BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सरेराह तमंचे की नोक पर ट्रैक्टर लूटकर बदमाश फरार

सरेराह तमंचे की नोक पर ट्रैक्टर लूटकर बदमाश फरारएक दिन में दो लूट की वारदात के बाद लोगों में दहशत

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में एक दिन में दो लूट की वारदात होने से लोगों के जेहन में असुरक्षा की भावना घर गई है। बाजना पुल के पास बाइक सवार बदमाश सरेराह टै्रक्टर लूट करके पुलिस को खुली चुनौती देने के बाद फरार हो गए। इस संबध में सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चैहान बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है,जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार 106 कृष्णानगर थाना कोतवाली निवासी धीरेन्द्र चौधरी पुत्र कमलेश चौधरी का ड्राइवर न्यू हाॅलेंड टै्रक्टर लेकर छटीकरा की ओर से वापस मथुरा की ओर जा रहा था। उसी दौरान बाजना पुल के पास पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर ड्राइवर को डरा कर टै्रक्टर रूकवा लिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर बाइक सवार बदमाश टै्रक्टर लूटने के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए और टै्रक्टर चालक से पूछताछ करने के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी कसरत की लेकिन उस समय तक बदमाश अपने सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में सफल हो गए। घटना की रिपोर्ट पीड़ित टै्रक्टर स्वामी धीरेन्द्र चैधरी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज करायी है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More