BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत कपड़ा सुखाने गए एक युवक की चार मंजिला इमारत की छत से नीचे गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई।  थाना रिफानरी के अंतर्गत काशीराम शहरी गरीब आवास योजना काशीराम ब्लॉक नंबर 38 में रविवार छत से गिरकर एक युवक की हुई मौत हो गई घटना छत पर कपड़ा सुखाने के लिए रस्सी बांध रहा था पैर फिसलने की वजह से अपना बैलेंस नही बनापाया और जमीन पर आ पड़ा गंभीर चोट आने की वजह से युवक दीपक पुत्र सुरेश चैहान की उम्र करीब 19 वर्ष की मौके पर मौत हो गई इसकी सूचना  पुलिस को परिजनों ने कोई नही दी अगर कोई कार्यवाही चाहते तो सूचना देते तो जानकारी प्राप्त करते फिर भी अपने स्तर से जानकारी की तो लोगों ने बताया छत गिरकर मौत हुई है।

Read More

अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने मांगा सहयोग मथुरा। राया कस्बे में अपराध नियन्त्रण के लिए पुलिस ने व्यापारियों के साथ बाजार में भ्रमण कर सहयोग की अपील की और बाजार से अस्थाई अतिक्रमण को हटवा कर मार्ग साफ कराया। थाना प्रभारी रमेश चन्द्र शर्मा ने व्यापारियों के साथ बाजार में भ्रमण कर अस्थाई अतिक्रमण को हटवा कर मार्ग साफ कराया। वहीं रेतिया बाजार में स्वर्णकार संघ एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर अपराध पर नियन्त्रण के लिए अपील की थाना प्रभारी ने इस दौरान रात्रि के दौरान दुकानों पर रोशनी के लिए बल्व,सीसीटीवी कैमरा,एवं चैकीदार से गश्त आदि के सुझाव दिए वहीं बैंक आदि स्थानों से बडे़ लेन देन के लिए पुलिस का सहयोग देने की बात कहीं। व्यापार मण्डल प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि पुलिस का यह सरहानीय कदम है। वहीं व्यापारियों ने भी पुलिस का हर सम्भंव सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस ने इस दौरान कटरा बाजार,रेतिया बाजार,हाथरस रोड आदि प्रमुख स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण को हटवा कर मार्ग साफ कराया। इस अवसर पर प्रतुल गंगल,मुकेश अग्रवाल,ब्रजमोहन वर्मा,अशोक वर्मा,श्यामोहन वर्मा,रामकिशन वर्मा, श्रीमोहन वर्मा, दिनेश वर्मा,आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। राया थाने में रात्रि के दौरान हाथरस रोड पर दो बाइक सवार बदमाशों ने युवक का मोबाइल फोन लूट लिया शोर मचाने पर पुलिस आ गयी और भागदौड़ कर एक युवक को पकड़ लिया और दूसरा साथी भाग जाने में सफल रहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जायेगा। गांव बसु निवासी सत्यवीर ंिसह पुत्र निरजंन सिंह शनिवार की रात को अपने गांव जा रहा था तभी हाथरस रोड पर कोयल फाटक के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सत्यवीर को मोबाइल फोन छीन लिया तभी उसने शोर मचा दिया सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और पीछा कर बाइक सवार को पकड़ लिया जिसने अपना नाम जितेन्द्र कुमार पुत्र कृपाल सिंह निवासी करथला थाना इगलास बताया कि दूसरा साथी मलूआ उर्फ रवि पुत्र रतन सिंह निवासी टप्पल अलीगढ़ मौके का फायदा उठा कर  मोबााइल लेकर भाग गया। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक आर सी शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है और अभियुक्त के कब्जे से लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल एक तंमचा और दो कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Read More

