BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा (मुकेश कुशवाह)। सड़क पार करते वक्त एक किशोरी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिसने उपचार को जाते वक्त रास्ते में दम तोड दिया। किशोरी की अकाल मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फरह के गांव फतिहा निवासी रामवीर की 12 वर्षीया पुत्री प्रियंका गांव के सामने बने एक होटल में काम करने वाले अपने भाई को बुलाने गई थी। बताते हैं कि जब वह वापिस घर लौट रही थी तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर उसे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। परिणाम स्वरूप वह बुरी तरह जख्मी हुई। हादसा देखकर आसपास के लोग जमा हुए, जिन्होंने सूचना परिजनों को दी। उसे उपचार के लिए मथुरा लाया जा रहा था तभी उसने दम तोड दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है। 

Read More

वृंदावन। धार्मिक नगरी वृंदावन में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। थाना वृंदावन से महज चंद कदमों की दूरी पर बाजार जाते हुये युवक पर बादमाशों ने हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। आरोपी जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर हथियार लहराते हुए भाग खड़े हुए। गंभीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में पीड़ित के भाई इमरान ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। बताते चलंे कि गोविंद कुंड टीला निवासी आमिर खान पुत्र इब्राहिम सोमवार की देर रात नगर पालिका चुंगी चैराहा से गोविंद घेरा होते हुए बाजार जा रहा था। घात लगाए पहले से ही खड़े आधा दर्जन बदमाशों ने आमिर पर हमला बोल दिया। आमीर को  लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने जाते जाते फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के सम्बन्घ में पीड़ित के भाई इमरान ने गोविन्द कुण्ड टीला निवासी ऋषभ पुत्र इब्रा व इब्रा पुत्र अल्लाह बक्श, के साथ चैतन्य विहार निवासी विनोद बघेल के विरूद्ध मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Read More

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में हुआ ‘बानी मित्र’ केंसर सेन्टर का शुभारंभ वृंदावन। आर के मिशन सेवाश्रम में कैंसर पीड़ितों के लिए अब और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। जिसके लिए गुरुवार को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में बानी मित्र के रुप में कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिद मित्रा एवं राघवेंद्रानंद महाराज द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एम्स के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार मौजूद रहे। इस दौरान स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज एवं स्वामी काली कृष्णानंद महाराज एवं डॉ. मनिन्दर सिंह ने कैंसर सेंटर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त कर अपने विचार व्यक्त किये। मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट में विभिन्न बीमारियों का इलाज बहुत ही कम खर्चे में किया जाता है। अस्पताल में मथुरा वृंदावन के अलावा विभिन्न जनपदों के दूरदराज से सैकड़ों की संख्या में रोजाना मरीज व तीमारदार उपचार कराने के लिए यहां आते हैं। संस्था के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कैंसर का इलाज 4 वर्षों से किया जा रहा है। आज मिशन में बानी मित्र कैंसर सेंटर के रूप में कैंसर की सेवाओं को और भी विकसित और बल प्रदान करके लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। इस सेंटर में मुंह, थायराइड, स्तन, पेट में आंतों के कैंसर का इलाज व ऑपरेशन एवं कीमोथेरेपी द्वारा प्रदान किया जाएगा। बताया कि इस कैंसर सेंटर में विशेष प्रकार के उपकरणों के साथ साथ सुविधाजनक ऑपरेशन रूम कीमोथैरेपी रूम एवं कैंसर के लिए जरूरी सुविधाओ की व्यवस्था की गई हैं। जिसमें अभी तक 200 मरीजों को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से मुक्त कराया जा चुका है। इस ग्रुप को महत्वपूर्ण बनाने के लिए एम्स एवं टाटा ग्रुप पूरा सहयोग रहा है। इस अवसर पर सुनील महाराज, कालीकृष्ण महाराज, विजय आदि मौजूद रहे।  

