BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भारतीय रेलवे चलाने जा रहा ये स्पेशल ट्रेनें, यहां पाएं समय सारिणी और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है। बीते दिनों रेल मंत्रालय द्वारा 71 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई थी, ताकि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा यात्रा विकल्प मिल सके। अब इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये सभी स्पेशल ट्रेनें गांधीधाम-नागरकोइल और राजकोट-कोयम्बटूर रूट पर चलेंगी। इन ट्रेनों की बुकिंग से लेकर इनकी समय सारिणी की जानकारी रेलवे ने ट्वीट कर दी है। यह स्पेशल ट्रेनें 23, 25, 27 और 30 अप्रैल को चलेंगी। 

पश्चिम रेलवे इन अतिरिक्त ट्रेनों की बुकिंग 13 अप्रैल से शुरू करने जा रहा है। ऐसे में इन रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्री नामांकित पीआरएस काउंटर और irctc के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। पश्चिम रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली ये ट्रेनें विशेष किराये पर आरक्षित ट्रेन के रूप में चलेगी। ये ट्रेनें 25 अप्रैल 2021 से अगली सूचना तक राजकोट-कोयंबटूर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। 

इन रूटस पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

1) ट्रेन नंबर 06613 - राजकोट-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल - 25 अप्रैल से अगली सूचना तक चलने वाली यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को राजकोट से सुबह 5.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 21.30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, शयनयान और सेकंड क्लास सीटिंग कोच शामिल है। इस ट्रेन की टिकट बुकिंग 13 अप्रैल से शुरू होगी। 

2) ट्रेन नंबर 06614 - कोयंबटूर-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल - यह ट्रेन 23 अप्रैल से अगली सूचना तक प्रत्येक शुक्रवार को 00.15 बजे कोयंबटूर से रवाना होगी और अगले दिन 17.50 बजे राजकोट पहुंचेगी। 

3) ट्रेन नंबर 06335 - गांधीधाम-नागरकोइल साप्ताहिक स्पेशल - यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को गांधीधाम से 10.45 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार (तीसरे दिन) 6.30 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। यह ट्रेन 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। इस ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव कान्हांगद, पय्यानून, कन्नपुरम, क्विलांडी, परपनगडी और त्रिवेंद्रम पेटा स्टेशनों पर होगा। 

4) ट्रेन नंबर 06336 - नागरोइल-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल - यह ट्रेन 27 अप्रैल से अगली सूचना तक प्रत्येक मंगलवार को 14.45 बजे नागकोइल से रवाना होगी और गुरुवार को 12 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More