गूंगा बनकर पुलिस को तीन घंटे तक छकाता रहा संदिग्टी एस,एसटीएफ,आर्मी इंटेजीलेंस समेत सुरक्षा एजेंसियों ने उगवाए अहम राज एटीएस सुरक्षा घेरे में संदिग्ध को ले गई अज्ञात स्थान  मथुरा। जंक्शन पर पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस से एक संदिग्ध व्यक्ति को जीआरपी पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की गतिविधियों को देखकर स्थानीय पुलिस ने पूछताछ करनी चाही तो वह गूंगा बन गया,इसके बाद पुलिस की सख्ती बढी तो पकड़े गए संदिग्ध ने जो जानकारी पुलिस को दी इसके बाद तमाम सुरक्षा एजेंसी जीआरपी थाने पहुंच गई और उससे मैराथन पूछताछ करने के बाद एटीएस उसे अपने सुरक्षा घेरे में लेकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गई। इस संबध में वार्ता करने पर नोएडा यूनिट के एसपी एटीएस ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है,इससे अधिक जानकारी देने से उन्होंने इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से भोपाल की ओर जा रही दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को टीटीई ने मथुरा जंक्शन पर पकड़ लिया। टीटीई द्वारा टिकट मांगने पर पकड़े गए व्यक्ति ने कुछ इस प्रकार की हरकत कर दी कि टीटीई को उसके ऊपर शक हो गया। गहमा गहमी होते मौके पर करीब एक दर्जन टीटीई इकट्ठा हो गए और उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दे दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष जीआरपी गौरव सक्सैना मौके पर पहुंच गए और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जीआरपी पुलिस ने पकड़े गए संदिग्ध से नाम बगैरा पूछा तो उसने खुद को गूंगा साबित करने के लिए तीन घंटे तक पुलिस को गुमराह किया। इसके बाद पुलिस ने उसे सख्ती दिखायी तो वह टूट गया और संदिग्ध ने अपना नाम बिलाल अहमद बानी पुत्र रमजान बानी निवासी दिलगांव थाना दिलगांव,अनंतनाग,श्रीनगर,जम्मू कश्मीर बताया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ को आगे बढाया तो पुलिस को कुछ ऐसी जानकारी प्राप्त हुई कि पुलिस के कान खड़े हो गए। इसके बाद पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ करने के लिए आर्मी इंटेलीजेंस,एटीएस,एसटीएफ,आईबी,स्थानीय एलआईयू ईकाई की टीम ने पकड़े गए संदिग्ध से आठ घंटे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सुरक्षा एंजेसियों को पकड़े गए संदिग्ध से कुछ ऐसे सुराग मिले कि अफसरों के कान खड़े हो गए। इसके बाद पकड़े गए संदिग्ध से और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए एक सुरक्षा एजेंसी ने उसी के गांव के रहने वाले एक जवान को बुलाया,उसने पकड़े गए संदिग्ध से उसी की भाषा में बात की तो कुछ ऐसी अहम बातें पूछताछ करने वाली टीमों को पता चली,जो सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम हैं। इसके बाद रविवार शाम करीब 7 बजे एटीएस की टीम पकड़े गए संदिग्ध को सुरक्षा घेरे में लेकर किसी अज्ञात स्थान पर चली गई।      एक युवती समेत पांच संदिग्धों की तलाश में जुटी सुरक्षा एजेंसी   मथुरा। पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे अहम सुराग मिले है कि जिले से लेकर लखनऊ और वहां से लेकर दिल्ली तक के अफसर हिल गए। हालांकि पूछताछ के दौरान ऐसे क्या सुराग मिले हैं,इसकी जानकारी देने से सभी अफसर कन्नी काटते रहे। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए संदिग्ध के पांच और साथी हैं,इनमें से एक युवती है,जो किसी बड़े शहर में छिपे हुए हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि पकड़े गए संदिग्ध और उसके साथियों के इरादे नापाक हैं,हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने अंदर खाने पकड़े गए संदिग्ध के साथियों को पकड़ने के लिए अपनी-अपनी विशेष टीमों को लगा दिया है। संभावना यह भी है कि जल्द ही सुरक्षा एजेंसी कोई बड़ा खुलासा कर सकती हैं।

