देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। शम्मी कपूर के 86वें जन्मदिवस पर उनके भतीजे और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी और उन्हें असली बागी स्टार बताया है। ऋषि ने शनिवार को शम्मी की तस्वीर के साथ ट्वीट कर कहा, दिवगंत शम्मी कपूर को उनके 86वें जन्मदिवस पर असली बागी स्टार को जन्मदिन मुबारक हो। हम आपकी मौजूदगी, आपके साहस और खासकर आपको याद करते हैं।
महान अभिनेता और फिल्म निर्माता पृथ्वीराज कपूर व रामसरनी कपूर के बेटे शम्मी का जन्म 21 अक्टूबर 1931 में हुआ था। वे दिवगंत अभिनेता राज कपूर से छोटे और शशि कपूर से बड़े भाई थे। शम्मी कपूर को तुमसा नहीं देखा, दिल देके देखो, जंगली, प्यार किया तो डरना क्या, एन इवनिंग इन पेरिस, ब्रह्मचारी, अंदाज और सच्चाई में निभाए उनके सर्वक्षेष्ठ किरदार के लिए जाना जाता है। गुर्दों के निष्क्रिय हो जाने से शम्मी कपूर का 14 अगस्त, 2011 को निधन हो गया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
ग्लूट्स वर्कआउट में खुशी कपूर का नया बेंचमार्क, 290 किलो वजन के साथ नाम की बड़ी उपलब्धि