BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : दो युवकों की मौत

मथुरा। थाना महावन क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-119 के पास भीषण हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोग इटावा के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी स्घ्वजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम में मच गया।यमुना एक्सप्रेस वे पर नोयडा से आगरा की ओर थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत 119 माइल स्घ्टोन के पास खराब खड़े ट्रक मे पीछे से होंडा कार पीछे से भिड़ गई। तेज गति से आई कार के टकराते ही उसके परखच्घ्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कार में दो लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को जब तक निकालने का प्रयास किया दोनों की मौत हो चुकी थी। मरने वालों की शिनाख्त इटावा निवासी संयोग तिवारी (28) पुत्र योगेश तिवारी और मनीष (29) के रूप में हुई है। शवों को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था। सूचना पर दोनों मृतकों के परिजन पहुंच गए थे। हादसा स्थल से कार को क्रेन के से हटवा दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि कार सवार दोनों नोएडा से इटावा जा रहे थे। जिस ट्रक से कार टकराई है, उसमें सामान लदा हुआ था। ट्रक खराब होने के कारण एक्सप्रेसवे के सड़क किनारे खड़ा था।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More