BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डीआईजी ने किए तीन सुरक्षाकर्मी निलंबित  मथुरा। नया साल तो जिला कारागार में निरुद्ध 3 बंदियों ने मनाया, जो नव वर्ष के लगते ही खुद को बंधन मुक्त करते हुए जेल से भाग खड़े हुए। उनके साथ एक अन्य बंदी ने भी भागने का प्रयास किया मगर वह सफल नहीं हो सका। बंदियों के भागने की सूचना मिलते ही डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी सोमवार दोपहर मथुरा जिला कारागार आ गए, जिन्होंने घटना की प्रारंभिक जांच के दौरान एक प्रधान बंदीरक्षक सोनवीर सिंह, बैरक प्रभारी अभयराम, दीवार की गश्त पर तैनात बंदीरक्षक विजय सिंह और गश्त निरीक्षक बंदीरक्षक हीरेंद्र को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भागे बंदियों के नाम कलुआ, संजय और राहुल कुशवाह हैं। इनमें से कलुआ किशोरपुरा वृंदावन का रहने वाला है, जिसे वृंदावन पुलिस ने 7 मई 2017 को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। दूसरा भागा बंदी अछनेरा आगरा का रहने वाला संजय है, जिसे फरह पुलिस ने लूट की धारा 393 और 411 आदि के तहत 29 अगस्त 2015 को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। तीसरा भागा बंदी हथौड़ा जलेसर का रहने वाला राहुल कुशवाह थाना बलदेव पुलिस द्वारा 20 मई 2016 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उस पर गैंगस्टर आदि के 5 मुकदमे हैं। यह चारों बंदी 18 से 21 वर्ष की आयु वाले बंदियों की 17 नंबर बैरक में निरुद्ध थे, जिसकी करीब 15 फुट ऊंची दीवार पर 3 बंदियों ने डंडियों के सहारे चढ़कर उन्होंने सीमेंटेड छत काटी और फिर जेल की 18 फुट ऊंची दीवार पर भी डंडियों के सहारे चढ़कर बाहर कूद गए। इनके अलावा एक अन्य बंदी, जिसने और भागने का प्रयास किया, उसका नाम भी राहुल है। वह ग्वालियर का रहने वाला है। भागते के प्रयास में समय दीवार से गिर जाने के कारण उसके पैर में चोट आ गई, जिससे वह भाग नहीं सका। इसी मध्य गश्त को चेक करने वाला बंदीरक्षक हीरेंद्र वहां आ गया, जिसे कैदियों के भागने का तत्काल पता चल गया। जेल अधीक्षक संजय मैत्रेय के अनुसार यह घटना रात्रि करीब 1ः30 बजे से 1ः50 बजे के मध्य हुई, जिसकी सूचना उन्हें 1ः56 बजे मिल गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित करते हुए स्वयं अपने फोर्स के साथ जवाहर बाग तक दौड़ भागकर भागे बंदियों की खोज की। लेकिन रात्रि में कोहरा अधिक होने के कारण उनका कहीं सुराग नहीं लगा। डीआईजी जेल श्री त्रिपाठी ने बताया बंदियों के भागने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जेल प्रशासन द्वारा अपनी ओर से पूरी ऐहतियात बरती जा रही थी, क्योंकि जिस बैरक से बंदी भागे हैं, उसके पास की ही एक अन्य बैरक में आगरा का एक आत्महत्या की प्रवृत्ति वाला बंदी भी निरुद्ध है, जिसकी सघन निगरानी के निर्देश दिए गए थे। यदि निर्देशों का सही ढंग से पालन किया गया होता तो यह घटना कदापि न होती। इसलिए फिलहाल उक्त चारों जेल सुरक्षा कर्मियों को प्रथमदृष्टया लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। जांच अभी जारी है। एक अन्य जांच थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे की शुरू हो चुकी है। पुलिस और विभागीय जांच के अलावा इस घटना की अभी दो जांचें और होंगी, जिनमें से एक न्यायिक और दूसरी मजिस्ट्रियल जांच होगी। न्यायिक जांच जनपद न्यायाधीश के आदेश से और मजिस्ट्रियल जांच जिलाधिकारी के आदेश से होगी। मथुरा जिला कारागार से बंदियों के भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है। सन् 2010 में भी इसी प्रकार यहां से 4 बंदी भाग चुके हैं। इसके अलावा 2014 में यहां राजेश टोटा जैसे बदमाशों की गैंगवार हो चुकी है और उससे पहले जेल के अंदर बंदियों को कैप्सूल में जहर देकर भी मारा जा चुका है।

