BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। बुधवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के केआर इंटर कालेज के पास संदिग्ध व्यक्ति को भरतपुर चैकी प्रभारी ने शक के आधार पर दबोच लिया। कड़ी पूछताछ के बाद उसके पास से एक चाकू तथा थाना हाथरस में कई मुकद्में दर्ज है।  पुलिस के अनुसार बुधवार से भरतपुर चैकी इंचार्ज विपिन गौतम अपने हमराही कांस्टेबिलों के साथ चैकिंग के लिए केआर इंटर कालेज चैराहे पर खड़े हुए थे सुबह संदिग्ध अवस्था में उन्हें कदीर पुत्र अजमीरी निवासी मौ. व्यापारियान कस्बा व थाना मुरसान जिला हाथरस को टोका तो वह भागने लगा इतने में उसे दौड़कर दबोच लिया उसकी जामातलाशी में एक अदद चाकू बरामद हुआ तथा उसने कबूला की वह शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ थाना हाथरस में आधा दर्जन से अधिक मुकद्मे विभिन्न थानों में दर्ज है। चैकी इंचार्ज विपिन गौतम ने आज उसे एसएसपी के समक्ष पेश कर उसे जेल भेजा है। 

Read More

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेजा  वृन्दावन। नगर में बाइक चोरी की घटनाओं से परेशान वृंदावन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को पकड़ा है जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। पकड़े गये यवक से पुलिस ने 4 मोटरसाइकल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है।  बीते दिनों प्रेम मंदिर तिराहा से चैकिंग के दौरान पकड़े गये युवक से रमणरेती चैकी प्रभारी राजीव सिंह ने वाहन चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर गांव जहांगीरपुर से एक बुलट व तीन स्पेलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी राजेश पुत्र लाखन निवासी जहांगीरपुर को मंगलवार को चालान कर जेल भेज दिया है। वहीं राजेश का दूसरा साथी जहांगीरपुर निवासी बनवारी फरार है। चैकी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि बनवारी का पहले भी कई चोरियांे में हाथ रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस शिद्दत से जुटी हुई है।  

Read More

अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जःपुलिस जांच में जुटी मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र के अंतर्गत नन्दगांव में घर के अंदर एक युवक का रक्तरंजित शव मिला है तो वहीं घर के बाहर रास्ते में खून बिखरा हुआ मिलने से वारदात के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। बदमाशों ने युवक के माथे पर गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय भारत चौधरी पुत्र देवीराम निवासी नन्दगांव पिछले सोमवार की शाम   को खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया था। इसके अगले दिन मंगलवार की सुबह युवक की मां चाय लेकर कमरे में गई और उसने जैसे ही रजाई को हटाया तो पुत्र को मृत पड़ा हुआ देखकर उसकी चीख निकल गई। कमरे के अंदर चारपाई पर बिछे बिस्तर पर कोई खून नहीं पड़ा हुआ था। युवक की हत्या किए जाने की खबर मिलते ही वहां ग्रामीणों का हुजूम लग गया। मृतक घर का इकलौता था। युवक के माथे पर बीचों-बीच गोली मारी गई है। घटनास्थल पर कोई खून नहीं मिलने पर मृतक के परिजनों को षणयंत्र की आशंका हुई तो वह घर के बाहर रास्तों पर सबूत तलाशने पहुंच गए। घर के बार कुछ दूरी पर रास्ते में खून बिखरा हुआ और पास में ही किसी गाड़ी के पहियों के निशान मिलने की बात ग्रामीणों ने पुलिस को बतायी है। मृत युवक का पिता पुराना ट्रैक्टर खरीदने के लिए जयपुर गया हुआ था,उसे जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो वह दोपहर तक घर पहंच गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंद्रेश भदौरिया और चौकी प्रभारी नन्दगांव इंद्रजीत सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पोस्टमार्टमगृह पर पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि भारत कमरे में सोने गया था,इसके बाद दूसरे दिन बिस्तर पर उसका शव पड़ा हुआ मिला है। पीड़ित पिता का आरोप है कि किसी ने उसके पुत्र को फोन करके घर के बाहर बुलाया और उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या करने के बाद घटना को मोड़ने के लिए शव को कमरे के अंदर बिस्तर पर लिटाकर फरार हो गए। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। मृत युवक परिवार का इकलौता चिराग था,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की रिपोर्ट पीड़ित पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।  

