देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित गोवर्धन रोड पर स्कूल जा रही एक छात्रा को सिरफिरे युवक ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दे रही है। आरोपी युवक छात्रा से इकतरफा तरफा मोहब्बत करता था,जब छात्रा की षिकायत पर उसके भाई ने सिरफिरे युवक से मारपीट की तो उसने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे दिया। इस संबध में सीओ सदर एवं प्रभारी सीओ रिफाइनरी विजयशंकर मिश्र ने बताया कि गोली मारने वाला आरोपी छात्रा के पास स्थित कालोनी का ही रहने वाला है, उनका कहना था घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार गोवर्धन रोड स्थित मायापुरम कालोनी निवासी 16 वर्षीय छात्रा अंजू सोलंकी पुत्री विजय सोलंकी मंगलवार सुबह गोवर्धन रोड स्थित गोविंद सरस्वती स्कूल में 11 वीं की छात्रा है। छात्रा मंगलवार को करीब 10 बजे पैदल-पैदल स्कूल जा रही थी। बताते हैं कि मायापुरम कालोनी से निकलने के बाद जैसे ही छात्रा रोडवेज कालोनी के पास पहुंची तभी घात लगाकर उसका इंतजार कर रहे बाइक सवार सिरफिरे युवक जितेन्द्र उर्फ जन्नो निवासी इंदूपुरम कालोनी,हाइवे ने छात्रा के आगे बाइक लगा दी और नजदीक से उसे गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया। छात्रा के पेट में गोली लगने से वह लहुलूहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर उस ओर दौड़े स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना छात्रा के परिजनों एवं पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही छात्रा के परिजनों में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हाइवे अवधेश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। घायल छात्रा को परिजनों एवं पुलिस ने उपचार के लिए निजी हाॅस्पीटल में भर्ती कराया है,जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं थाना प्रभारी अवधेष त्रिपाठी ने यह भी बताया कि आरोपी ने छात्रा को कुछ दिनों पहले एक लेटर दिया था,जिसे छात्रा ने अपने परिजनों को दिखाया तो उसके भाई विवेक ने सिरफिरे युवक के साथ मारपीट कर दी थी,इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि घटना के बाद 24 घंटे गुजरने पर भी पुलिस फरार सिरफिरे युवक को गिरफ्तार करने में पुलिस विफल रही है,हालांकि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिषें दे रही है।













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
स्कूल की प्रार्थना में संविधान की प्रस्तावना का हो वाचन