Read More

गौवंश को कृषि और किसान से जोड़ना की जरूरत: राजीव गुप्ता वृन्दावन शोध संस्थान में त्रिदिवसीय गौ कृषि सम्मेलन का हुआ आयोजन वृंदावन। रमणरेती मार्ग स्थित वृंदावन शोध संस्थान में शनिवार को त्रिदिवसीय गौ कृषि सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन नित्यानन्द गौलोक धाम ट्रस्ट के बैनरतले  किया गया। जिसमें वक्ताओं द्वारा गौ संरक्षण एवं संवर्धन के साथ गाय की महत्वता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने गाय की महत्वता बताते हुए कहा कि कहा कि गाय में सारे भगवानों का वास है। गाय के गोबर से लेकर मूत्र तक मनुष्य के लिए लाभकारी है भगवान श्री कृष्ण की प्यारी गायों की हम सभी को पूजा करनी चाहिए। कामधेनु ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि गाय भगवान की भी भगवान है उन्होनें कहा कि गाय के द्वारा मिलने वाले गोबर, मूत्र, दूध, घी की महत्वता को साइंस ने भी सिद्ध किया है।  गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि आजादी के समय देश में 30 से 35 करोड़ गौवंश था लेकिन आज घटकर मात्र 10 से 12 करोड़ रह गया है। उन्होंने कहा कि गौवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए केंद्र व राज्य सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में गौशाला निर्माण के लिए योगी सरकार गौपालकों को अनुदान राशि भी दे रही है। जिले में गौशाला खोलने के लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। यह आवेदन पशु पालन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गौवंश को कृषि और किसान से जोड़ने की मुहिम से ही गौ रक्षा एवं गौ संवर्धन संभव है इसी धारणा को मानते हुए योगी सरकार पूरे उत्तर प्रदेश में अब 40 से 45 गौशालाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। जबकि पिछले कई वर्षाें से मात्र एक या दो गौशालाओं को ही वित्तीय सहायता दी जाती थी। उन्होंने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में पांच सौ गौशालाएं पंजीकृत हैं। इनके अलावा धार्मिक संस्थाओं द्वारा निजी स्तर पर भी गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है। लेकिन केवल गौशालाओं के संचालन से गौसंरक्षण एवं संवर्धन संभव नहीं है। इसके लिए हमें गौवंश को कृषि और किसान से जोड़ना होगा। नित्यानन्द गौलोक धाम के अध्यक्ष बाबा जुगल किशोर एवं पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डॉ. नरेश शर्मा, मेयर डाॅ. मुकेश आर्य बन्धू, बाबा जुगल किशोर, इन्द्रेश जी के साथ किसान एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।  

Read More

इन्द्रधनुष अभियान को लेकर राया में बैठक  मथुरा। कस्बा राया में इन्द्र धनुष कार्यक्रम के अन्तर्गत सात दिवसीय टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा जिस की सफलता को लेकर नगर पंचायत राया में बैठक का आयोजन किया गया नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक में एडशीनल सीएमओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर पंचायत राया के 14 वार्डो में 0 से दो साल तक बच्चें को बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा जिस के लिए पहले 14 वार्डो में सर्वे कराया जायेगा  उसके बाद सात दिवसीय टीकाकरण अभियान 7 जनवरी से चलेगा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत वार्ड सभासद पूरी तरह से टीकाकरण अभियान को सफल बनानें के लिए तैयार है और वह अभियान को सफल बनायेगे इस अवसर इस अवसर पर ओमागुरू,जितेन्द्र सिह,डिगम्बर सिंह, हामिद फारूकी, अनवर खान, अयूब मास्टर, जाहिद कुरैशी, मान सिंह, कोमल सिंह चित्तौरिया, आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे 

