BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गुटखा व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने की पाॅच लाख रूपयें की लूट

गुटखा व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने की पाॅच लाख रूपयें की लूटपुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने गुटखा व्यापारी से लूटे पांच लाख

पीड़ित की सूचना पर गंभीर नहीं हुए चौकी प्रभारी

आक्रोशित व्यापारियों ने चौकी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर लगाया जाम

एसपी ग्रामीण ने तीन दिन में घटना का खुलासा करने का दिया आश्वासन

व्यापारियों ने कहा तीन में खुलासा नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

मथुरा: थाना नौहझील क्षेत्र स्थित बाजना पुलिस चौकी के पास ही हथियारों के बल पर मैक्स पिकअप गाड़ी रोक कर बदमाशों ने गुटखा व्यापारी को तमंचा का बट मारकर घायल कर दिया और पांच लाख की नगदी से भरे थैला को लूटकर बदमाश फरार हो गये  | दुस्साहसिक वारदात से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया, व्यापारियों ने पुलिस चौकी के सामने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया, एसपी ग्रामीण ने तीन दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया, इसके बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया | इस संबध में एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीम लगायी गईं हैं, जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा | पुलिस के अनुसार कस्बा बाजना स्थित बडा बाजार निवासी किशनचन्द्र गुप्ता पुत्र रघुवर दयाल गुप्ता का गुटखा समेत विभिन्न खाध पदार्थ का थोक का व्यापार है | व्यापारी किशनचन्द्र गुप्ता गोल्डमोहर गुटखा के डीलर भी हैं, आसपास क्षेत्र में उनके यहां से ही गोल्डमोहर गुटखा की सप्लाई होती है | बताते हैं कि पीड़ित व्यापारी कस्बा नौहझील के दुकानदारों को गुटखा की सप्लाई करने के मैक्स पिकअप गाड़ी से गये थे | वहां गुटखा की सप्लाई करने के बाद उन्होंने उधारी के पांच लाख रूपए लेकर थैला में रखने के बाद मैक्स पिकअप द्वारा वापस बाजना लौट रहे थे, मैक्स पिकअप गाड़ी को गांव भूतगढी थाना नौहझील निवासी अजय चौधरी चला रहा था | बताया जाता है कि जैसे ही व्यापारी पुलिस चौकी बाजना के करीब महाराम गढी पुल पर पहुंचा, तभी पीछे से दो प्लेटिना और एक पैशन प्रो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने हथियारों के बल पर ड्राइवर अजय चौधरी से गाड़ी रूकवा ली और इसके बाद ड्राइवर से मारपीट करने के बाद बदमाशों ने व्यापारी के पास रखे नगदी से भरे थैला को छीनने का प्रयास करने लगे तो पीड़ित व्यापारी ने बदमाशों का विरोध किया | इसके लुटेरों ने व्यापारी के सिर पर तमंचे के बट से प्रहार करके उसे लहुलूहान कर दिया | बदमाशों पर हथियार देखकर अपनी जान बचाने के लिए पीड़ित व्यापारी ने नगदी से भरे थैला को छोड़ दिया | इसके बाद बदमाश पांच लाख की नगदी को लूटने के बाद हाथों में हथियार लहराते हुए पुलिस चौकी बाजना के सामने से निकलते हुए बाजना के मुख्य बाजार में जाकर गायब हो गये | लूटे पिटे व्यापारी ने घटना की जानकारी बाजना पुलिस चौकी प्रभारी सुभाषचन्द्र बालियान को दी लेकिन चौकी प्रभारी ने बदमाशों को पकड़ने के बजाए पीड़ित व्यापारी पर घटना को लेकर सवालिया निशान लगाए, इसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय शुक्ला और पीआरवी ने फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भाग-दौड की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका | चौकी प्रभारी के गैरजिम्मेदार रूख को देखकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते एकत्रित हुए व्यापारियों ने पुलिस चौकी बाजना के सामने जाम लगाकर सड़क पर बैठ गये | जामस्थल पर पहुंचे सीओ मांट विजयशंकर मिश्र ने व्यापारियों को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानें | घटना की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंच गये, एसपी ग्रामीण ने आक्रोशित व्यापारियों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर पुलिस फरार लुटेरों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर देगी,इसके बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया | वहीं पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बदमाशों ने उसे पुलिस चौकी बाजना से महज 50 मीटर की दूरी पर रोक कर लूट लिया और वहां आसपास पुलिस नजर भी नहीं आ रही थी, कहा कि जब उन्होंने चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी तो वह उल्टे ही उनके ऊपर सवाल उठाने लग गए, पीड़ित का यह भी कहना था कि अगर चौकी प्रभारी बाजना उनकी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था | पीड़ित व्यापारी ने नौहझील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंच कर प्राथमिक उपचार कराने के बाद 6 बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है | पुलिस फरार अज्ञात बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है |

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More