Read More

बेटों की चाहत रखने वाले और लिंग परीक्षण करने वालों भेंट चढी एक और बेटी मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित टाऊनशिप पर एक कन्या भ्रूण मिलने लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसे लेकर लोगों में तरह-तहर की चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस के अनुसार टाऊनशिप स्थित रिफाइनरी  नगर कालोनी की दीवार के बराबर में करीब पांच माह की कन्या का भ्रूण पड़ा हुआ देखकर राहगिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही चौकी प्रभारी शिववीर सिंह मौके पर पहुंच गए और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भ्रूण को देखकर बरबस ही लोगों के मुंह से निकल गया कि पूत कपूत सुने हैं जग में लेकिन माता नहीं सूनीं कुमाता? लेकिन बेजान नन्हीं परी के देखकर लग रहा है कि अब मां भी कलयुगी हो चुकी हैं। जिस प्रकार इस भ्रूण को फेंका गया है,उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि किसी ने बेटे की चाहत में लिंग परीक्षण कराया होगा और कोख में बिटिया होने की जानकारी मिलने पर नन्हीं परी को दुनिया में आने से पहले ही बेटे की चाहत रखने वालों ने मौत की नीद सुला दिया।  

Read More

हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामदःहत्यारोपी पत्नी भेजी जेल,प्रेमी फरार मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित ढहरूआ के पास अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। 6 बेटों की मां द्वारा की गई दुस्साहसिक वारदात के बाद ग्रामीण अचंभित हैं। मृतक का छोटा पुत्र डेढ साल तो बड़ा पुत्र दस साल का है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि प्रेमी फरार है। पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गांव जमालपुर थाना बरसाना निवासी 45 वर्षीय पप्पू पुत्र राम सिंह हाल निवासी गांव ढहरूआ का शव पिछले रविवार की रात्रि में घर के अंदर मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो चिकित्सकों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को दी। बताया कि एसएसपी स्वप्निल ममगाई के निर्देशन एंव एसपी सिटी की  की निगरानी में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्रपाल सिंह घटना का खुलासा करने के लिए जुटे हुए थे कि तभी मृतक की पत्नी मीना देवी का व्यवहार बदला हुआ देखा तो पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी पहले तो पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन जब उसे सख्ती दिखायी गई तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस गिरफ्त में आयी हत्यारोपी पत्नी मीना ने बताया कि उसके मायके ढहरूआ के रहने वाले मुरारी पुत्र मनीराम से उसके अवैध संबंध हैं,बताया कि अवैध संबंधों का पता चलने पर पति विरोध करता था। आरोपी पत्नी ने बताया कि उसने प्रेमी मुरारी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनायी थी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से वर्ष 2017 की आखिरी रात में उसने और प्रेमी मुरारी ने रस्सी से गला दबाकर पति की हत्या की थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि फरार आरोपी मुरारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिशें दे रही है,जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है।  

Read More

मथुरा। नववर्ष 2018 के प्रथम मंगलवार को जनपद की सभी तमहसीलों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न तहसीलों में लगे संपूर्ण तहसील दिवस में ठंड का असर देखने को मिला। जहां अधिकारी ठंड से ठिठुरते नजर आए, वहीं फरियादियों की संख्या भी कम देखी गई। हालांकि छाता और मांट तहसील में पफरियादियों की संख्या को ठंड भी नहीं रोक पाई और यहां फरियादियों ने अपनी कापफी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। साल के पहले मंगलवार का मुख्य तहसील दिवस छाता तहसील में लगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र और वरिष्ठ पुलिस अधाीक्षक स्वप्निल ममगाई ने की।  यहां मंगलवार प्रातः से ही फरियादी अपनी समस्याएं लेकर उमड़ रहे थे। दोपहर 2 बजे तक लगे तहसील दिवस में 150 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को हफ्रतेभर के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। वहीं इसके बाद सबसे ज्यादा शिकायतें मांट के तहसील में दर्ज हुईं, जहां एडीएम ई आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव और एसपी देहात आदित्य शुक्ला की अध्यक्षता में लगे तहसील दिवस में 118 पफरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, जिनमें से केवल 2 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। अगर बात करें मथुरा जनपद की अन्य तहसीलो की तो यहां ठंड का असर काफी हद तक देखने को मिला। जहां महावन तहसील में 54 शिकायतें दर्ज हुईं तो वहीं मथुरा और गोवर्धन तहसील में कुल 20 से 30 शिकायतें ही दर्ज हो सकीं। सबसे पहले अगर बात करें महावन तहसील की तो यहां एसपी ट्रैफिक बृजेश सिंह, ैक्ड महावन गरिमा सिंह और सीओ महावन आलोक दुबे की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 54 शिकायतें दर्ज हुईं तो वही 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सदर तहसील में तहसील दिवस एडीएम एलओ, एसपी सिटी श्रवण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 27 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से कुल 3 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। यहीं हाल गोवर्धन तहसील का रहा, जहां गोवर्धन ब्लाक स्थित सभागार में एडीएम एफआर रवीन्द्र कुमार और सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चैहान की अध्यक्षता में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 20 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण हो सका।  साल के पहले मंगलवार को खास बात यह रही कि फरियादियों की संख्या तो कम थी ही, साथ ही कई अधिकारी भी तहसील दिवसों में अनुपस्थित थे, जिसके चलते उन पर गाज भी गिरी। इसमें जहां गोवर्धन में लगे तहसील दिवस में 9 अधिकारियों के अनुपस्थित मिलने पर कार्यवाही की बात की गई तो वहीं मांट तहसील दिवस में चार अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए।   

