देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
धीमी प्रगति वाले विकास कार्य जल्द पूर्ण करायें-डीएम
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र के मार्ग निर्देशन में विकास कार्यों की माह दिसम्बर, 2017 तक की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होने कार्यों की समीक्षा में ग्रामीण विद्युतीकरण, आन्तरिक गलियों में सीसी रोड, नमामि गंगे, स्वच्छ शौचालय, कौशल विकास योजना, वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, समग्र ग्रामों को सम्पर्क मागों से जोड़ने, प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन तथा निर्मल धारा योजना में किये गये तथा किये जा रहे विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा में अच्छे कार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छूटे हुए शेष सभी विकास कार्य शीध्र से शीध्र पूर्ण करें ताकि शासन द्वारा जनहित किये जा रहे कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं को कडे निर्देश देते हुए कहा कि कार्य को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करें साथ ही स्वास्थ विभाग की समीक्षा करते हुुए स्वास्थ बीमा कराने, स्कूलों में कैम्प आयोजित कर विद्यार्थियों के स्वास्थ परीक्षण कराने के भी निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होने कहा कि समय से राशन वितरण, पशु टीकाकरण कराने, वन तथा उद्यान विभाग द्वारा लगाये पौधौं की उचित देखभाल करने के निर्देश दिये। राजस्व कार्यो की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि क्रमिक लक्ष्य को हर माह शत प्रतिशत पूरा किया जाये। लक्ष्य पूर्ति को अगले महीने के लिए टाला न जाये साथ ही संबंधित विभागों का लक्ष्य पूरा न होने पर जिलाधिकारी ने कठोर रूख अपनाते हुए कहा कि यदि लक्ष्य पूरा नहीे हूआ तो उनके खिलाफ विभगीय कार्रवाही करने के निर्देश दियेा।
डीएम ने सभी अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं को कडे निर्देश दिये हैं कि आपसी सामंजस्य स्थापित कर सभी निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें यदि किसी प्रकार की जनपद से लेकर शासन स्तर तक कोई समस्या आये तो उनके संज्ञान में लाकर उसका समाधान करा सकते हैं, लेकिन लापरवाही अथवा निर्माण कार्यो में देरी क्षम्य नही होगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकरी पवन कुमार गंगावार, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था रमेश चन्द्र, नगर मजिस्टेªट डा0 बसंत अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी तथा परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ने किया तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?
जन संख्या वृद्धि में संतुलन से विकास को गति मिली है