BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बुआ भतीजे प्रेमीयुगल ने दी ट्रेन से कट जान

टेªन के पास प्रेमीयुगलों का शव देखने पहुंचे ग्रामीण

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत रैपुराजाट के समीप रेलवे लाइन पर एक प्रेमी युगल का शव पड़ा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आॅनर किलिंग की आषंका भी जोरों पर हैं। मृत किशोरी और युवक आपस में बुआ-भतीजे भी लगते थे लेकिन जैसे ही उनमें जवानी के अंकुर फूटने लगे तो वह एक दूसरे की ओर आकर्शित होकर रिश्ते और बंधन की परवाह किए बगैर प्रेम संबंध में बंध गए। वहीं किशोरी के फुफेरे भाई ने प्रेमी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों की आशंका को बल दे दिया है। इस संबध में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन फिर भी मामले की जांच की जा रही है,अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी कु.हेमा पुत्री चरन सिंह और 21 वर्षीय विपिन पुत्र दिगम्बर निवासीगण गांव मिर्जापुर थाना फरह सोमवार की रात करीब 9 बजे घर से गायब हो गए थे। किशोरी और युवक को गायब देखकर दोनों के परिजन रात्रि में ही उन्हें अलग-अलग तलाशने के लिए संभावित स्थानों और गांव के पास के जंगल में भटकते रहे लेकिन किशोरी और युवक को कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसके बाद किशोरी के रिश्तेदार भी रात को ही मिर्जापुर पहुंच गए थे और प्रेमी युगल को तलाशने के लिए काफी प्रयास किए। इसके बाद मंगलवार सुबह रैपुराजाट के पास रेलवे लाइन पर एक किशोरी और युवक के शव ग्रामीणों ने पड़े हुए देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और प्रेमी युगल के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं ग्रामीणों ने आॅनर किलिंग में प्रेमी युगल की हत्या किए जाने की आशंका भी व्यक्त की है। उधर रैपुराजाट के पास एक युवती और युवक की लाश मिलने की जानकारी होने पर किशोरी के परिजन वहां पहुंच गए। किशोरी के फुफेरे भाई ओमप्रकाश पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव भुड़रसू थाना रिफाइनरी ने मृतका की पहचान गायब ममेरी बहन कु.हेमा के रूप में कर ली और वहीं मृत युवक की शिनाख्त भी ग्रामीणों ने विपिन के रूप कर ली। मृत किशोरी और युवक रिश्ते में बुआ-भतीजे लगते थे। संभावना है कि रिश्तेदारी होने के कारण किशोरी और युवक को पता था कि परिजन उनके प्रेम संबंध को कभी मंजूरी नहीं देंगे,इसी कारण उन्होंने घर से भागने का निर्णय लिया होगा। जब काफी समय बाद भी मृत युवक के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें सूचना देकर बुलाया। थाने पर किशोरी और युवक के परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरकर प्रेमी युगल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इधर पोस्टमार्टमगृह पर पहुंचे मृत किशोरी के ममेरे भाई ओप्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक के परिजनों ने रात्रि में ही किसी समय किशोरी और युवक को पकड़ने के बाद दोनों की हत्या करके शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया है। दूसरी ओर पुलिस के पास के दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है।

 

दो साल से बुआ-भतीजे में चल रहा था प्रेम प्रसंग

किशोरी-युवक के परिजनों में पूर्व में हो चुका है विवाद

मथुरा। युवक विपिन और किशोरी की पूरी रात तलाश करने के बाद मंगलवार सुबह मृत विपिन के पास चचेरे भाई बिजेंद्र ने मोबाइल आॅन होने पर उससे बात की थी। सूत्रों के अनुसार चचेरे भाई बिजेन्द्र ने युवक को घर आने के लिए कहा तो बताते हैं कि इसे सुनकर किशोरी ने कहा था कि फिर मैं कहां जाऊंगी ? इसी के बाद आज सुबह प्रेमी युगल हेमा और विपिन का शव रैपुराजाट फाटक के समीप पड़े हुए मिले। घटना की पृष्ठभूमि के अनुसार किशोरी हेमा और युवक विपिन के करीब 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग को रिश्तेदारी की वजह से दोनों के परिजनों ने किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं था। बताते हैं कि इसीलिए इस प्रेम प्रसंग को लेकर दो-तीन महीने पहले किशोरी और युवक के परिजनों में विवाद भी हुआ था। बताते हैं कि परिजनों ने किशोरी को टाऊनशिप,रिफाइनरी के समीप रहने वाले उसके जीजा के यहां पढने के लिए छोड़ दिया था। किशोरी वहां किसी स्कूल में 11 वीं की छात्रा थी। बताया तो यह भी जाता है कि किशोरी समय-समय पर गांव में रह रही अपनी मां और छोटी बहन से मिलने आती रहती थी। इसी बहाने उसकी मुलाकात उसके प्रेमी भतीजे विपिन से भी हो जाती थी,जबकि विपिन भी उससे मिलने कभी-कभी टाऊनशिप पहुंच जाता था। इसके अलावा वह मोबाइल पर बातें करते थे। बताते हैं कि किशोरी सोमवार शाम को ही अपने गांव पहुंची थी। मृत किशोर के पिता की एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है |

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More