BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कैबिनेट मंत्री की गैस एजेंसी के हौकर में गोली मारकर साढे तीन लाख लूटे

कैबिनेट मंत्री की गैस एजेंसी के हौकर में गोली मारकर साढे तीन लाख लूटेपुलिस के आलाधिकारी वारदात का खुलासा करने के लिए जुटे

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित धौली प्याऊ रोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कैबिनेट मंत्री गैस एजेंसी के हॉकर में गोली मारकर साढे तीन लाख की नगदी से भरे हुए बैग को लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने वाहन चेकिंग समेत काफी भाग-दौड़ की लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। पुलिस के अनुसार कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की धौली प्याऊ पुलिस चौकी के पास लक्ष्मी गैस के नाम से एलपीजी सिलेंडर की एजेंसी है। बताते हैं कि रविवार को गैस एजेंसी का हॉकर लोकमन पुत्र चेतराम निवासी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार रविवार की छुट्टी होने के कारण अड़ूकी रोड़ स्थित गैस गोदाम से ही सिलेंडरों की सप्लायी करता रहा। रविवार शाम करीब 7 बजे हॉकर लोकमन सिलेंडर सप्लायी के करीब साढे तीन लाख की रूपए को थैला में रखने के बाद साथी हॉकर नवीन के साथ बाइक द्वारा वापस एजेंसी जा रहा था। उसी दौरान धौली प्याऊ रोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने सक्सैना हाॅस्पीटल के सामने ओवरटेक करके एजेंसी के हॉकर को रोक लिया और नगदी से भरे थैला को छीनने का प्रयास करने लगे। एजेंसी के हॉकर लोकमन ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके ऊपर दो फायर झोंक दिए,बदमाशों की एक गोली हॉकर की जांघ में जा कर धंस गई और वह लहुलूहान होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश नगदी से भरे थैला को लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया और बदमाशों को पकड़ने के लिए वाहन चेकिंग करके काफी भाग-दौड़ की लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ सके। घटना की जानकारी होने के बाद कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधी मनोज चैधरी,एसएसपी स्वप्निल ममगाई,प्रभारी एसपी सिटी ब्रजेश कुमार सिंह और सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चैहान हाॅस्पीटल पहुंच गए और घायल हॉकर से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने लूट की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए निर्देशित करते हुए पुलिस की तीन टीमों को लगाया है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More