BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

मथुरा (मुकेश कुशवाह) सड़क पार करते वक्त एक किशोरी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिसने उपचार को जाते वक्त रास्ते में दम तोड दिया। किशोरी की अकाल मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फरह के गांव फतिहा निवासी रामवीर की 12 वर्षीया पुत्री प्रियंका गांव के सामने बने एक होटल में काम करने वाले अपने भाई को बुलाने गई थी। बताते हैं कि जब वह वापिस घर लौट रही थी तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर उसे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। परिणाम स्वरूप वह बुरी तरह जख्मी हुई। हादसा देखकर आसपास के लोग जमा हुए, जिन्होंने सूचना परिजनों को दी। उसे उपचार के लिए मथुरा लाया जा रहा था तभी उसने दम तोड दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More