देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreहत्यारोपी पति ने एक तीर से साधे थे दो निशाने
विरोधियों को फंसाने और चप्पल का बदला लेने को की थी विवाहिता की हत्या
घटना में प्रयुक्त तमंचा पुलिस ने किया बरामद
मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित गांव तेहरा में सोते समय संदिग्ध परिस्थती में हुई विवाहिता की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गृहक्लेश होने पर हत्यारोपी पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा था और इसके बाद में पत्नी ने पति को चप्पल दे मारी तो अपने को अपमानित महसूस करते हुए आरोपी ने एक तीर से दो निशाने साधते हुए पत्नी को मौत के घाट उतारा था। महज दो साल भी सात फेरों की कसम को हत्यारोपी पति नहीं निभा सका,दो साल पहले ही मृतका अग्नि के सात फेरे लेकर ससुराल आयी थी। पुलिस ने विवाहिता की हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। प्रेसवार्ता के दौरान विवाहिता की हत्या का खुलासा करते हुए प्रभारी एसपी सिटी/एसपी यातायात ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि रामू यादव पुत्र महेश चन्द्र यादव निवासी गांव तेहरा अपनी 21 वर्षीय पत्नी रीना यादव के साथ पिछले शनिवार की रात्रि करीब 3 बजे कमरे में सो रहा था। उसी दौरान संदिग्ध परिस्थती में सो रही विवाहिता के पेट में गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका के पति रामू यादव समेत अन्य परिजनों ने जमीनी विवाद में गांव के ही रहने वाले दो सगे भाई राजेन्द्र सिंह और जीतेश पुत्रगण लाल सिंह पर कमरे की खिड़की पर रखे कूलर को हटाकर गोली मारने का आरोप लगाया था। बताया कि मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो जिस बेड पर विवाहिता सो रही थी,उस बेड की प्लाई को फाड़ते हुए गोली नीचे धंस गई थी। इसके बाद जब विवाहिता के पेट में गोली मारने का घाव भी ऊपर से नीचे की ओर मिला तो पुलिस का माथा ठनक गया था। उनका कहना था कि पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। पकड़े गए हत्यारोपी पति ने बताया कि गृहक्लेश में झगड़ा होने के बाद उसने पत्नी को थप्पड़ मारा था और इसके बाद पत्नी ने उसे चप्पल मार दी थी। वह पत्नी से अपमान का बदला लेने के साथ ही जमीनी विवाद में गांव के रहने वाले राजेन्द्र और जीतेश को फंसाना चाहता था। इसीलिए उसने योजना बनाकर शनिवार रात्रि में गोली मारकर पत्नी की हत्या करने के बाद जमीनी विवाद में विरोधियों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा को भी बरामद कर लिया है। वहीं हत्यारोपी के ससुरालीजनों ने भी अतिरिक्त दहेज में दो लाख की मांग करके विवाहिता को प्रताणित करने का आरोप लगाया है . पुलिस ने हत्यारोपी पति को जेल भेज दिया है।













Related Items
पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर
गोली मारने के आरोपी गिरफ्तार
हथियारबंदों ने डिप्टी कलेक्टर को दी जान से मारने की धमकी