BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवकों की मौत!

मथुरा। विशाक्त पदार्थ के सेवन से तीन युवकों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। गुरूवार की सुबह दो युवकों के शव नौहझील के रायपुर गांव पर बने इंट भट्टे पर बनी झौंपडी में मिले जबकि तीसरे ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड दिया। तीनों के मुहं से झाग निकल रहे थे। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है और झोंपडी और उसके आसपास के सामान की भी बारीके से छानबीन की जा रही  थी। वहीं असपास के लोगाों और और खुद पुलिस अधिकारियों को भी यही आशंका है कि जहरीली शराब पीने से तीनों की मौत हुई है। सुबह पुलिस अधिकारी
जहां मान रहे थे कि जहरीली शराब से मौत की आशंका है। वहीं दोहपर तक अधिकारियों के स्वर बदल गये। अधिकारियों ने बताया कि तीन चार दिन से इन लोगों की तबियत खराब थी और ये किसी चिकित्सक के पास गये थे और मेडिकल स्टोर से दवा लेकर आये थे।
थाना नौहझील प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उस मेडिकल स्टोर की पडताल कर रही है जहां से यह दवा ली गई थी।
मजदूरों की मौत की सूचना से गांव और आसपास सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी देहता श्रीश चंद्र, सीओ सर्किल धर्मेन्द्र चैहान तथा एसडीएम मांट श्याम अवध चैहान भट्टे पर पहुंच गये।
मृतकों में भीम पुत्र शरबत बाबरी उम्र 35 वर्ष, .राजकुमार पुत्र शरबत बाबरी उम्र 32 वर्ष तथा रूपचंद पुत्र सुरेंद्र बाबरी उम्र 30 वर्ष हैं। भीम तथा राजकुमार सगे भाई हैं जबकि रूपचंद भीम और राजुकमार का साला था। तीनों मजदूर मलकरा थाना कतरास, जिला धनबाद (झारखंड) के रहने वाले थे। 
 
13 नवम्बर को तीन लोगों की हुई थी जहरीली शराब से मौत
इससे पहले पिछले महीने 13 नवम्बर को भी बरसाना क्षेत्र में तीन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी। तब जिला प्रशासन ने राजस्थान के भरतपुर जनपद के सीमावर्ती गांव से शराब लाकर पीने की बात कह कर मामले से पल्ला झाड लिया था। इसी दौरान प्रदेश में दूसरे कई स्थानों पर इसी तरह की घटनाएं होने के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित दूसरे अधिकारियों ने गांव की ओर दौड लगाई थी।


तीनों मृतक नौहझील थाना क्षेत्र में स्थित ईंट भट्ठा पर काम करते थे और मूलरूप से तीनों मजदूर झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले थे। गुरुवार की सुबह दो मजदूर भट्ठे पर ही मृत अवस्था में मिले। तीसरे को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह पता चल सकेगी। 
डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी मथुरा


परिजनों से जानकारी मिली है कि इन लोगों की तीन चार दिन से तबियत खराब थी। वह कल किसी चिकित्सक के यहां से दवा लेकर आये थे। वहां से आने के बाद उनकी तबियत और ज्यादा बिगड गई और उनकी मौत हो गई।
श्रीश चंद,्र एसपी देहात

दो लोग रात्रि मंे मृत अवस्था मंे लाये गये थे। जबकि एक की बाद में मृत्यु हुई। प्रथम दृष्टया विशाक्त पदार्थ के सेवन का मामला प्रतीत हो रहा है।
डा.मुकुंद बंसल, मुख्य चिकित्सक जिला चिकित्सालय

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More