Read More

वृंदावन। नववर्ष की शुरुआत संकल्प फाउंडेशन वृंदावन की सदस्याओं ने निराश्रित महिला व बच्चों के बीच खुशियां बांट कर की। सामाजिक संस्था संकल्प फाउंडेशन वृंदावन के बैनरतले सोमवार को तराश मंदिर स्थित अखिल भारतीय महिला परिषद आश्रम में दर्जनों वृद्धा माताओं एवं बच्चों को खाद्य सामग्री एवं गर्म वस्त्र आदि वितरण किया गया। संस्था की सदस्या अंबिका बंसल ने कहा कि गरीब व निराश्रित लोगों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नही कार्य नहीं है। नर सेवा नारायण सेवा के रूप में आज दर्जनों वृद्धा माताओं एव बच्चों को खाद्य सामग्री व वस्त्र आदि वितरण किये गए है। संस्था की अन्य सदस्य संध्या व पारुल ने कहा कि समाज के दबे कुचले लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रम करने की जरूरत है। उन्होनें समाज के अन्य संस्थाओं एवं समाजसेवियों से निर्धन व निराश्रितों की मदद को आगे आने की अपील की है। इस अवसर पर अम्बिका बंशल, दीपिका, रजनी, पीहू, पूजा, सुरभि, सुनीता, चंचल, संध्या, पारुल आदि मौजूद रहीं।

Read More

कान्हा संग नववर्ष मनाने को भक्त दिखे लालायित  श्रद्धालुओं के उमड़े जनसैलाब के आगे सारी प्रशासन की व्यवस्थाएं हुई ध्वस्त  प्रवेश मार्गों के अलावा सहर भर में दिन भर रहे जाम के हालात वृंदावन। विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में अपने आराध्य के साथ नववर्ष मनाने को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ठाकुर जी को एक टक निहाकर नव वर्ष की शुरुआत करने आये भक्तों में उत्सुकता देखते ही बन रही थी। बांके बिहारी मंदिर में दर्शनों को दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर प्रबंधन एवं प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए। ये और बात है कि  श्रद्धालुओं के उमड़े जनसैलाब के आगे प्रशासन के द्वारा की गयी वन वे व्यवस्था फेल होती जनर आयी।  बताते चलें कि आस्था की नगरी वृन्दावन का विश्व पटल पर अपना स्थान है। श्रीकृष्ण की क्रीडा भूमि वृंदावन में लाखों लोग अपने आराध्य के दर्शनों की इच्छा दिल में संजोये आते हैं। सोमवार को नववर्ष का उल्लास चरम पर देखने को मिला। देश के विभिन्न प्रांतांे के अलावा विदेशों से आये लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ ठाकुर जी के दर्शनों को मंदिरों में उमड़ पड़ी। यहीं हालात नगर के राधा दामोदर मंदिर, कृष्ण बलराम इस्काॅन मंदिर, प्रेेम मंदिर, स्नेह बिहारी मंदिर, रंगनाथ मंदिर, गोविन्द देव मंदिर आदि में बने रहे। नववर्ष की शुरूआत करने आये श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं श्रद्धालु नगर की पंचकोसीय परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित करते दिखाई दिये। श्रद्धालुआंे की भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी। व्यवस्थाऐं धरातल पर फेल होती नजर आयीं। मंदिर के सभी पहुंच मार्गाें पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़ते दिखाई दिये। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस जद्दो जहद करती नजर आई। दिनभर शहर में जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही। वहीं घण्टों जाम में फसे रहे श्रद्धालु प्रशासन की व्यवस्था को कोसते नजर आये।  

