देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। ठण्ड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मथुरा वृन्दावन नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु ने रात्रि में जंक्शन रोड, मथुरा कैंट, भूतेश्वर रोड पर निरिक्षण कर रोड किनारे असहाय व गरीब लोगो को कंबल वितरित किये। रात्रि में सबसे पहले मेयर ने जंक्शन के माल गोदाम रोड वाले गेट पर निरिक्षण कर वहाँ पर सो रहे असहाय लोगों को कंबल उड़ाया। इसके बाद जंक्शन के मुख्य द्वार पर जाकर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये। इसी के साथ मेयर ने मथुरा कैंट, पुराना बस स्टैंड पर भी कंबल वितरित किये। मेयर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु ने बताया कि तेजी से बढ़ती ठण्ड से रात्रि में रोड पर सोने वाले लोगों के लिए ठण्ड एक प्रकोप की तरह है। ऐसे लोगों को आज हमने कंबल वितरित कर उनको इस प्रकोप से कुछ हद तक उन्हें रहत मिल सके इसलिए हमने आज जगह जगह जाकर कंबल वितरित किये। ऐसे जरूरत मंद व असहाय लोगों के लिए हम सब मिलकर उनकी सहायता के लिए अगर अपने अपने हाथ आगे बढ़ाये तो निश्चित हम सब मिलकर इनको राहत देने में सहयोगी बन सकते है। इस अवसर पर उनके साथ के पी सिंह लोधी, हरिओम शर्मा, इंजी. अल्तामुल निजाम, ओमवीर सूर्यवंशी, संतोष बाल्मीकि आदि साथ रहे।













Related Items
गरीब कल्याण अन्न योजना
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत केन्द्र ने एक सौ 98 लाख टन से अधिक खाद्यान अगले पांच महीनों के लिए आवंटित
दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम बदलेगा हर गरीब का जीवन