देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कान्हा संग नववर्ष मनाने को भक्त दिखे लालायित
श्रद्धालुओं के उमड़े जनसैलाब के आगे सारी प्रशासन की व्यवस्थाएं हुई ध्वस्त
प्रवेश मार्गों के अलावा सहर भर में दिन भर रहे जाम के हालात
वृंदावन। विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में अपने आराध्य के साथ नववर्ष मनाने को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ठाकुर जी को एक टक निहाकर नव वर्ष की शुरुआत करने आये भक्तों में उत्सुकता देखते ही बन रही थी। बांके बिहारी मंदिर में दर्शनों को दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर प्रबंधन एवं प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए। ये और बात है कि श्रद्धालुओं के उमड़े जनसैलाब के आगे प्रशासन के द्वारा की गयी वन वे व्यवस्था फेल होती जनर आयी।
बताते चलें कि आस्था की नगरी वृन्दावन का विश्व पटल पर अपना स्थान है। श्रीकृष्ण की क्रीडा भूमि वृंदावन में लाखों लोग अपने आराध्य के दर्शनों की इच्छा दिल में संजोये आते हैं। सोमवार को नववर्ष का उल्लास चरम पर देखने को मिला। देश के विभिन्न प्रांतांे के अलावा विदेशों से आये लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ ठाकुर जी के दर्शनों को मंदिरों में उमड़ पड़ी। यहीं हालात नगर के राधा दामोदर मंदिर, कृष्ण बलराम इस्काॅन मंदिर, प्रेेम मंदिर, स्नेह बिहारी मंदिर, रंगनाथ मंदिर, गोविन्द देव मंदिर आदि में बने रहे। नववर्ष की शुरूआत करने आये श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं श्रद्धालु नगर की पंचकोसीय परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित करते दिखाई दिये। श्रद्धालुआंे की भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी। व्यवस्थाऐं धरातल पर फेल होती नजर आयीं। मंदिर के सभी पहुंच मार्गाें पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़ते दिखाई दिये। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस जद्दो जहद करती नजर आई। दिनभर शहर में जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही। वहीं घण्टों जाम में फसे रहे श्रद्धालु प्रशासन की व्यवस्था को कोसते नजर आये।













Related Items
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में राम मंदिर में किए दर्शन