BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

सडक हादसों में दो की मौत, एक गंभीर घायल

मथुरा। तीन सडक हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। थाना फरह क्षेत्र मंे आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सडक हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचन दी। विषाल नामक युवक अपनी ससुराल गांव जसौली गया हुआ था। मृतक के परिजन अजय सिंह ने जिला चिकित्सालय में बताया कि विशाल अपनी ससुराल दौज खिलाने गया था। वापस लौटते समय हादसा हुआ। उन्हें पुलिस ने हादसे की सूचना दी। विशाल की मौत जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही हो गई थी। जिला चिकित्सालय में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

गोवर्धन चैराहा पर बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर
थाना हाइवे क्षेत्र में आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोवर्धन चैराहे पर बाइक सवार युवक का अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे मंे बाइक सवार युवक गंभीररूप से घायल हो गया।
हंसराज काॅलोनी निवासी अमित चैधरी हाइवे स्थित जगदीश पैट्रोल पम्प पर काम करता था। वह अपने घर लौट रहा था कि गोवर्धन चैराहे के करीब किसी अज्ञात वाहन ने अमित की बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और  परिजनों को सूचित किया।

कैलाश नगर के समीप एक आॅटो अनियंत्रित होकर पलट गया। चलक के साथ बैठा युवक भी टैम्पो के नीचे दब गया। आॅटो के नीचे दबने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान राधेश्याम काॅलोनी निवासी शाबिर पुत्र पिंटू के रूप में हुई है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More