BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

निराश्रित महिला एवं बच्चों के मध्य मनाया नववर्ष

तराश मंदिर स्थित वृद्धा आश्रम में महिला एवं बच्चों को खाद्य सामग्री वितरण करतीं संकल्प फाउंडेशन वृंदावन की सदस्यायेंवृंदावन। नववर्ष की शुरुआत संकल्प फाउंडेशन वृंदावन की सदस्याओं ने निराश्रित महिला व बच्चों के बीच खुशियां बांट कर की।

सामाजिक संस्था संकल्प फाउंडेशन वृंदावन के बैनरतले सोमवार को तराश मंदिर स्थित अखिल भारतीय महिला परिषद आश्रम में दर्जनों वृद्धा माताओं एवं बच्चों को खाद्य सामग्री एवं गर्म वस्त्र आदि वितरण किया गया।

संस्था की सदस्या अंबिका बंसल ने कहा कि गरीब व निराश्रित लोगों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नही कार्य नहीं है। नर सेवा नारायण सेवा के रूप में आज दर्जनों वृद्धा माताओं एव बच्चों को खाद्य सामग्री व वस्त्र आदि वितरण किये गए है।

संस्था की अन्य सदस्य संध्या व पारुल ने कहा कि समाज के दबे कुचले लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रम करने की जरूरत है। उन्होनें समाज के अन्य संस्थाओं एवं समाजसेवियों से निर्धन व निराश्रितों की मदद को आगे आने की अपील की है।

इस अवसर पर अम्बिका बंशल, दीपिका, रजनी, पीहू, पूजा, सुरभि, सुनीता, चंचल, संध्या, पारुल आदि मौजूद रहीं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More