Read More

कभी भी हो सकता है भयंकर हादसा स्कूली बच्चों को रोज करनी पड़ती है पुलिया पार विभागीय अधिकारियों को कोई नही ध्यान ग्रामीणों ने की जर्जर पुलिया के निर्माण की मांग सौंख। कस्बा के निकट सिंचाई विभाग का माइनर पर बना हुआ गांव बछगांव से सौंख को जोड़ने वाली पुलिया बुरी तरह से जर्जर हो गया है। पुलिया के दोनों ओर रेलिंग और बीच में कई स्थानों पर छेद हो गये है। इससें कभी भी हादसा हो सकता है। कस्बा से दो दर्जन गांव को जोड़ने वाला बछगांव माइनर पुलिया इन दिनों जर्जर हो गया है। पुलिया के दोनों ओर की रैलिंग और बीच में कई स्थानों पर पुलिया क्षतिग्रस्त है। कभी भी देर रात्रि को गांव को जाने वाले रहागीरों के साथ कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। लेकिन लोक निर्माण विभाग आंखें मंूदे हुए है। ये पुलिया कस्बा से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों का आवगमन के लिये बना हुआ है। सुबह छोटे-छोटे बच्चे जब कस्बा के स्कूलों में पढ़ने के लिये निकालते है तो वह इस पुलिया से होकर जाते है। अभिभावकों को हमेशा बच्चों के बछगांव माइनर में गिर जाने का भय लगा रहता है। वह तब तक बच्चों का बेसब्री से इंतजार करते है जब तक कि बच्चा लौट कर घर नही आ जाते है। राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मन चैधरी का कहना है कि अक्सर देर रात्रि को किसानों के पुल के उस पार जाना पड़ता है। कभी भी रात में भंयकर हादसा हो सकता है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं नही रेंग रही है। इसे लेकर सहकारी समिति बछगांव के पूर्व अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह, बलजीत सिंह, चन्द्रपालसिंह, प्रतापसिंह, दिनेशसिंह, राजवीर सिंह, बाॅबी कुमार, पप्पू पहलवान, सत्याभान सिंह आदि ने जिलाधिकारी से जर्जर पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है। 

Read More

समाजसेवियों ने महिला बंदियों को बांटे गरम वस्त्र, खाद्य सामग्री वृन्दानवन। श्री वृंदावन बाल विकास परिषद एवं कनकधारा फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को जिला कारागार में बंद महिला कैदियों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल एवं साड़ी ब्लाउज और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि जिला कारागार में लगभग 50 महिला बंदियों को गरम वस्त्र आदि के साथ खाद्य सामग्री एवं कंबल वितरण कर उन्हें राहत देने का कार्य किया गया है। श्री वृंदावन बाल विकास परिषद के संरक्षक मेघश्याम वाष्र्णंेय ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। पीड़ित मानवता के लिए ऐसे सेवा भावी कार्यों का होना आवश्यक है। रोटरी क्लब हेरिटेज वृंदावन के अध्यक्ष नवीन चैधरी ने कहा कि सेवा भावी कार्य स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करते हैं समाज के सभी वर्गों को ऐसे कार्यों में सहयोग करना चाहिये। इस अवसर पर मुकुल, धर्म सिंह, राम कुमार शर्मा, अंकित वाष्र्णेंय, विवेक वाष्र्णेंय, लक्ष्मीकांत, बॉबी अग्रवाल, ठाकुर हरी बल्लभ आदि मौजूद रहे।

Read More

महिलाओं के लिये लगने वाले बुध बाजार में सुरक्षा के नहीं इंतजाम वृन्दावन। मथुरा में लगने वाले मंगल बाजार की तर्ज पर वृंदावन में भी राधा निवास स्थित हैजा अस्पताल के समीप विशाल बुध बाजार लगता है। यहां खरीदारी करने को आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलायें खरीदारी करने को आती हैं। नगर से भी अच्छी खासी संख्य में महिलायें व युवतियां सब्जी, कपडे, इत्यादि के साथ रोज मर्रा में आने वाले जरूरत के सामान की खरीदारी करते हैं।  इतने बड़े बाजार में उमड़ने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा को ना तो नगर निगम की तरफ से इन्तजाम किया गया है। और नाही पुलिस की तरफ से कोई खास व्यवस्था की जाती है। यदा कदा जाम लगने पर पुलिस कर्मी खाना पूर्ति कर अपने कार्य की इतिश्री मात्र करते हैं। जिस कारण महिलाओं को तो खासी परेशानी होती ही है साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त रहती है। यहां पुलिस की गैर मौजूदगी में छेड़खानी व झगड़े की छिट पुट घटनाएं आम है। ट्रैफिक व्यवस्था का हाल तो इतना बुरा है कि अगर आपको अंबेडकर पार्क चैराहे से गुजरना है तो सोच समझकर ही निकलना होगा। बाजार में उमड़ने वाली भीड़ के कारण और मौके पर पुलिस के मौजूद ना रहने से हालात विकराल बन जाते हैं। इतना ही नहीं बाजार में पुलिस की लापरवाही का नाबालिग जेब कतरे जमकर फायदा उठाते हैं।  12 से 16 वर्ष की उम्र के यह नाबालिग चोर बाजार में मौका लगते ही खरीदारी करने आये लोगांे के मोबाईल व जेब पर हाथ साफ कर जाते हैं। कभी कभार पकड़े जाने पर इन नाबालिग चोरों की पिटाई कर बच्चा समझकर छोड़ दिया जाता है। पिछले बुधवार को भी बाजार में दुकान पर खरीदार करने आया पानीघाट निवासी राजेश तिवारी का जेब में रख मोबाईल पार कर दिया। इतना ही नहीं बाजार मे ंछेड़खानी व झगड़ा होना आम बात है। जब तक पीड़ित पुलिस को सूचना देता तब तक आरोपी भाग खड़े होते हैं। पूर्व में कोतवाली प्रभारी रहे उदयवीर ंिसंह मलिक के द्वारा बुध बाजार के लिये चार सिपाहियों की तैनाती की जाती थी। लेकिन उनके स्थांतरण होने के बाद वह व्यवस्था भी बदल गयी। सवाल यह उठता है कि एक ओर जहां सूबे की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के दावे भरती है। वहीं खासकर महिलाओं के लिये लगने वाले बुध बाजार में पुलिस की स्थाई व्यवस्था क्यों नहीं है।    