Read More

एक लाख 62 हजार की नगदी एंव संदिग्ध कार बरामद मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र स्थित कोसीकलां रोड़ से पुलिस ने मषक्कत के बाद तीन ऐसे षातिर बदमाषों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है,जो सीधे-साधे लोगों के पास फोन करके  बैंक अधिकारी बनकर उनसे गोपनीय जानकारी लेने के बाद उनके खातों को खाली कर देते थे। भरतपुर के डीग के एक व्यक्ति को इस प्रकार ठगने के बाद भाग रहे षातिरों को बरसाना पुलिस ने दबोच कर ठगी गई पूरी नगदी बरामद की है। पुलिस की पकड़ में आए षातिर अच्छी षिक्षा ग्रहण करने के बाद जरायम की दुनिया में कूदे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान इस संबध में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य षुक्ला ने बताया कि एसएसपी स्वप्निल ममगाई के निर्देषन में बदमाषों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरसाना पुलिस को यह सफलता प्राप्त की है। उनका कहना था कि जिला भरतपुर के कस्बा डीग स्थित मोहल्ला मठिया के रहने वाले कौषलेन्द्र पुत्र बच्चू सिंह को कुछ षातिर मिले और वह उन्होंने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा था कि उनके एटीएम और बैंक खाते को बंद कर दिया जाएगा,लिहाजा वह उनके पूछे गए सवालों का जबाव दे देंगे तो बैंक की सेवा सुचारू रखी जाएगी। इसे सुनते ही पीड़ित कौषलेन्द्र ने षातिरों को बैंक की गोपनीय जानकारी भी दे दी। इसके बाद षातिरों ने आॅन लाइन बैंकिग के जरिए 1 लाख 62 हजार सात सौ रूपए अपने खाते में ट्रांस्फर कर लिए और उसके बाद पीड़ित की रकम को बैंक से निकालने के बाद फरार हो गए। बैंक खाते से नगदी निकलने की जानकारी होते ही पीड़ित के होष फाख्ता हो गए और वह षातिरों को तलाषने लगा,उसी दौरान पीड़ित को जानकारी हुई कि षातिर बदमाष कार द्वारा बरसाना की ओर गए हैं। पीड़ित ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक बरसाना इंदे्रष भदौरिया को दी तो वह चैकी प्रभारी नन्दगांव को लेकर कार सवार बदमाषों की तलाष में लग गए। उसी दौरान नन्दगांव से कोसीकलां की ओर जा रहे मार्ग पर पुलिस ने कार सवार बदमाषों को घेर लिया और मषक्कत के बाद षातिर विजय पुत्र चन्द्रवीर निवासी घोड़ी थाना चांदहट,पलवल,मुकुल पुत्र रेषम पाल निवासी दीनदयालपुर थाना हरदुआगंज,अलीगढ और सुखविन्दर पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी मीतरौल थाना सदर,पलवल को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए षातिरों के पास से जालसाजी करके बैंक से निकाले गए पीड़ित के एक लाख 62 हजार सात सौ की नगदी बरामद कर ली तथा एक संदिग्ध आई टेन कार भी बरामद की है। पकड़े गए षातिरों ने पूछताछ में बताया कि वह अधिकतर एक्सिस बैंक के अधिकारी बनकर लोगों से बैंक की गोपनीय जानकारी लेकर आॅन लाइन पैसों को दूसरे बैंक खाते में ट्रांस्फर करके निकाल लेते थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। बैंेक की गोपनीय जानकारी किसी को नहीं देने की अपील मथुरा। बैंकों की जानकारी लेने वाले षातिर बदमाष उच्च श्रेणी की षिक्षा लेने के बाद लोगों को कंगाल करने में जुटे हुए थे। इनके गैंग में दो चार या आठ नहीं,बल्कि दर्जनों लोगों के होने की आषंका है,इसीलिए तो पुलिस गहनता से जांच करके पकड़े गए षातिरों के अन्य साथियों को गिरफ्तार करके इस गैंग की कमर तोड़ने में जुट गई है। इस संबध में एसपी ग्रामीण आदित्य षुक्ला ने बताया कि पकड़े गए षातिरों के साथ कौन-कौन और कहां-कहां के बदमाष जुड़े हुए हैं,उनका पता लगाकर ऐसे सभी बदमाषों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। एसपी ग्रामीण श्री षुक्ला ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके पास आने वाले फोन काॅल्स या रास्ते में मिलने वाले लोगों से बैंक के बारे में किसी प्रकार जानकारी षेयर नहीं करें। 

