देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गूंगा बनकर पुलिस को तीन घंटे तक छकाता रहा संदिग्टी
एस,एसटीएफ,आर्मी इंटेजीलेंस समेत सुरक्षा एजेंसियों ने उगवाए अहम राज
एटीएस सुरक्षा घेरे में संदिग्ध को ले गई अज्ञात स्थान
मथुरा। जंक्शन पर पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस से एक संदिग्ध व्यक्ति को जीआरपी पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की गतिविधियों को देखकर स्थानीय पुलिस ने पूछताछ करनी चाही तो वह गूंगा बन गया,इसके बाद पुलिस की सख्ती बढी तो पकड़े गए संदिग्ध ने जो जानकारी पुलिस को दी इसके बाद तमाम सुरक्षा एजेंसी जीआरपी थाने पहुंच गई और उससे मैराथन पूछताछ करने के बाद एटीएस उसे अपने सुरक्षा घेरे में लेकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गई। इस संबध में वार्ता करने पर नोएडा यूनिट के एसपी एटीएस ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है,इससे अधिक जानकारी देने से उन्होंने इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से भोपाल की ओर जा रही दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को टीटीई ने मथुरा जंक्शन पर पकड़ लिया। टीटीई द्वारा टिकट मांगने पर पकड़े गए व्यक्ति ने कुछ इस प्रकार की हरकत कर दी कि टीटीई को उसके ऊपर शक हो गया। गहमा गहमी होते मौके पर करीब एक दर्जन टीटीई इकट्ठा हो गए और उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दे दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष जीआरपी गौरव सक्सैना मौके पर पहुंच गए और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जीआरपी पुलिस ने पकड़े गए संदिग्ध से नाम बगैरा पूछा तो उसने खुद को गूंगा साबित करने के लिए तीन घंटे तक पुलिस को गुमराह किया। इसके बाद पुलिस ने उसे सख्ती दिखायी तो वह टूट गया और संदिग्ध ने अपना नाम बिलाल अहमद बानी पुत्र रमजान बानी निवासी दिलगांव थाना दिलगांव,अनंतनाग,श्रीनगर,जम्मू कश्मीर बताया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ को आगे बढाया तो पुलिस को कुछ ऐसी जानकारी प्राप्त हुई कि पुलिस के कान खड़े हो गए। इसके बाद पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ करने के लिए आर्मी इंटेलीजेंस,एटीएस,एसटीएफ,आईबी,स्थानीय एलआईयू ईकाई की टीम ने पकड़े गए संदिग्ध से आठ घंटे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सुरक्षा एंजेसियों को पकड़े गए संदिग्ध से कुछ ऐसे सुराग मिले कि अफसरों के कान खड़े हो गए। इसके बाद पकड़े गए संदिग्ध से और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए एक सुरक्षा एजेंसी ने उसी के गांव के रहने वाले एक जवान को बुलाया,उसने पकड़े गए संदिग्ध से उसी की भाषा में बात की तो कुछ ऐसी अहम बातें पूछताछ करने वाली टीमों को पता चली,जो सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम हैं। इसके बाद रविवार शाम करीब 7 बजे एटीएस की टीम पकड़े गए संदिग्ध को सुरक्षा घेरे में लेकर किसी अज्ञात स्थान पर चली गई।
एक युवती समेत पांच संदिग्धों की तलाश में जुटी सुरक्षा एजेंसी
मथुरा। पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे अहम सुराग मिले है कि जिले से लेकर लखनऊ और वहां से लेकर दिल्ली तक के अफसर हिल गए। हालांकि पूछताछ के दौरान ऐसे क्या सुराग मिले हैं,इसकी जानकारी देने से सभी अफसर कन्नी काटते रहे। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए संदिग्ध के पांच और साथी हैं,इनमें से एक युवती है,जो किसी बड़े शहर में छिपे हुए हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि पकड़े गए संदिग्ध और उसके साथियों के इरादे नापाक हैं,हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने अंदर खाने पकड़े गए संदिग्ध के साथियों को पकड़ने के लिए अपनी-अपनी विशेष टीमों को लगा दिया है। संभावना यह भी है कि जल्द ही सुरक्षा एजेंसी कोई बड़ा खुलासा कर सकती हैं।













Related Items
भारतीय रेलवे चलाने जा रहा ये स्पेशल ट्रेनें, यहां पाएं समय सारिणी और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव - सुवेंदु अधिकारी सहित 57 लोगों को बीजेपी से मिला टिकट
बिहार चुनाव : टिकट दावेदार अपना रहे तरह-तरह के हथकंडे, महिला धरने पर बैठी