BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

UP : फिर एक होंगे चाचा-भतीजा! शिवपाल ने अखिलेश का नाम लेकर दिए संकेत

इटावा। उत्तर प्रदेश को राजनीति का गढ़ माना जाता है। वहां चुनाव हो या न हो सियासी पारा हमेशा उबाल पर रहता है। कभी सत्ता तो कभी विपक्ष चर्चाओं में रहते हैं। ताजातरीन घटनाक्रम में यादव परिवार सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने भतीजे व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर एक बयान दिया है, जिससे दोनों पक्षों में सुलह के आसार नजर आने लगे हैं।

शिवपाल ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम चाहते हैं नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के जन्मदिन 22 नवंबर के मौके पर परिवार में एकता बढ़ जाए तो अच्छा है। हमारी कोशिश है कि भतीजा समझ लेगा तो सरकार बना लेगा, हमें तो मुख्यमंत्री बनना नहीं है।

हमारी प्राथमिकता है समाजवादी पार्टी (सपा) क्योंकि हमने बहुत लंबे समय तक नेताजी के साथ काम किया है। हमारी विचारधारा भी समाजवादी है। नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर दोनों पार्टियां एकता के लिए आगे बढ़ें। हम सैफई में बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं। हाल ही में शिवपाल और अखिलेश एक साथ मुलायम के घर पर दिखााई दिए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब मुलायम की कुशलक्षेम जानने उनके घर पहुंचे थे तो वे दोनों वहां मौजूद थे। शिवपाल सपा में अपनी पार्टी का विलय करने के बजाय अखिलेश के साथ गठबंधन करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव हैं। उल्लेखनीय है कि सपा में एकाधिकार को लेकर साल 2016 में शुरू हुई पारिवारिक कलह के बाद शिवपाल ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद अलग पार्टी बना ली थी।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More