Read More

धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बिखेरी अद्भुद छटा वृन्दावन। मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतम्भरा का 55 वां जन्म दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ वात्सल्य दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिल्ली से पधारी कुमारी जागृति भटनागर की भरत नाट्यम प्रस्तुति की ईष वन्दना से हुआ। उसके पश्चात समविद गुरूकुलम् सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल की छात्राओं ने भरत नाट्यम पर आधारित श्री हमनुमान चालीसा एवं श्रीराम स्तुति का नैयनाभिराम अद्भुत प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।      वात्सल्य मूर्ति साध्वी ऋतम्भरा ने भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन वह धन्य होता है जो अपने लिये नहीं वल्कि अपनों के लिए जिया जाये। जो समाज के किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए स्वयं को अर्पित कर दे। हम ऋषियों, मुनियों, माता-पिता, गुरूओं और समाज के ऋणि हैं जब तक हम उनका ऋण नहीं चुका देते हमें शान्ति नहीं मिलेगी। सब कुछ होते हुए भी व्यक्ति प्रसन्न नहीं रह पाता क्यों कि उसकी प्रसन्नता तो अपने मिथ्या अहंकार की भेंट चढ़ गयी है।  अभिमानों के पत्थरों को लाध कर कोई भी उपलब्धियों के शिखर नहीं छू सकता। ख्याति उनके पीछे दौड़ती है जो देश और समाज की सेवा में स्वयं को समर्पित कर देते हैं। उन्होेंने कहा कि भारत भूमि में जन्म लेना हमारा सौभाग्य है क्यों यह तो प्रत्यक्ष देवता है । इसकी सेवा को सौभाग्य हमारा अहोभाग्य होगा । वात्सल्यग्राम की सन्तानें किसी के लिए नहीं जियेंगी अगर जियेंगी तो अपनी भारत माता के लिए जियेंगी ।        इस अवसर पर गोकुललम की माताओं के साथ  देष के कोने-कोने से आये हजारों भक्तों ने पूजन अर्चन वन्दन और आरती कर दीदी माॅं की दीर्घायु की मंगलकामना करते हुए बधाईयाॅं दी। कार्यक्रम में संजय भैया, महामण्डलेश्वर स्वामी चित्तप्रकाशानन्द, स्वामी अभयानन्द, जय भगवान अग्रवाल, ओमप्रकाश गोयंका, महेश खण्डेलवाल, साध्वी शिरोमणि, साध्वी सत्य प्रिया, साध्वी सुह्नदया, साध्वी सम्पूर्णां, स्वामी सत्यशील, विभोर प्रकाशम् ,महापात्रा, डाॅ0 चन्द्रभान, ओम प्रकाश बंसल, कैप्टन हरिहर शर्मा, देवेन्द्र राठौर, बालजी चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।         

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित ढअरूआ के पास किराए पर रह रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थती में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है। मृतक पिछले काफी दिनों से ससुराल के पास ही किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार गांव जमालपुर थाना बरसाना निवासी 45 वर्शीय पप्पू पुत्र राम सिंह पिछले काफी दिनों अपनी ससुराल ढहरूआ के पास किराए के मकान में पत्नी मीना देवी और और 6 बच्चों के साथ रहता था तथा वहीं पर मजदूरी करके परिवार का जीवन यापन करता था। बीती रविवार की रात्रि में उसकी संदिग्ध परिस्थती में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मृतक के परिजन ढअरूआ पहुंच गए और फोन करके पुलिस को बुला लिया। मृतक के भाई चेतराम निवासी जमालपुर,बरसाना ने आरोप लगाया कि मीना ने अपने प्रेमी मुरारी निवासी ढअरूआ के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है,कहा कि गर्दन में रस्सी के निषान मिले हैं,पीड़ित भाई ने आरोप लगाया कि मीना ने अवैध संबधों में रोड़ा बने अपने ही पति की हत्या प्रेमी मुरारी के साथ योजना बनाकर की है। पीड़ित भाई के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर षव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित भाई चेतराम ने मृतक की पत्नी मीना देवी और उसके प्रेमी मुरारी के खिलाफ दर्ज करायी है। वहीं पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार मृतक को गला दबाकर मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस अभी विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।    

