BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तमंचे के बल पर युवकों से लाखों लूटे

तमंचे के बल पर युवकों से लाखों लूटेवृंदावन(जहीर आलम)। जनपद के वृंदावन कोतवाली के जैंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत जौनाई गांव के बम्बे का है जहां बदमाशों ने हैदराबाद के दो युवकों से तमंचे के बल पर तीन लाख 70 हजार रूपये लूट लिए। 

जान बचाकर पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित युवक ने थाना वृंदावन में एक नामजद सहित 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदराबाद के रहने वाले प्रदीप ने कोतवाली में दर्ज कराएं मुकदमे में कहा है कि वह उसे अपने दोस्त श्रीकांत के साथ ओएलएक्स पर एक स्विफ्ट कार दिखाई थी जिसका सौदा करने के लिए दोनो मंगलवार शाम छटीकरा आए थे।

प्रदीप ने साबिर नामक युवक से फोन पर बात की और साबिर छटीकरा पहुंच दोनों युवकों को बाइक पर बैठाकर जौनाई स्थित बंबे पर ले गया जहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने तमंचे के बल पर प्रदीप और श्रीकांत से तीन लाख 70 हजार रुपए के साथ 3 मोबाइल और एक अंगूठी लूट ली। और वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। इधर देर रात प्रदीप ने थाना वृंदावन में साबिर नामक युवक के साथ तीन अज्ञात के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More