BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त, ग्रामीण परेशान

सौंख के निकट दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला बछगांव माइनर क्षतिग्रस्तकभी भी हो सकता है भयंकर हादसा

स्कूली बच्चों को रोज करनी पड़ती है पुलिया पार

विभागीय अधिकारियों को कोई नही ध्यान

ग्रामीणों ने की जर्जर पुलिया के निर्माण की मांग

सौंख। कस्बा के निकट सिंचाई विभाग का माइनर पर बना हुआ गांव बछगांव से सौंख को जोड़ने वाली पुलिया बुरी तरह से जर्जर हो गया है। पुलिया के दोनों ओर रेलिंग और बीच में कई स्थानों पर छेद हो गये है। इससें कभी भी हादसा हो सकता है।

कस्बा से दो दर्जन गांव को जोड़ने वाला बछगांव माइनर पुलिया इन दिनों जर्जर हो गया है। पुलिया के दोनों ओर की रैलिंग और बीच में कई स्थानों पर पुलिया क्षतिग्रस्त है। कभी भी देर रात्रि को गांव को जाने वाले रहागीरों के साथ कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। लेकिन लोक निर्माण विभाग आंखें मंूदे हुए है। ये पुलिया कस्बा से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों का आवगमन के लिये बना हुआ है। सुबह छोटे-छोटे बच्चे जब कस्बा के स्कूलों में पढ़ने के लिये निकालते है तो वह इस पुलिया से होकर जाते है। अभिभावकों को हमेशा बच्चों के बछगांव माइनर में गिर जाने का भय लगा रहता है। वह तब तक बच्चों का बेसब्री से इंतजार करते है जब तक कि बच्चा लौट कर घर नही आ जाते है। राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मन चैधरी का कहना है कि अक्सर देर रात्रि को किसानों के पुल के उस पार जाना पड़ता है। कभी भी रात में भंयकर हादसा हो सकता है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं नही रेंग रही है। इसे लेकर सहकारी समिति बछगांव के पूर्व अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह, बलजीत सिंह, चन्द्रपालसिंह, प्रतापसिंह, दिनेशसिंह, राजवीर सिंह, बाॅबी कुमार, पप्पू पहलवान, सत्याभान सिंह आदि ने जिलाधिकारी से जर्जर पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More