जैसी कोई बात नहीं है और न ही उनके द्वारा खुदकुशी की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें मेवात के लिए पलवल जाना था कोसीकला शायद वे भूले से आ गए होंगे, जहां से कोई गाड़ी न होने के कारण बस पकड़ने के लिए वे बाहर निकल रहे होंगे। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस भी इसे महज एक दुर्घटना ही मान रही है। जीआरपी की कोसीकलाँ चैकी के इंचार्ज बीडी पांडेय के अनुसार यह घटना आज सुबह करीब 8.50 बजे की है। उन्होंने कहा कि संभवत प्लेटपफार्म नंबर 2 से 1 पर जाने के लिए रेल लाइन पार करते समय वह तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में आ गए होंगे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें भी यह मामला प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी का लग रहा था जबकि अब उन्हें ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है क्योंकि महिला के पति के अलावा उसका पिता और युवक की मां भी यहां आ गई है, जिनमें से कोई इस बात को नहीं मान रहा है।













Related Items
बुआ भतीजे प्रेमीयुगल ने दी ट्रेन से कट जान
चाचा ने भतीजे को पुत्र मोह के चलते उतारा मौत के घाट
चाचा ने ब्लैड से काट दी भतीजे की जुबान