Read More

कोहरे को काटने वाली हाईमाॅस्क-सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भेजा प्रस्ताव एटा-आगरा पुलिस के सहयोग से फरार बंदियों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस कर रही मशक्कत मथुरा। जिला कारागार प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर फरार हुए शातिरों का 72  घंटे के बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है,हालांकि पुलिस की टीम फरार शातिरों को दबोचने के लिए लगातार दबिशें दे रही है। तीन बंदियों के फरार होने के बाद कारागार प्रशासन को फाॅग लाइट और नाइट वीजन कैमरों की याद आयी है,इसके लिए कारागार प्रशासन ने शासन को संस्तुति पत्र भेजा है। बताते चलें कि विगत रविवार/सोमवार रात्रि 12 बजे जैसे नववर्ष का आगाज हुआ था,उस समय तक शातिर कैदी कारागार से निकलने की पूरी तैयारी कर चुके थे। नववर्श की रात्रि करीब डेढ बजे वृंदावन निवासी कालू उर्फ शेरा,इसका साथी राहुल कुशवाह निवासी जलेसर,एटा और संजय निवासी अछनेरा,आगरा के साथ ही अन्य साथी राहुल निवासी ग्वालियर ने बैरक संख्या 17 पर पर गली सीमेंट की टीनशेड में लगे हुकों को खोलकर बाहर आये थे और फिर 18-18 फिट ऊंची दो दीवारों को 12 फिट लम्बे बांस में सरिया का आंकड़ा और तकरीबन दस अंगोछा के सहारे भाग निकले थे,हालांकि ग्वालियर का रहने वाला राहुल अंतिम दीवार से कारागार के अंदर चढते वक्त गिरकर घायल हो गया था,उसे कारागार प्रशासन ने पकड़ लिया था। इसके बाद डीआईजी कारागार संजीव त्रिपाठी ने प्रथमदृष्टया जांच में दोषी मिलने पर बैरक प्रभारी अभयराम,गश्त बंदीरक्षक हरेन्द्र कूमार,मुख्य हाॅल पर गश्त करने वाले बंदीरक्षक विजय सिंह और प्रधान बंदीरक्षक सोमवीर सिंह को निलंबित कर दिया था। उसी समय से एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने स्वाॅट टीम,सर्विलांस टीम और थाना सदर बाजार की एक पुलिस टीम को फरार हुए शातिरों को पकड़ने के लिए लगाया था लेकिन 72 घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस की यह टीमें फरार बंदियों का कोई सुराग नही लगा सकी हैं। कारागार प्रशासन ने बंदियों के फरार हो जाने के बाद सुरक्षा-व्यवस्था को परखा तो सामने आया कि कारागार के अंदर लगी माॅस्क लाइटें घने कोहरे में बेअसर हो जाती हैं तो वहीं विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 20 सीसीटीवी कैमरे भी खास क्वालिटी के नहीं मिले,यह सीसीटीवी कैमरे भी कोहरे में बेअसर मिले। इसके बाद कारागार प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर हाईमाॅस्क लाइटें और उच्च श्रेणी के सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इस संबध में कारागार अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि कारागार में बंद कैदियों पर सघन निगरानी रखी जा रही है तथा सुरक्षा में लगे बंदीरक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह रात्रि के समय हर वक्त गश्त पर भ्रमणशील रहेंगे तो वहीं बैरक प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह रात्रि के समय बैरकों में बंद बंदियों की हरकतों पर पैनी नजर बनाए रखेंगे। उनका कहना था कि फरार बंदियों को पकड़ने के लिए एटा और आगरा पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है,जल्द ही फरार बंदियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।  