Read More

पुलिस के आलाधिकारी वारदात का खुलासा करने के लिए जुटे मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित धौली प्याऊ रोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कैबिनेट मंत्री गैस एजेंसी के हॉकर में गोली मारकर साढे तीन लाख की नगदी से भरे हुए बैग को लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने वाहन चेकिंग समेत काफी भाग-दौड़ की लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। पुलिस के अनुसार कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की धौली प्याऊ पुलिस चौकी के पास लक्ष्मी गैस के नाम से एलपीजी सिलेंडर की एजेंसी है। बताते हैं कि रविवार को गैस एजेंसी का हॉकर लोकमन पुत्र चेतराम निवासी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार रविवार की छुट्टी होने के कारण अड़ूकी रोड़ स्थित गैस गोदाम से ही सिलेंडरों की सप्लायी करता रहा। रविवार शाम करीब 7 बजे हॉकर लोकमन सिलेंडर सप्लायी के करीब साढे तीन लाख की रूपए को थैला में रखने के बाद साथी हॉकर नवीन के साथ बाइक द्वारा वापस एजेंसी जा रहा था। उसी दौरान धौली प्याऊ रोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने सक्सैना हाॅस्पीटल के सामने ओवरटेक करके एजेंसी के हॉकर को रोक लिया और नगदी से भरे थैला को छीनने का प्रयास करने लगे। एजेंसी के हॉकर लोकमन ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके ऊपर दो फायर झोंक दिए,बदमाशों की एक गोली हॉकर की जांघ में जा कर धंस गई और वह लहुलूहान होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश नगदी से भरे थैला को लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया और बदमाशों को पकड़ने के लिए वाहन चेकिंग करके काफी भाग-दौड़ की लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ सके। घटना की जानकारी होने के बाद कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधी मनोज चैधरी,एसएसपी स्वप्निल ममगाई,प्रभारी एसपी सिटी ब्रजेश कुमार सिंह और सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चैहान हाॅस्पीटल पहुंच गए और घायल हॉकर से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने लूट की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए निर्देशित करते हुए पुलिस की तीन टीमों को लगाया है।   

Read More

वृंदावन। कोतवाली प्रांगण में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी सर्वग राम मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने समाधान दिवस में आई जन समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आदेशित किया गया। वही ग्राम सुनरख से आए एक बुजुर्ग ने जमीनी विवाद की शिकायत जिला अधिकारी के समक्ष रखी। जिस पर श्री मिश्रा ने तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्या के निराकरण करने को आदेश दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मंत्रणा की वही पार्किंग की समस्या पर लोगों से सुझाव मांगे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा कहा की नगर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं में स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए जल्द ही विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का हल खोजा जाएगा। दोनों ने सड़कों पर घूमने वाली गायों के लिए शीघ्र ही स्थाई समाधान होने की बात कही। इसके साथ ही बंदरों की समस्या पर श्री मिश्रा ने कहा कि इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों से बात कर रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने जल्द ही सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इससे पूर्व थाना समाधान दिवस वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन की तैयारियों को लेकर थाना परिसर में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई। अधिकारियों के जाने के बाद अधीनस्थों ने चैन की सांस ली। इस अवसर पर सीओ सदर, लेखपाल ओपी गुर्जर, कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह के साथ कई चैकी प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा। ठण्ड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मथुरा वृन्दावन नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु ने रात्रि में जंक्शन रोड, मथुरा कैंट, भूतेश्वर रोड पर निरिक्षण कर रोड किनारे असहाय व गरीब लोगो को कंबल वितरित किये। रात्रि में सबसे पहले मेयर ने जंक्शन के माल गोदाम रोड वाले गेट पर निरिक्षण कर  वहाँ पर सो रहे असहाय लोगों को कंबल उड़ाया। इसके बाद जंक्शन के मुख्य द्वार पर जाकर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये। इसी के साथ मेयर ने मथुरा कैंट, पुराना बस स्टैंड पर भी कंबल वितरित किये। मेयर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु ने बताया कि तेजी से बढ़ती ठण्ड से रात्रि में रोड पर सोने वाले लोगों के लिए ठण्ड एक प्रकोप की तरह है। ऐसे लोगों को आज हमने कंबल वितरित कर उनको इस प्रकोप से कुछ हद तक उन्हें रहत मिल सके इसलिए हमने आज जगह जगह जाकर कंबल वितरित किये। ऐसे जरूरत मंद व असहाय लोगों के लिए हम सब मिलकर उनकी सहायता के लिए अगर अपने अपने हाथ आगे बढ़ाये तो निश्चित हम सब मिलकर इनको राहत देने में सहयोगी बन सकते है। इस अवसर पर उनके साथ के पी सिंह लोधी, हरिओम शर्मा, इंजी. अल्तामुल निजाम, ओमवीर सूर्यवंशी, संतोष बाल्मीकि आदि साथ रहे।

