BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव - सुवेंदु अधिकारी सहित 57 लोगों को बीजेपी से मिला टिकट

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को पहली लिस्ट घोषित कर दी। पहले और दूसरे चरण की कुल 57 सीटों पर घोषित टिकट में सुवेंदु अधिकारी और पूर्व आईपीएस भारती घोष का नाम प्रमुख है। भाजपा ने ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है। सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में ही मंत्री रहे और हाल में टीएमसी छो़ड़कर भाजपा में आए हैं। भाजपा ने डेबरा सीट से चर्चित आईपीएस अफसर रहीं भारती घोष को टिकट दिया है। कभी ममता बनर्जी की करीबी आईपीएस अफसर मानी जा रहीं भारती घोष ने 2017 में पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बाद भारती ने 2019 में भाजपा ज्वाइन कर घाटल लोकसभा सीट से किस्मत आजमाई थी, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने मोयना सीट से क्रिकेटर अशोक विन्दा को टिकट दिया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में 294 सीटों के लिए चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा। इसी तरह एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को भी राज्य में मतदान होंगे। वोटों की गिनती दो मई को होगी।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More