BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अपरहणकर्ता मांग रहे थे दस लाख की फिरौती

 अपरहणकर्ता मांग रहे थे दस लाख की फिरौतीअपह्त बालक को पुलिस ने किया सकुशल बरामदःएक अपरहणकर्ता गिरफ्तार,मुख्य आरोपी फरार

लोगों में चर्चाए बालक की मौसी से शादी करने को किया गया था अपहरण

अपहरणकर्ता दबाव में लाना चाहते थे बालक के परिजनों को

मथुरा। थाना राया क्षेत्र स्थित ग्राम धगोई से अपहरण किए गए 9 वर्षीय बालक को पुलिस ने बरामद करते हुए एक अपरहणकर्ता को पकड़ लिया है। पुलिस का दावा है कि अपहरणकर्ता ने बालक को मुक्त करने के लिए दस लाख की फिरौती मांगी थी लेकिन गहराई में जाने पर माजरा कुछ और निकल कर सामने आ रहा है। एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत सोमवार को गांव धगोई निवासी योगेन्द्र का 9 वर्षीय पुत्र सचिन घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान वहां पहुंचे दो बाइक सवार ग्रीटिंग कार्ड दिलाने का झांसा देकर बाइक द्वारा अपहरण करके ले गए थे। बालक के गायब होने के बाद परिजनों ने उसे काफी तलाश किया था लेकिन वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस बालक को तलाशने के लिए जुटी हुई थी,उनका कहना था की अपरहणकर्ताओं ने बालक के पिता योगेन्द्र से दस लाख की फिरौती मांगी थी। इसकी सूचना मिलते ही राया पुलिस अपह्त बालक को बरामद करने के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी। बताया कि उसी दौरान मूखबिर की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रमेशचन्द्र शर्मा ने यमुना एक्सप्रेस वे स्थित माइल स्टोन 112 के पास बाइक द्वारा अपह्त बालक को शॉल में छिपाकर ले जा रहे शातिरों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने अपह्त बालक सचिन को सकुशल बरामद करने के साथ ही अपहरणकर्ता धर्मवीर पुत्र हरी सिंह निवासी नगला बैर थाना बल्देव को दबोच लिया,जबकि मुख्य आरोपी राजेश पुत्र ओंकार सिंह निवासी नगला बैर बाइक लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूए भी बरामद किए हैं। पुलिस फरार हो चुके मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है। वहीं लोगों में बालक के अपहरण को लेकर जो चर्चाएं चल रहीं हैं,वह भी चैकाने वाली हैं। पीड़ित के गांव के रहने वाले लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अपह्त बालक सचिन की सगी मौसी गायत्री अविवाहित है,लोगों का कहना है कि फरार आरोपी राजेश अपह्त हुए बालक सचिन की मौसी से शादी करना चाहता था,जब बालक के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया तो आरोपी ने दबाव बनाने के लिए बालक का अपहरण किया था। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More