देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन। बीते 30 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिला भागवत प्रवक्ता द्वारा व्यास पीठ पर नृत्य के फेसबुक पर हुए वायरल वीडियो पर किए गए भद्दे व अश्लील टिप्पड़ी नगर की महिला भागवत प्रवक्ता व साध्वियो में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में सोमवार को कनक धारा फांउडेशन की अध्यक्षा डॉ. लक्ष्मी गौतम के नेतृत्व में एक बैठक आहूत की गई।
जिसमें आस-पास से दर्जन भर से ज्यादा भागवत सीखने आयी बेटियों एवं साध्वियों ने शिरकत कर घटना पर आक्रोश व्यक्त कर महिलाओं पर अश्लील टिप्पड़ी करने वालो की कड़ी निंदा की गयी। बताते चले कि मामला बीते 30 दिसंबर छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा है। जहां एक महिला भागवत प्रवक्ता व्यास पीठ पर व्यक्त करती है बस यही से विवाह शुरू हो गया। व्यासपीठ पर खड़े होकर नृत्य का वीडियो फेसबुक पर खूब वायरल हुआ और उस पर जमकर भद्दे कमेंट किए इतना ही नहीं ऐसी पोस्ट नगर में भी फेसबुक पर अपलोड कर शेयर की गई उस पोस्ट पर भी नगर के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट किये।
इस संबंध में कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि एक 13 वर्ष की बेटी के द्वारा व्यासपीठ पर किये गये। नृत्य को लेकर माफी मांग ली गयी है उसके बाद भी लोग अश्लील कमेंट कर रहे है उन्होंने भागवत सीखने आयी बेटियों के सम्मान की लड़ाई जारी रखने की बात कही।
वही साध्वी पदम ज्योति ने कहा कि जो लोग महिलाओं की कथा करने पर सवाल उठाते हैं। उनको बता दूं कि जब भगवान ने कथा की तो लक्ष्मी जी ने कथा सुनी थी और जब लक्ष्मी जी ने कथा की तो भगवान ने 2 महीने तक कथा सुनी थी। उन्होंने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों को अज्ञानी बताया।
भागवत प्रवक्ता कृष्ण प्रिया ने कहां की हमारे ग्रंथों के अनुसार जहां महिलाओं को सम्मान मिलता है। वहां देवताओं का वास होता है भारत भूमि में महिलाओं का अपमान होना दुर्भाग्यपूर्ण है
इस अवसर पर जानकी, बृज किशोरी, सुमन किशोरी, आरती किशोरी, प्रिय पाराशर, साध्वी कैलाश भारती, साध्वी मीरा, ज्ञानेश्वरी, राधा, विजयलक्ष्मी, श्यामा, कुसुम, पायल गर्ग, माधुरी दासी आदि मौजूद रहे।













Related Items
उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में भगवान कृष्ण ने प्राप्त की थी शिक्षा !
गिरिराज तलहटी गोवर्धन के रामानंद आश्रम में शुरू हुआ रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव
UTTAR PRADESH : गौशाला में 25 गायें मृत मिलीं, SDM ने निरीक्षण में पाईं ये खामियां