BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने सुनी जन समस्यायें

समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने सुनी जन समस्यायेंवृंदावन। कोतवाली प्रांगण में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी सर्वग राम मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने समाधान दिवस में आई जन समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आदेशित किया गया। वही ग्राम सुनरख से आए एक बुजुर्ग ने जमीनी विवाद की शिकायत जिला अधिकारी के समक्ष रखी। जिस पर श्री मिश्रा ने तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्या के निराकरण करने को आदेश दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मंत्रणा की वही पार्किंग की समस्या पर लोगों से सुझाव मांगे।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा कहा की नगर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं में स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए जल्द ही विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का हल खोजा जाएगा। दोनों ने सड़कों पर घूमने वाली गायों के लिए शीघ्र ही स्थाई समाधान होने की बात कही। इसके साथ ही बंदरों की समस्या पर श्री मिश्रा ने कहा कि इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों से बात कर रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने जल्द ही सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इससे पूर्व थाना समाधान दिवस वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन की तैयारियों को लेकर थाना परिसर में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई। अधिकारियों के जाने के बाद अधीनस्थों ने चैन की सांस ली। इस अवसर पर सीओ सदर, लेखपाल ओपी गुर्जर, कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह के साथ कई चैकी प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More