BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उपजिलाधिकारी छाता ने हटवाए ग्राम समाज के अतिक्रमण

उपजिलाधिकारी छाता ने हटवाए ग्राम समाज के अतिक्रमणमथुरा। अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत उपजिलाधिकारी छाता ने छाता तहसील के कई गांवों से सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण केा हटवाया। इस दौरान उनके साथ तहसील के सभी अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद था।  छाता नगर के समीपवर्ती गांव खरोंट में ग्राम सभा की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण केा हटाने के लिये प्रातः से ही तहसील के अधिकारी एकत्रित हो गये। उनके साथ पहुंचे पुलिस बल को देख समस्त ग्रामीण सकते में आ गये। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के बराबर में पडी जमीन केा जेसीबी की मदद से साफ करने लगे। जिसे देखने के लिये ग्रामीणों का हुजूम लग गया। उपजिलाधिकारी छाता ने शासनादेश का पालन करते हुये पहले तो सेमरी गांव से अतिक्रमण हटवाया उसके बाद छाता नगर पंचायत के अतिक्रमण को साफ कराया तथा इसके बाद वह जटवारी गांव पहुंचे जहां उन्होने ग्राम सभा की जमीन केा खाली कराया। उपजिलाधिकारी के इस कदम से सभी ग्रामीण भौचक्के रह गये। पुलिस बल होने के कारण कोई भी ग्रामीण विरोधाभास की स्थिति नहीं बना सका। इस दौरान नायब तहसीलदार छाता, लेखपाल और थाना कोसी केातवाल के साथ पुलिस बल मौजूद था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More