Read More

मुकेश कुशवाह फर्जी मुकदमें लिखाने वाले जायेंगे अब जेल व्यापार सुरक्षा के लिए बनेगा व्यापारी सुरक्षा दल नववर्श के पहले सप्ताह में ही व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे अफसर माफिया जाएंगे जेल मथुरा। वर्श 2018 आने से पहले ही नारी सुरक्षा और महिला उत्पीड़न के साथ ही वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक ने तमाम ऐसे मामलों को बिंदूवार तैयार कर लिया,जिससे किसी भी पीड़ित को न्याय मिलने में देरी ना हो तो वहीं माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में पुलिस अव्वल रहे। वर्श 2018 में जनपद पुलिस किस प्रकार से अपराध-अपराधी और पीड़ितों को न्याय दे सकेगी इस संबध में डीएलए से विषेश वार्ता के दौरान एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए। एसएसपी श्री ममगाई ने कहा कि नारी सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी तो वहीं महिला उत्पीड़न के मामले षत-प्रतिषत दर्ज करने के साथ ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अमर कालोनी जैसे जघन्य घटनाओं को जिला जज से वार्ता करने के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा,जहां महज कुछ महीनों में ही आरोपियों को सजा मिल सकेगी। इसके अलावा निर्दोश को फंसाने के लिए फर्जी मुकदमे लिखाने वाले लोगों को जेल भेजा जाएगा तो वहीं ऐसे सभी मुकदमों को एक्सपंज किया जाएगा,जिससे किसी निर्दोश को परेषानी नहीं हो। उनका कहना था कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने 34 प्रमुख मंदिरों को चिन्ह्त कर लिया गया है,सभी मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे तथा कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहीं नववर्श में पर्यटकों की सुविधा के लिए नन्दगांव को थाना तथा वृंदावन कोतवाली और षहर कोतवाली को माॅडल थाना बनाने तथा प्रमुख मंदिरों के आसपास पर्यटकों के दृश्टिगत 9 पुलिस चैकी प्रस्तावित की गई हैं,इसे षासन को जल्द भेजा जाएगा। वहीं यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए एनएच2 पर 15 स्थानों पर अंडरपास,फ्लाई ओवर बनाए जाने का सुझाव भी पुलिस ने देगी तो वहीं नगर निगत के साथ मिलकर नई पार्किंग के लिए पुलिस प्रयास किए जायेंगे। एसएसपी का कहना था कि स्वाॅट टीम अब नए लुक में नजर आएगी तथा श्रीकृश्ण जन्मस्थान और रिफाइनरी पर स्वाॅट जल्द ही माॅक ड्रिल भी करेगी,क्योंकि जनपद स्वाॅट टीम कमांडो का प्रषिक्षण लेने के बाद किसी भी परिस्थति से निपटने में सक्षम हो चुकी है। उनका कहना था कि फरार चल रहे बदमाषों को पुलिस सत्यापन करेगी,क्योंकि कई बदमाष 30 तो कई 10 साल पुराने इनामी हैं,पुलिस देखेगी यह किस स्थिती में हैं,जिंदा भी हैं या नहीं,इसी के साथ अन्य जिलों के फरार इनामी बदमाषों को पकड़ने के लिए पुलिस संबधित जिलों की पुलिस का सहयोग लेगी,इसी के साथ परिवहन माफिया,भूमाफिया,पषु माफिया,षराब माफिया,खनन माफिया और लकड़ी माफियाओं को चिन्ह्त कर जेल भेजने की तैयारी कर ली गई है। श्री ममगाई ने कहा कि व्यायपारी सुरक्षा प्राथमिकता है,उनका कहना था कि नववर्श के पहले सप्ताह में ही षहर और कस्बों के व्यापारियों के साथ बैठक करके उनके विचार जानने के बाद व्यापारी सुरक्षा और भी मजबूत की जाएगी तथा व्यापारी सुरक्षा दल भी बनाया जाएगा,इस सुरक्षा दल में व्यापार वर्ग के ही लोग रहेंगे तथा उनके विचारों को पुलिस प्राथमिकता पर लेगी। वहीं उनका यह भी कहना था कि महिला सुरक्षा और नववर्श की षुभकामनांए के साथ मुख्यमंत्री का संदेष आया है,बताया कि मुख्यमंत्री का संदेष दो सौ काॅलेजों में बांटा जाएगा तथा साथ में एक पाॅवर एंजिल बनने को दिया जाएगा,उस फार्म को कोई भी छात्रा भरने के बाद पुलिस को दे सकती है,इसके बाद फार्म भरकर देने वाली छात्रा को वूमेन पाॅवर के हिसाब से 1090 का प्रषिक्षण दिया जाएगा। एसएसपी श्री ममगाई ने कहा कि नववर्श के पहले सप्ताह से ही जनता को पुलिस में बदलाव दिखने को मिलेगा,उन्होंने अपने निर्देषों का पालन करने के लिए सभी अधीनस्थों को आगाह किया है,अगर किसी थाना प्रभारी ने निर्देषों का उल्लंघन करके अपनी मनमानी की तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिष्चित की जाएगी।     