Read More

एक्सप्रेस वे पर हादसे में युवक की मौत का मामला संदिग्ध मथुरा। जनपद में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में काल के गाल में समाएं अज्ञात युवकों की शिनाख्त हो गई है। बताते चलें कि विगत शुक्रवार को 25 वर्षीय गजेन्द्र सिंह पुत्र रामगोपाल निवासी गांव भूरगढी थाना नौहझील गांव के ही रहने वाले विनोद तथा योगेश निवासी अज्ञात के साथ नोएडा गया था। वहां से वापस लौटते समय माइल स्टोन 61 के पास सड़क हादसे में गजेन्द्र की मौत हो गई थी। घटनास्थल से गांव का रहने वाला यूवक विनोद और योगेश पुलिस को बिना सूचना दिए गांव पहुंच गए थे और गांव पहुंचने के बाद भी विनोद ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी नही दी थी। पुलिस ने शव को अज्ञात में दर्ज करके पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया था। परिजन गजेन्द्र की तलाश करते रहे तभी मौके से भागा उसका दोस्त योगेश उन्हें मिल गया,उसने पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वह पोस्टमार्टमगृह पहुंच गए और मृतक की पहचान गजेन्द्र के रूप में कर ली। इसके बाद गांव के रहने वाले युवक विनोद ने भी पीड़ित परिजनों को गजेन्द्र की मौत का कारण एक्सीडेंट बताया लेकिन उसने गांव आकर हादसे की जानकारी नहीं दी,इसलिए वह संदेह के घेरे में आ गया है। इस संबध में थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है,उनका कहना था कि युवक की मौत हादसे में हुई थी या नहीं,इस बिंदू पर जांच चल रही है। दूसरी ओर थाना गोवर्धन क्षेत्र स्थित गौशाला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मरे अज्ञात युवक की शिनाख्त हो गई है। बताया जाता है कि मृत युवक 32 वर्षीय ऋषी कुमार पुत्र शिवकृष्ण निवासी नगला गुदे थाना भरथना जिला इटावा का रहने वाला है,वह विगत रविवार को परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन जा रहा था,उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।     

Read More

अपह्त बालक को पुलिस ने किया सकुशल बरामदःएक अपरहणकर्ता गिरफ्तार,मुख्य आरोपी फरार लोगों में चर्चाए बालक की मौसी से शादी करने को किया गया था अपहरण अपहरणकर्ता दबाव में लाना चाहते थे बालक के परिजनों को मथुरा। थाना राया क्षेत्र स्थित ग्राम धगोई से अपहरण किए गए 9 वर्षीय बालक को पुलिस ने बरामद करते हुए एक अपरहणकर्ता को पकड़ लिया है। पुलिस का दावा है कि अपहरणकर्ता ने बालक को मुक्त करने के लिए दस लाख की फिरौती मांगी थी लेकिन गहराई में जाने पर माजरा कुछ और निकल कर सामने आ रहा है। एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत सोमवार को गांव धगोई निवासी योगेन्द्र का 9 वर्षीय पुत्र सचिन घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान वहां पहुंचे दो बाइक सवार ग्रीटिंग कार्ड दिलाने का झांसा देकर बाइक द्वारा अपहरण करके ले गए थे। बालक के गायब होने के बाद परिजनों ने उसे काफी तलाश किया था लेकिन वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस बालक को तलाशने के लिए जुटी हुई थी,उनका कहना था की अपरहणकर्ताओं ने बालक के पिता योगेन्द्र से दस लाख की फिरौती मांगी थी। इसकी सूचना मिलते ही राया पुलिस अपह्त बालक को बरामद करने के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी। बताया कि उसी दौरान मूखबिर की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रमेशचन्द्र शर्मा ने यमुना एक्सप्रेस वे स्थित माइल स्टोन 112 के पास बाइक द्वारा अपह्त बालक को शॉल में छिपाकर ले जा रहे शातिरों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने अपह्त बालक सचिन को सकुशल बरामद करने के साथ ही अपहरणकर्ता धर्मवीर पुत्र हरी सिंह निवासी नगला बैर थाना बल्देव को दबोच लिया,जबकि मुख्य आरोपी राजेश पुत्र ओंकार सिंह निवासी नगला बैर बाइक लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूए भी बरामद किए हैं। पुलिस फरार हो चुके मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है। वहीं लोगों में बालक के अपहरण को लेकर जो चर्चाएं चल रहीं हैं,वह भी चैकाने वाली हैं। पीड़ित के गांव के रहने वाले लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अपह्त बालक सचिन की सगी मौसी गायत्री अविवाहित है,लोगों का कहना है कि फरार आरोपी राजेश अपह्त हुए बालक सचिन की मौसी से शादी करना चाहता था,जब बालक के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया तो आरोपी ने दबाव बनाने के लिए बालक का अपहरण किया था। 

