देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreअपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने मांगा सहयोग
मथुरा। राया कस्बे में अपराध नियन्त्रण के लिए पुलिस ने व्यापारियों के साथ बाजार में भ्रमण कर सहयोग की अपील की और बाजार से अस्थाई अतिक्रमण को हटवा कर मार्ग साफ कराया। थाना प्रभारी रमेश चन्द्र शर्मा ने व्यापारियों के साथ बाजार में भ्रमण कर अस्थाई अतिक्रमण को हटवा कर मार्ग साफ कराया। वहीं रेतिया बाजार में स्वर्णकार संघ एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर अपराध पर नियन्त्रण के लिए अपील की थाना प्रभारी ने इस दौरान रात्रि के दौरान दुकानों पर रोशनी के लिए बल्व,सीसीटीवी कैमरा,एवं चैकीदार से गश्त आदि के सुझाव दिए वहीं बैंक आदि स्थानों से बडे़ लेन देन के लिए पुलिस का सहयोग देने की बात कहीं। व्यापार मण्डल प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि पुलिस का यह सरहानीय कदम है। वहीं व्यापारियों ने भी पुलिस का हर सम्भंव सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस ने इस दौरान कटरा बाजार,रेतिया बाजार,हाथरस रोड आदि प्रमुख स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण को हटवा कर मार्ग साफ कराया। इस अवसर पर प्रतुल गंगल,मुकेश अग्रवाल,ब्रजमोहन वर्मा,अशोक वर्मा,श्यामोहन वर्मा,रामकिशन वर्मा, श्रीमोहन वर्मा, दिनेश वर्मा,आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।













Related Items
हेमा मालिनी ने राया में की जनसभा
आईएएस परीक्षा पास कर राया पहुंचे अभिनव
राया में दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम के साथ निकली रामबारात