Read More

कारागार दीवार से गिरकर एक बन्दी का टूटा पैर साल की शुरुआत में ही कारागार प्रशासन की हुई किरकिरी जेल प्रशासन में मचा रहा हड़कम्पः डीआईजी जेल ने चार बन्दीरक्षक किए निलंबित मथुरा। नया साल तो जिला कारागार में निरुद्ध 3 विचाराधीन बंदियों ने मनाया, जो नव वर्ष के लगते ही रविवार की आधी रात में बैरक तोड़कर फरार हो गए । फरार षातिरों के साथ एक अन्य बंदी ने भी भागने के प्रयास में घायल हो गया,दीवार से गिरकर उसका पैर टूट गया। बंदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी सोमवार दोपहर मथुरा जिला कारागार पहुंच गए और घटना की प्रारंभिक जांच के दौरान एक प्रधान बंदीरक्षक सोनवीर सिंह, बैरक प्रभारी अभयराम, दीवार की गश्त पर तैनात बंदीरक्षक विजय सिंह और गश्त निरीक्षक बंदीरक्षक हरेन्द्र कुमार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार भागे बंदियों के नाम कलुआ उर्फ षेरा निवासी वृंदावन, संजय निवासी अछेनरा,आगरा और राहुल निवासी जलेसर जिला एटा हैं। इनमें से कलुआ किशोरपुरा वृंदावन का रहने वाला है, जिसे वृंदावन पुलिस ने 7 मई 2017 को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजा था. दूसरा भागा बंदी संजय अछनेरा आगरा का रहने वाला है, जिसे फरह पुलिस ने लूट की धारा 393 और 411 आदि के तहत 29 अगस्त 2015 को गिरफ्तार करके जेल भेजा था जबकि तीसरे फरार बंदी राहुल हथौड़ा जलेसर को थाना बलदेव पुलिस द्वारा 20 मई 2016 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था,उस पर गैंगस्टर आदि के 5 मुकदमे हैं। फरार चारों बंदी 18 से 21 वर्ष की आयु वाले बंदियों की बैरक नंबर 17 में निरुद्ध थे। फरार षातिर बंदी राहुल,कालू उर्फ षेरा,सजंय और अछनेरा निवासी दूसरे राहुल ने पहले तो बैरक पर पड़ी सीमेंट की चादर को उसके हुक निकालने के बाद वहां से बाहर आए और उसके बाद करीब 18 फुट ऊंची दीवार को पार करने के लिए षातिरों ने एक लम्बे बांस के आगे घुमावदार सरिया बांधकर उसका आंकड़ा दीवार में फंसा दिया,इसके बाद कालू उर्फ षेरा,राहुल और संजय दीवार से लटक कर नीचे कूदने के बाद फरार हो गए,जबकि चैथ बंदी राहुल निवासी ग्वालियर 18 फुट की दीवार पर चढते समय जेल के अंदर ही गिर गया,जिससे उसका पैर टूट गया। उसी दौरान गश्त को चेक करने वाला बंदीरक्षक हरेन्द्र वहां तो उसने घायल पड़े राहुल से मौके पर ही पूछताछ की तो तीन बंदियों को कारागार से भागने की जानकारी होते ही उसने कारागार अलर्ट करने का अलार्म बजा दिया,इसके बाद कारागार प्रषासन में हड़कम्प मच गया। जेल अधीक्षक षैलेन्द्र कुमार मैत्रेय ने कारागार के बंदी रक्षकों को साथ लेकर फरार बंदियों को पकड़ने के लिए काफी भाग-दौड़ की लेकिन रात्रि के समय कोहरा अधिक होने से वह फरार बंदियों का सुराग नहीं लगा सके। इस संबध में जेल अधीक्षक षैलेन्द्र मैत्रेय ने जानकारी देते हुए बताया कि बंदी रात्रि करीब 1ः30 बजे से 1ः50 बजे के बीच कारागार से फरार हुए हैं। उनका कहना था कि इसकी सूचना उन्हें 1ः56 बजे मिल गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित करते हुए स्वयं अपने फोर्स के साथ जवाहर बाग आदि स्थानों पर दौड़ भाग कर फरार बंदियों को तलाषा लेकिन रात्रि में कोहरा अधिक होने के कारण उनका कहीं सुराग नहीं लग सका। वहीं इस संबध में डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने डीएलए से बातचीत के दौरान बंदियों के भागने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जेल प्रशासन द्वारा अपनी ओर से पूरी ऐहतियात बरती जा रही थी, क्योंकि जिस बैरक से बंदी भागे हैं, उस बैरक में ही एक अन्य बंदी बबलू चिकना निवासी आगरा भी बन्ह था,कहा कि बंदी बबलू आत्महत्या की प्रवृत्ति वाला है,उसकी सघन निगरानी के निर्देश दिए गए थे,बैरक पर निगरानी करने वाले बंदी रक्षक को प्रत्येक 30 मिनट में बैरक की रिपोर्ट जेल अधीक्षक को देने के निर्देष थे लेकिन बैरक प्रभारी अभयराम ने लापरवाही बरती,जिससे बंदियों के भागने का पता समय से नहीं लग सका। उनका कहना था कि यदि निर्देशों का सही ढंग से पालन किया गया होता तो यह घटना कदापि न होती. इसलिए फिलहाल उक्त चारों जेल सुरक्षा कर्मियों को लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है,उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जांच अभी जारी है,इसमें और जो भी कर्मचारी दोशी पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई तय है। घटना की रिपोर्ट थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा दर्ज कर ली गई है। जानकारों के मुताबिक पुलिस और विभागीय जांच के अलावा इस घटना की अभी दो जांचें और होंगी, जिनमें से एक न्यायिक और दूसरी मजिस्ट्रियल जांच होगी. न्यायिक जांच जनपद न्यायाधीश के आदेश से और मजिस्ट्रियल जांच जिलाधिकारी के आदेश से होगी। कारागार से पहले भी भाग चुके है बंदीःहो चुकी हैं संगीन घटना मथुरा। जिला कारागार से बंदियों के भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है। वर्श 2010 में भी इसी प्रकार कारागार से 4 बंदी भाग चुके हैं। इसके अलावा वर्श 2014 में कारागार के अंदर ही राजेश टोटा जैसे बदमाशों की गैंगवार भी हो चुकी है और उससे पहले जेल के अंदर कई बंदियों की विशाक्त सेवन करने से मौत हो चुकी है।  

