देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अल्लैहपुर गांव में सौतेले भाई को गोली मारने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक छह अपै्रल को अल्लैहपुर गांव में बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें सौतेले भाई मनीराम पुत्र दुर्गाप्रसाद को गोली मारकर गंभीर कर दिया था। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सगे भाई राहुल एवं सोनू शर्मा पुत्र दुर्गाप्रसाद को गिरफ्घ्तार कर लिया है। इन दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस और खोखा बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि मनीराम पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी अल्हैपुर ने धारा 307 में मौनू, सोनू, राहुल पुत्रगण दुर्गाप्रसाद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी राहुल और सोनू जो कि सगे भाई हैं उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।













Related Items
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल
मध्य प्रदेश : सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी समेत गिरफ्तार