BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

चाचा ने भतीजे को पुत्र मोह के चलते उतारा मौत के घाट

एसपी देहात आदित्य शुक्ला मीडिया को हत्यारोपी के बारे में जानकारी देते हुए मथुरा। विगत दिनों तांत्रिक के अंधविश्वास में फंस कर एक युवक ने चार साल के बच्चे की बलि दे दी। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन स्थित पत्रकारों के सामने इसका खुलासा किया। 

थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत 6 अक्टूबर को एक चार साल के बच्चे की ईट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी कोसी पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरूवार रात्रि मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार पर कोसी थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देवेन्द्र उर्फ कंजर पुत्र राजवीर निवासी ग्राम सुजावली को गिरफ्तार कर लिया। कडी पूछताछ करने पर उसने बच्चे की निर्मम हत्या का राज उगल दिया, उसकी निशान देही से खून से लतपथ ईंट भी बरामद की गई है। 

पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया अंधविश्वास के चलते बच्चा बलि का शिकार हुआ है देवेन्द्र कंजर की माँ को तांत्रिक ने अंधविश्वास में लिया कि तुम किसी बच्चे की बलि चढाओगी तो तुम्हारी बहु पर बच्चा हो जायेगा, देवेन्द्र कजंर ने अपने भतीजे अमित पुत्र तेजपाल को बहला फुसलाकर बेनामी के खेत पर बनी बुर्जी में ले जाकर बडी बेरहमी से ईट से कुचलकर हत्या कर दी। एसपी देहात ने कहा जनपद की जनता ऐसे किसी तांत्रिक के बहकाबे नही आयें, अन्धविश्वास से जुर्म पनपता है न कि किसी का भला होता, सतर्क रहे सजग रहे, अगर ऐसा कोई तांत्रिक मिलता तो पुलिस को तुरन्त सूचना दें। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More