Read More

धीमी प्रगति वाले विकास कार्य जल्द पूर्ण करायें-डीएम मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र के मार्ग निर्देशन में विकास कार्यों की माह दिसम्बर, 2017 तक की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होने कार्यों की समीक्षा में ग्रामीण विद्युतीकरण, आन्तरिक गलियों में सीसी रोड, नमामि गंगे, स्वच्छ शौचालय, कौशल विकास योजना, वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, समग्र ग्रामों को सम्पर्क मागों से जोड़ने, प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन तथा निर्मल धारा योजना में किये गये तथा किये जा रहे विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा में अच्छे कार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छूटे हुए शेष सभी विकास कार्य शीध्र से शीध्र पूर्ण  करें ताकि शासन द्वारा जनहित किये जा रहे कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके।  जिलाधिकारी ने अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं को कडे निर्देश देते हुए कहा कि कार्य को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करें साथ ही स्वास्थ विभाग की समीक्षा करते हुुए स्वास्थ बीमा कराने, स्कूलों में कैम्प आयोजित कर विद्यार्थियों के स्वास्थ परीक्षण कराने के भी निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होने कहा कि समय से राशन वितरण, पशु टीकाकरण कराने, वन तथा उद्यान विभाग द्वारा लगाये पौधौं की उचित देखभाल करने के निर्देश दिये। राजस्व कार्यो की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि क्रमिक लक्ष्य को हर माह शत प्रतिशत पूरा किया जाये। लक्ष्य पूर्ति को अगले महीने के लिए टाला न जाये साथ ही संबंधित विभागों का लक्ष्य पूरा न होने पर जिलाधिकारी ने कठोर रूख अपनाते हुए कहा कि यदि लक्ष्य पूरा नहीे हूआ तो उनके खिलाफ विभगीय कार्रवाही करने के निर्देश दियेा।  डीएम ने सभी अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं को कडे निर्देश दिये हैं कि आपसी सामंजस्य स्थापित कर सभी निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें यदि किसी प्रकार की जनपद से लेकर शासन स्तर तक कोई समस्या आये तो उनके संज्ञान में लाकर उसका समाधान करा सकते हैं, लेकिन लापरवाही अथवा निर्माण कार्यो में देरी क्षम्य नही होगी।  बैठक में मुख्य विकास अधिकरी पवन कुमार गंगावार, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था रमेश चन्द्र, नगर मजिस्टेªट डा0 बसंत अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी तथा परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ने किया तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत उपजिलाधिकारी छाता ने छाता तहसील के कई गांवों से सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण केा हटवाया। इस दौरान उनके साथ तहसील के सभी अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद था।  छाता नगर के समीपवर्ती गांव खरोंट में ग्राम सभा की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण केा हटाने के लिये प्रातः से ही तहसील के अधिकारी एकत्रित हो गये। उनके साथ पहुंचे पुलिस बल को देख समस्त ग्रामीण सकते में आ गये। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के बराबर में पडी जमीन केा जेसीबी की मदद से साफ करने लगे। जिसे देखने के लिये ग्रामीणों का हुजूम लग गया। उपजिलाधिकारी छाता ने शासनादेश का पालन करते हुये पहले तो सेमरी गांव से अतिक्रमण हटवाया उसके बाद छाता नगर पंचायत के अतिक्रमण को साफ कराया तथा इसके बाद वह जटवारी गांव पहुंचे जहां उन्होने ग्राम सभा की जमीन केा खाली कराया। उपजिलाधिकारी के इस कदम से सभी ग्रामीण भौचक्के रह गये। पुलिस बल होने के कारण कोई भी ग्रामीण विरोधाभास की स्थिति नहीं बना सका। इस दौरान नायब तहसीलदार छाता, लेखपाल और थाना कोसी केातवाल के साथ पुलिस बल मौजूद था।

