BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : हादसों में तीन की मौत, 17 घायल

मथुरा। रविवार की सुबह एक बार फिर यमुना एक्सप्रेस वे पर झपकी का कहर टूटा। कुछ ही समय अंतराल में आसपास हुए दो सडक हादसों में तीन लोगों की जिंदगी खत्म हो गई जबकि डेढ दर्जन यात्री घायल हुए हैं। इनमें से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल को मथुरा नौहझील और जेवर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार की सुबह सवारियों से भरी बस आजमगढ़ से आनंद बिहार दिल्ली के लिए जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट के पास बस चालक को नींद की झपकी आ गई। चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान बस सामने खड़े गिट्टी से भरे हुए ट्रक से जा भिडी। बस में 45 यात्री सवार थे, इनमें से 19 यात्री घायल हो गए। घायलों को जेवर के कैलाष, मथुरा के भास्कर और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौहझील पर भर्ती कराया। दानिश अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी लखनऊ और मुकेश शर्मा पुत्र श्रीप्रसाद शर्मा निवासी बुलंदशहर की हादसे में मौत हो गई। उधर, हादसे के कारण एक्सप्रेस वे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त बस को हटाया गया है। इस हादसे के कुछ घंटे बाद ही दुर्घटनास्घ्थल से कुछ ही दूरी पर एक दूसरा हादसा हो गया। इसमें बाजना के पास खड़े ट्रक का टायर क्घ्लीनर चेक कर रहा था। तभी चालक ने लापरवाही से ट्रक को चला दिया। इसके चलते क्घ्लीनिर ट्रक के टायर के नीचे कुचल गया। मृतक का नाम अरशद पुत्र उमर निवासी पुन्हना बताया जा रहा है।

शीशे तोड कर बाहर निकाले यात्री


प्रतक्षदर्शी सिक्योटी गार्ड योगेश ने बताया कि जोरदार धमका हुआ। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ घटना स्थल की ओर दौडे। खडे ट्रक में एक बस पीछे टकरा गई थी। लोकेष, जयदेव और धर्मवीर सिक्योरटी गार्ड की नौकरी करते हैं। इन्होंने अपने खेत पर बाजरे की रखवाली कर रहे जरेलिया निवासी अजीत और उसके कई साथियों को बुलाया। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी। बस के शीशे तोडकर घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। पुलिस के पहुंचने तक घायल सडक पर ही तडपते रहे। प्रतक्षदर्शी टोलकर्मी लोकेष ने बताया कि हम टोल पर ड्यूटी कर रहे थे। बहुत तेज आवाज आई, यहां एक बस ठुकी पडी थी चारों और चीखपुरकार मची हुई थी। 15 से 20 लोग घायल थे। करीब आधा घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

5 घायलों की हालत गंभीर है, हादसे में 18-20 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जेबर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन यात्रियों को चोट नहीं आई हैं उन्हें दूसरी बस से आगे के लिए बैठा दिया गया है। आदित्य कुमार शुक्ला, एसपी देहात


ये यात्री हुए हैं घायल
- ओमप्रकाश (उम्र 48 वर्ष) पुत्र अमीचन्द निवासी खानपुर श्याना बुलंदशहर
- अंगद (उम्र 31 वर्ष) पुत्र रामसहाय निवासी बुलेपुर तोड़ा अम्बेडकरनगर
- रुचिकला (उम्र 31 वर्ष) पत्नी जितेन्द्र सैदपुर अंबेडकरनगर
- जितेन्द्र (उम्र 34 वर्ष) पुत्र कपिलदेव सैदपुर अंबेडकरनगर5- अंशू (उम्र 20 वर्ष) पुत्री रामजीत
  निवासी अंबेडकरनगर
- परमजीत (उम्र 26 वर्ष) पुत्र मनोहरीलाल निवासी अंबेडकरनगर
- रामाशीश (उम्र 35 वर्ष) पुत्र लालधारी निवासी आजमगढ़
- मोहम्मद अशरफ (उम्र 38 वर्ष) पुत्र मिस्बाहउद्दीन निवासी मौजीपुर
- महेन्द्र (उम्र 32 वर्ष) पुत्र चंद्रभूषण निवासी अंबेडकरनगर
- एसके तिवारी (सीआईएसएफ जवान)
- महेन्द्र प्रसाद यादव (सीआईएसएफ जवान)
- विक्रमजीत यादव (सीआईएसएफ जवान)
- प्रदीप (उम्र 32 वर्ष) मुबारकपुर टाडा
- मिस्बाहउद्दीन (उम्र 25 वर्ष) टाडा
- दीवा (उम्र 22 वर्ष) व  दो अन्य।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More