देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भीलवाड़ा । जिले के धनोप ग्राम में जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे की जुबान काट दी। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। जुबान कटने से भतीजे से बोला भी नहीं जा रहा है।
फुलियां कलां थाना क्षेत्र के धनोप ग्राम निवासी कैलाश बलाई का उसके चाचा राजू बलाई के साथ खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते कैलाश ने अपने खेत पर लकड़ी से बाड़ बना दी थी। इससे राजू बलाई उनसे रंजिश बनाए हुए था और उसने 5 जुलाई को कैलाश को फोन कर खेत पर बुला लिया। इस पर कैलाश पत्नी गमान के साथ खेत पर चला गया। वहां बाड़ बनाने को लेकर आपस में कहासुनी होने लगी और राजू बलाई ने अपने पुत्र व भाई के साथ मिलकर कैलाश की जुबान काट दी।
कैलाश की पत्नी गमान ने बताया कि हम खेत पर पहुंचे तो राजू बलाई अपने भाई रंग लाल, दुर्गा लाल व पुत्र पवन के साथ मौजूद था। उन्होंने खेत में बाड़ लगाने को लेकर धक्का-मुक्की की और बाद में मेरे पति को नीचे पटक दिया। उसके बाद रंगलाल मेरे पति की छाती पर बैठ गया। राजू व दुर्गा लाल ने हाथ-पैर पकड़ लिए और रंगलाल ने ब्लैड से जुबान काट दी। उन्होंने उससे भी मारपीट की। गमान ने यह भी कहा कि पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
UP : फिर एक होंगे चाचा-भतीजा! शिवपाल ने अखिलेश का नाम लेकर दिए संकेत
MATHURA : धूमधाम से मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन
ट्रेन से कटकर बुआ-भतीजे सहित बच्ची की दर्दनाक मौत