Read More

मथुरा। अपनी मुआवजे आदि की मांगों को लेकर औरंगाबाद के ग्रामीणों ने आज जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। गोकुल बैराज के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर एक दिन पूर्व इन किसानों ने गोकुल बैराज के वाटर वकर्््स पर ताला लगा दिया था और मौके पर पहुचीं पुलिस द्वारा लाठियां पफटकारे जाने के बाद उस पर पथराव कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने 5 किसानों को गिरफ्रतार कर लिया था। इसके विरोधा में बड़ी संख्या में किसान शनिवार को जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोकुल बैराज के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 5 किसानों को भी रिहा करने की मांग की। जिसको लेकर आज किसानों ने सिटी मजिस्टेªट बसंतलाल को ज्ञापन भी सौंपा। 

Read More

मथुरा। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस पर होने वाली तैयारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 26 जनवरी को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम रूपरेखा निर्धारित की गयी। जिसमें उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 7 बजे पर प्रभातफेरी का अयोजन किया जायेगा, प्रातः 8ः30 बजे शासकीय एवं अर्द्धशासकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं उसके उपरान्त संविधान में उल्लेखित संकल्प को दोहराया जायेंगा। प्रातः 09.30 बजे पुलिस लाइन पर परेड का आयोजन होगा। 10 बजे विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय एकता पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।      उन्होंने कहा कि 10 बजे क्रासकन्ट्री रेस रायफल क्लव से आयोजित होगी। अपरान्ह 3ः00 बजे रूटमार्च एवं झांकियों तथा प्रदर्शनी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी शासकीय भवनों, प्रमुख चैराहों एवं शहीदों की मूर्तियों के आसपास भव्य सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। इसी के तहत गणतंत्र दिवस पर प्रातः स्कूली बच्चों व्दारा नगर की प्रमुख सडकों पर प्रभात फेरी निकाली जायेंगी, जिसमें राष्ट्रीय गीत व देश प्रेम के नारेध् स्लोगनों के साथ बच्चे भाग लेंगे।  डीएम ने निर्देश दिये कि इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का भी सम्मान किया जाये। बैठक में निर्णय लिया गया कि झांकियों में प्रदूषण नियंत्रण, साक्षरता, परिवार कल्याण, वन महोत्सव, वैकल्पिक ऊर्जा, स्वच्छता, यातायात नियमों का पालन, सिविल डिफेन्स, रेडक्रास आदि पर आधारित दृश्य चित्र, स्लोगन आदि भव्यता के साथ प्रदर्शित किये जाये। रूटमार्च में पुलिस, एन0सी0सी0, होमगार्ड आदि की टुकडियां भाग लेंगी। अपर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक से सम्पर्क स्थापित कर विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं निबन्ध लेखन का आयोजन सुनिश्चित करायें। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिशु सदन में भी बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया जायेगा।  जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं नगर निगम मथुरा तथा नगर पंचायतध्पालिका के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्रों में महात्मा गॉधी, शहीदों एवं महापुरूषों की जो भी मूर्तियां स्थापित है उनके आसपास विशेष सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था कराकर गणतंत्र दिवस वाले दिन उनका माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करें तथा उनके द्वारा किये गये बलिदान एवं देशभक्ति के कार्यों से उपस्थित जनसमूह एवं बच्चों को अवगत करायें।   बैठक में निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसी तरह राष्ट्रीय एकता से संबंधित कार्यक्रम तहसील व ब्लाक स्तर पर भी आयोजित किये जायेगे। जिला प्रशासन ने आयोजकों को निर्देशित किया हैं कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में केवल राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम विषयक वार्ताएं, भाषण, निबन्ध एवं वादविवाद प्रतियोगितायें आयोजित किये जायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, नगर मजिस्टेªट डा0 बसंत अग्रवाल, समस्त उप जिलाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।    