Read More

दस मोटर साइकिलें हुई बरामद  मथुरा। कोसीकलां पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अंतर्गत कोतवाली कोसीकलां पुलिस द्वारा नंदगांव रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो वाहन चोर पकड़े। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर उनकी निशान देही से चोरी की दस बाइकें बरामद की हैं। जिन्हें बुधवार दोपहर एसएसपी के समक्ष पेश कर जेल भेजा है।   मिली जानकारी के अनुसार थाना कोसी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के नन्दगाॅव रोड पर चैकिंग के दौरान दो युवकों को चैकिग के लिए रोका लेकिन वह दोनो पुलिस को देख भागने लगें। पुलिस ने हल्काबल प्रयोग कर दोनो को दवोंच लिया। पुलिस इन्हें पूछताछ के लिए थाने ले आई। जहाॅ पुलिस पूछताछ में जिन्होंने अपने नाम बलजीत सैनी पुत्र बच्चू निवासी बरहना थाना कोसीकला मथुरा और भोले पुत्र रूपन निवासी हताना थाना कोसीकला मथुरा बताया। पूछताछ में उन्होंने वाहन चोरी करने के कई अपराध कबूल किये। पुलिस ने इन चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने 9 मोटरसाइकिलें और एक बुलट मोटर साईकिल बरामद की। बुधवार को एसएसपी के समक्ष पेश करने के उपरांत आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों की कुण्डली खंगाली तो जनपद में ही इनके खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमें विभिन्न आरोपों में दर्ज हैं। यह लोग गिरोह बनाकर वाहन चोरी का कारोबार करते हैं। 

