BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

UTTAR PRADESH : गौशाला में 25 गायें मृत मिलीं, SDM ने निरीक्षण में पाईं ये खामियां

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की पैलानी तहसील की खप्टिहाकलां गांव की गौशाला में कथित तौर पर भूख और ठंड से 25 गायें मृत मिली हैं। यह खुलासा रविवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के निरीक्षण में हुआ है। पैलानी तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मंसूर अहमद ने सोमवार को बताया कि उन्होंने रविवार को खप्टिहाकलां गांव में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया, जिसमें प्रथम दृष्ट्या भूख और ठंड से दो दिन के भीतर 25 गायों की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया, गौशाला में सभी मृत गायों के शव पड़े थे, जिन्हें कुत्ते नोंचकर खा रहे थे। करीब एक दर्जन गायें बीमार हैं, जिनका इलाज भी नहीं किया जा रहा है। गायों को खाने के लिए सिर्फ सूखा पुआल दिया गया था और ठंड से बचाव के भी कोई इंतजाम नहीं हैं।

एसडीएम अहमद ने बताया कि यह पशु आश्रय केंद्र (गौशाला) एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) को ठेके पर दिया गया है, जहां रजिस्टर में 649 गायों का पंजीयन है। लेकिन ठंड से बचाव के लिए जो टिनशेड बना है, उसमें सिर्फ 200 गायें ही सिर छिपा सकती हैं। बकौल एसडीएम, गौशाला संचालक अनिल शर्मा को बुलाकर फटकार लगाई गई है और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। एसडीएम ने यह भी बताया कि वे अपनी निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को सौंपेंगे।


 साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More