BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सड़क हादसों में मरे दो अज्ञात युवकों की हुई शिनाख्त

सड़क हादसों में मरे दो अज्ञात युवकों की हुई शिनाख्तएक्सप्रेस वे पर हादसे में युवक की मौत का मामला संदिग्ध

मथुरा। जनपद में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में काल के गाल में समाएं अज्ञात युवकों की शिनाख्त हो गई है। बताते चलें कि विगत शुक्रवार को 25 वर्षीय गजेन्द्र सिंह पुत्र रामगोपाल निवासी गांव भूरगढी थाना नौहझील गांव के ही रहने वाले विनोद तथा योगेश निवासी अज्ञात के साथ नोएडा गया था। वहां से वापस लौटते समय माइल स्टोन 61 के पास सड़क हादसे में गजेन्द्र की मौत हो गई थी। घटनास्थल से गांव का रहने वाला यूवक विनोद और योगेश पुलिस को बिना सूचना दिए गांव पहुंच गए थे और गांव पहुंचने के बाद भी विनोद ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी नही दी थी। पुलिस ने शव को अज्ञात में दर्ज करके पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया था। परिजन गजेन्द्र की तलाश करते रहे तभी मौके से भागा उसका दोस्त योगेश उन्हें मिल गया,उसने पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वह पोस्टमार्टमगृह पहुंच गए और मृतक की पहचान गजेन्द्र के रूप में कर ली। इसके बाद गांव के रहने वाले युवक विनोद ने भी पीड़ित परिजनों को गजेन्द्र की मौत का कारण एक्सीडेंट बताया लेकिन उसने गांव आकर हादसे की जानकारी नहीं दी,इसलिए वह संदेह के घेरे में आ गया है। इस संबध में थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है,उनका कहना था कि युवक की मौत हादसे में हुई थी या नहीं,इस बिंदू पर जांच चल रही है। दूसरी ओर थाना गोवर्धन क्षेत्र स्थित गौशाला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मरे अज्ञात युवक की शिनाख्त हो गई है। बताया जाता है कि मृत युवक 32 वर्षीय ऋषी कुमार पुत्र शिवकृष्ण निवासी नगला गुदे थाना भरथना जिला इटावा का रहने वाला है,वह विगत रविवार को परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन जा रहा था,उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।     

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More