Read More

चेयरमैन ने सभासदों से लिये विकास के सुझाव सौंख। नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सौंख के चहुंमुखी विकास को लेकर चेयरमैन सहित 10 सभासदों ने अपने-अपने सुझााब रखें। पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में प्रभारी ईओ नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव और चेयरमैन भरतसिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई। नगर पंचायत द्वारा आयोजित पहली बोर्ड बैठक में चेयरमैन भरतसिंह के साथ-साथ सभा सभासदों ने कस्बा के चहुंमुखी विकास के लेकर घंटो विचार विमर्श किया। और सभासदों ने अपने-अपने वार्डो के विकास के सुझाब भी रखें। जिसमें गंदे पानी निकासी और नाला निर्माण, मीठे पानी के लिये चार नई बोरिंग, पुर्नगठन योजना के अन्तर्गत पूरे कस्बे में ओपन पाइप लाइन, कोली पोखर की खुदाई और बाईपास निर्माण कार्य, एलईडी लाइट, दो सार्वजाननिक शौचालय व स्नानघर का निर्माण, हैण्डपम्पों की मरम्मत कार्य, सहजुआ थोक स्थित पं. दीनदयाल सर्वाजानिक भवन निर्माण,  विभिन्न वार्डो में नाली खंरजा निर्माण आदि प्रस्ताव बैठक में सभासदों की मौजूदगी में पारित किये गये। बैठक में चेयरमैन भरतसिंह ने कस्बा का चहुंमुखी विकास कोई कसर नही छोड़ी जायेगी। उन्होंने कस्बा में सर्वप्रथम सार्वजानिक शौचालय व स्नानघर का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर प्रभारी ईओ नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव, सभासद बिल्ला, लज्जावती, आशादेवी, जीतेन्द्र कुमार, पार्वती देवी, भगतसिंह, राजकुमारी, संजय अग्रवाल, नीरज शर्मा, लक्ष्मीकांत, लिपिक मोहन श्याम, हरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More