देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreदस मोटर साइकिलें हुई बरामद
मथुरा। कोसीकलां पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अंतर्गत कोतवाली कोसीकलां पुलिस द्वारा नंदगांव रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो वाहन चोर पकड़े। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर उनकी निशान देही से चोरी की दस बाइकें बरामद की हैं। जिन्हें बुधवार दोपहर एसएसपी के समक्ष पेश कर जेल भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कोसी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के नन्दगाॅव रोड पर चैकिंग के दौरान दो युवकों को चैकिग के लिए रोका लेकिन वह दोनो पुलिस को देख भागने लगें। पुलिस ने हल्काबल प्रयोग कर दोनो को दवोंच लिया। पुलिस इन्हें पूछताछ के लिए थाने ले आई। जहाॅ पुलिस पूछताछ में जिन्होंने अपने नाम बलजीत सैनी पुत्र बच्चू निवासी बरहना थाना कोसीकला मथुरा और भोले पुत्र रूपन निवासी हताना थाना कोसीकला मथुरा बताया। पूछताछ में उन्होंने वाहन चोरी करने के कई अपराध कबूल किये। पुलिस ने इन चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने 9 मोटरसाइकिलें और एक बुलट मोटर साईकिल बरामद की। बुधवार को एसएसपी के समक्ष पेश करने के उपरांत आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों की कुण्डली खंगाली तो जनपद में ही इनके खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमें विभिन्न आरोपों में दर्ज हैं। यह लोग गिरोह बनाकर वाहन चोरी का कारोबार करते हैं।













Related Items
अमेरिका में धूल भरी आंधी के कारण कई वाहन टकराए, छह की मौत
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार
वाहन रिकॉल पोर्टल: गाड़ी में है डिफेक्ट तो करें सरकार से शिकायत, जानिए कैसे