Read More

31 मार्च तक विशेष अभियान के तहत सरकारी जमीनों से अवैध कब्जों को हटाया जायेगा मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में श्रीवस्ती मॉडल संे संबंधी बैठक कलेक्टेªेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने एन्टी भूमाफिया के तहत समस्त विभागों से उनकी जमीनों पर अवैध कब्जों के बारे में जानकारी ली। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव प्रदेश शासन द्वारा निर्देशों के क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जन शिकायतांें से भूमि विवाद संबंधी प्रकरण और उनका जन सामान्य एवं लोक व्यवस्था पर पड़ने वाले गहन प्रभाव के कारण उनके निस्तारण हेतु 01 जनवरी से 31 मार्च 2018 तक विशेष अभियान चलाया जायेगा।  इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया इस व्यवस्था को शासन स्तर से लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि मथुरा में पूर्व जिलाधिकारी श्री निखिल चन्द्र शुक्ला द्वारा जनपद श्रावस्ती में इसका प्रयोग किया गया जो कि शत-प्रतिशत सफल होने पर शासन द्वारा इसका संज्ञान लेते हुए प्रदेशों के सभी जनपदों में श्रावस्ती मॉडल लागू करने के निर्देश दिये गये हैं। मा0 मुख्यमंत्री जी के स्तर पर इसकी समीक्षा होनी हैं। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने का उद्देश्य पात्र गरीब को न्याय दिलाना है, जिससे आमजन को परिवर्तन महसूस हो। इस अभियान में तहसील, थाना, ब्लॉक एवं क्षेत्र स्तर पर भूमि संबंधी वादों के निस्तारण किया जायेगा। अभियान के अन्तर्गत भूमि संबंधी वादों के निस्तारण हेतु टीम का चयन किया जायेगा। इन विवादों के निस्तारण हेतु प्रशासन, विकास व पुलिस विभाग की दस सदस्यीय दो टीमों का गठन किया जायेगा, जिसमें उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी, थाना प्रभारीध्उप निरीक्षक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व चार लेखपाल तथा चार कॉन्सटेबल रहेंगे। अभियान के तहत नियोजित कार्यक्रम प्रत्येक माह जारी होगा, जिसमें ग्राम का नाम, शिकायतों का विवरण, पक्षकारों  का नाम तथा नियत तिथि अंकित की जायेगी। ग्रामों में अन्य विवादों का भी संज्ञान लिया जायेगा तथा विवादों का निस्तारण उक्त तिथि में कराकर विवाद रहित किया जायेगा। मुकदमों या विधिक कार्रवाही को छोड़कर शेष प्रकरण सुलह-समझौते से आपसी सामन्जस्य के द्वारा निस्तारित किये जायेंगे। यदि कोई प्रकरण शेष रह जाये तो वह दूसरे दिन ही निस्तारित किया जायेगा। सभी शिकायतांें के निस्तारण को थाने की जीडी में भी सुलह समाधान का उल्लेख कराया जायेगा एवं तहसील में संकलित किया जायेगा साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कर निस्तातिर किया जायेगा। अन्य किसी स्त्रोतों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों की भी आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कर निस्तारित किया जायेगा। अभियान दिवस पर सीमा संबंध अथवा चकरोड़ आदि प्रकरणों को भी निस्तारित किया जायेगा। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लम्बित राजस्व वादों, मुकदतों का निस्तारण मानक के अनुसार गुणवत्ता तरीके से किया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही वर्दास्त नहीं की जायेगी।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने कहा कि भूमि विवादों के कारण ही बडी घटनायें होती हैं, ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता एवं संवेदलशीलता के साथ चिन्हित करें तथा पूरी निष्पक्षकता के साथ अभियान को पूर्ण करायें। इस अवसर समस्त अपर जिलाधिकारी, एडीशनल एसपी, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्रीय अधिकरी, पीडी, डीडीओ सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित समस्त थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।    

Read More

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनी महिलाओं की समस्या महिला उत्पीड़न के 06 प्रकरण आये, त्वरित कार्रवाही के निर्देश मथुरा। राज्य महिला आयोग उ0प्र0 की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन यादव ने लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिये कि महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाही करना सुनिश्चित करें। उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के थाने पहुंचने पर सम्मान से बात की जाये, जिससे उन्हे अपनी बात कहने में संकोच न हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि महिलाओें से छेड़छाड़ जैसी घटनायें सामाजिक विक्रतियां है, जिसके समाप्त कराने के लिए समाज को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना होगा। महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई के दौरान उपाध्यक्ष के सामने कुल 06 महिलाओं ने आवेदन प्रस्तुत किये जिन्हे एसपी क्राइम को सौंप कर त्वरित कार्रवाही के निर्देश दिये। प्रस्तुत किये गये प्रकरणों में घरेलू उत्पीड़न, ससुराल पक्ष से उत्पीड़न संबंधित शिकायतें सम्मिलित की गई।  उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से संबंधित विभागावार प्रगति की जानकारी की जिस पर समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना‘‘ के तहत 111 गरीब कन्याओं की सामूहिक शादी का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं, आगामी 22 जनवरी को सामूहिक विवाह आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रत्येक जोड़े पर 35 हजार रूपये की धनराशि व्यय की जायेगी। इसमें विधवा, तलाकशुदा को भी सम्मिलित किया गया है। अतिकुपोषित बच्चों के इलाज संबंधी निर्देश देते हुए कहा कि इन बच्चों की देखभाल बहुत अच्छी तरह करनी है। अल्प संख्यक, विकलांग व पंचायत सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई। बैठक में एसपी क्राइम राजेश कुमार सोनकर, सीओ सिटी प्रीति सिंह, महिला थानाध्यक्ष सरिता द्विवेदी, महिला सम्मान प्रकोष्ठ की उप निरीक्षक उपासना यादव, जिला प्रोबेशन अधिकरी अनुराग श्याम रस्तोगी, समाज कल्याण अधिकारी करूणेश त्रिपाठी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कुलदीप मिश्र, बीएसए संजीव कुमार सिंह, सीडीपीओ पवन कुमार, एडीओ पंचायत, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More