Read More

पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने गुटखा व्यापारी से लूटे पांच लाख पीड़ित की सूचना पर गंभीर नहीं हुए चौकी प्रभारी आक्रोशित व्यापारियों ने चौकी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर लगाया जाम एसपी ग्रामीण ने तीन दिन में घटना का खुलासा करने का दिया आश्वासन व्यापारियों ने कहा तीन में खुलासा नहीं होने पर करेंगे आंदोलन मथुरा: थाना नौहझील क्षेत्र स्थित बाजना पुलिस चौकी के पास ही हथियारों के बल पर मैक्स पिकअप गाड़ी रोक कर बदमाशों ने गुटखा व्यापारी को तमंचा का बट मारकर घायल कर दिया और पांच लाख की नगदी से भरे थैला को लूटकर बदमाश फरार हो गये  | दुस्साहसिक वारदात से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया, व्यापारियों ने पुलिस चौकी के सामने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया, एसपी ग्रामीण ने तीन दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया, इसके बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया | इस संबध में एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीम लगायी गईं हैं, जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा | पुलिस के अनुसार कस्बा बाजना स्थित बडा बाजार निवासी किशनचन्द्र गुप्ता पुत्र रघुवर दयाल गुप्ता का गुटखा समेत विभिन्न खाध पदार्थ का थोक का व्यापार है | व्यापारी किशनचन्द्र गुप्ता गोल्डमोहर गुटखा के डीलर भी हैं, आसपास क्षेत्र में उनके यहां से ही गोल्डमोहर गुटखा की सप्लाई होती है | बताते हैं कि पीड़ित व्यापारी कस्बा नौहझील के दुकानदारों को गुटखा की सप्लाई करने के मैक्स पिकअप गाड़ी से गये थे | वहां गुटखा की सप्लाई करने के बाद उन्होंने उधारी के पांच लाख रूपए लेकर थैला में रखने के बाद मैक्स पिकअप द्वारा वापस बाजना लौट रहे थे, मैक्स पिकअप गाड़ी को गांव भूतगढी थाना नौहझील निवासी अजय चौधरी चला रहा था | बताया जाता है कि जैसे ही व्यापारी पुलिस चौकी बाजना के करीब महाराम गढी पुल पर पहुंचा, तभी पीछे से दो प्लेटिना और एक पैशन प्रो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने हथियारों के बल पर ड्राइवर अजय चौधरी से गाड़ी रूकवा ली और इसके बाद ड्राइवर से मारपीट करने के बाद बदमाशों ने व्यापारी के पास रखे नगदी से भरे थैला को छीनने का प्रयास करने लगे तो पीड़ित व्यापारी ने बदमाशों का विरोध किया | इसके लुटेरों ने व्यापारी के सिर पर तमंचे के बट से प्रहार करके उसे लहुलूहान कर दिया | बदमाशों पर हथियार देखकर अपनी जान बचाने के लिए पीड़ित व्यापारी ने नगदी से भरे थैला को छोड़ दिया | इसके बाद बदमाश पांच लाख की नगदी को लूटने के बाद हाथों में हथियार लहराते हुए पुलिस चौकी बाजना के सामने से निकलते हुए बाजना के मुख्य बाजार में जाकर गायब हो गये | लूटे पिटे व्यापारी ने घटना की जानकारी बाजना पुलिस चौकी प्रभारी सुभाषचन्द्र बालियान को दी लेकिन चौकी प्रभारी ने बदमाशों को पकड़ने के बजाए पीड़ित व्यापारी पर घटना को लेकर सवालिया निशान लगाए, इसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय शुक्ला और पीआरवी ने फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भाग-दौड की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका | चौकी प्रभारी के गैरजिम्मेदार रूख को देखकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते एकत्रित हुए व्यापारियों ने पुलिस चौकी बाजना के सामने जाम लगाकर सड़क पर बैठ गये | जामस्थल पर पहुंचे सीओ मांट विजयशंकर मिश्र ने व्यापारियों को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानें | घटना की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंच गये, एसपी ग्रामीण ने आक्रोशित व्यापारियों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर पुलिस फरार लुटेरों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर देगी,इसके बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया | वहीं पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बदमाशों ने उसे पुलिस चौकी बाजना से महज 50 मीटर की दूरी पर रोक कर लूट लिया और वहां आसपास पुलिस नजर भी नहीं आ रही थी, कहा कि जब उन्होंने चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी तो वह उल्टे ही उनके ऊपर सवाल उठाने लग गए, पीड़ित का यह भी कहना था कि अगर चौकी प्रभारी बाजना उनकी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था | पीड़ित व्यापारी ने नौहझील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंच कर प्राथमिक उपचार कराने के बाद 6 बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है | पुलिस फरार अज्ञात बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है |  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More