देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। छाता पैगांव रोड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप बने नाले पर 14 परिवारों ने अवैध रूप से निर्माण कर नाले को रोक दिया है। इस सम्बन्ध में कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत करा चुके है लेकिन उसके बाबजूद भी अतिक्रमणकारियों ने अपने अपने अवैध निर्माण नाले से नही हटाये है। इस पर संज्ञान लेते हुए ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी छाता डाॅ राजेन्द्र पैसिया ने अतिक्रमणकारी परिवारो के खिलाफ नोटिस जारी कर लेखपाल सुरेशराय, नगर पंचायत के कर्मचारी द्वारा नोटिस तामील करा दिये गये है। जिसमें अतिक्रमणकारियों को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए सूचित कर दिया गया है कि अपने अपने नाले से अवैध अतिक्रमण हटा ले अन्यथा तहसील टीम व नगर पंचायत कर्मियो द्वारा अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया जायेगा। जिसकी हर्जे व खर्चे की जिम्मेदारी अतिक्रमणकारियों की होगी।













Related Items
छाता तहसील में अनसुनी की शिकायत सबसे ज्यादा
पुराने कार्यकर्ताओं के परिवारों को जोड रही सपा
राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में अब 21 लाख से अधिक परिवारों को ‘हर घर नल कनेक्शन‘ की सुविधा