Read More

भू-माफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्रवाही करने के निर्देश मथुरा। प्रमुख सचिव कृषि उ0प्र0 शासन जनपद के नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने कलेक्टेªट सभागार में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचालित विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को समयान्तर्गत तथा गुणवत्ता परक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।  प्रमुख सचिव ने शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु ठोस योजना बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कार्य को अच्छा करने के लिए समयबद्ध रूप से ठोस योजना बहुत जरूरी होती है। इसलिए बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार से माइक्रोप्लानिंग की जाय कि कोई बच्चा टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम से छूटने न पाये। यदि बच्चों को शत-प्रतिशत टैªकिंग कर लिया जाय तो उनका टीकाकरण करने में बहुत बड़ी उपलब्धी होगी। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए हेल्प लाइन 181 की समीक्षा करते हुए कहा कि जब महिलायें आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो निश्चित रूप से इसमें कमी आयेगी। उन्होंने अवैध कब्जा धारकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि कब्जा मुक्त जमीन का उपयोग सरकारी कार्यों के लिए करायें जिससे खाली जमीन पर कब्जा दोबारा न हो। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिये। मुकद्दमांे के निस्तारण के अन्तर्गत 05 वर्ष से अधिक पुराने वादों का निस्तारण भी प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वादों का निस्तारण दायरे से अधिक होना चाहिए। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण पर सराहना की। दैवीय आपदा, सम्पूर्ण समाधान दिवस के आवेदनों को प्राथमिकता पर निस्तारण करायें। प्रमुख सचिव ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष ध्यान देने तथा भूमाफियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा सप्ताह मनाया गया, जिसके तहत 90 कॉलेज स्कूलों में सुरक्षा के लिए विशेष जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें पम्पलेट वितरित किये गये। उन्होंने बताया कि शहर में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए गुलाब का फूल देकर अनुरोध किया गया, जिससे प्रभावित होकर 50 प्रतिशत लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटालिये हैं। शेष अतिक्रमणकारी जिन्होंने ऐसा नहीं किया है उनसे बलपूर्वक अतिक्रमण हटवाया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, सीडीओ पवन कुमार गंगवार, नगर आयुक्त डा0 उज्जवल कुमार, एडीएम फाइनेंस रवीन्द्र कुमार, प्रभारी सीएमओ डा0 सज्जन कुमार व सभी एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। हाईवे क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के अलवर वाले पुल के समीप देवीपुरा रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के एक गोदाम में बीतीरात चोरी की बड़ी घटना हुई। चोर गोदाम का लोहे का गेट व एक पेड़ काटकर और दीवार तोड़कर करीब 30 लाख रुपये अधिक के एलईडी, स्प्लिट एसी और फ्रिज आदि चुरा ले गए। चोर गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए गोदाम के चैकीदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और उसके द्वारा आसपास के कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चैकी बाघ बहादुर के सामने रहने वाले नितिन अग्रवाल का क्वालिटी तिराहे से जाने वाले डैम्पीयर रोड पर टेक्नो मार्ट के नाम से इलेक्ट्रॉनिक सामानों का शोरूम है, जिसके एलजी कंपनी के उपकरणों का गोदाम अलवर वाले पुल के समीप स्थित जैन मोटर्स के सहारे से जाने वाले देवीपुरा रोड पर आरएस संस के नाम से है। इस गोदाम पर चैकिदार भी रहता है। लेकिन इसके बावजूद बीती रात इसमें चोरी की बड़ी वारदात हो गई। गोदाम के पीछे से आए अज्ञात चोरों ने एक गेट और पेड़ की टहनी काटने के अलावा गोदाम की दीवार तोड़ी और उसमें प्रवेश कर गए। चोर यहां से 40 एलईडी, करीब 30 से 40 स्प्लिट एसी और 6-7 फ्रिज चुराकर ले गए। इतना ही नहीं उन्होंने गोदाम की एक मुख्य कैमरे को तोड़ डाला और सीसीटीवी कैमरों के रिकॉर्ड वाली डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। गोदाम स्वामी के मित्र मनीष शर्मा के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि चैकीदार को इस घटना का पता नहीं चल पाया। आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसके द्वारा चोरी की जानकारी होने पर उसकी सूचना गोदाम मालिक को दी गई, जिनके द्वारा रात 10 बजे तक खुद अपने घर से सीसीटीवी कैमरों के जरिए गोदाम की निगरानी की गई थी। इसके बाद वह सो गए और सुबह जब जगे तो उन्हें इस घटना की सूचना मिली। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी द्वारा मौका मुआयना कर गोदाम के चैकीदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा घटना के खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Read More

बीस हजार के इनामी अंकूर पंडीत गैंग ने किया था पुजारी का अपहरण अपह्ता को सकुषल किया बरामदःषातिरों से अवैध हथियार हुए बरामद मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित चैबिया पाड़ा से गायब हुए पुजारी का बीस हजार के इनामी ने अपहरण किया था। षातिर की एक साथी महिला ने पुजारी को प्रेमजाल में फंसाने का नाटक किया और पुजारी के साथ आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाता रहा और उसके बाद पुजारी का अपरहण करके लाखों की फिरौती मांगी गई तो पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस टीम ने बीस हजार के इनामी और एक षातिर महिला समेत आधा दर्जन बदमाषों को दबोच कर अपह्त पुजारी को सकुषल बरामद किया है। इस संबध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पिछले गुरूवार को चैबिया पाड़ा निवासी बनवारी लाल चतुर्वेदी मंदिर दर्षन के लिए महाविद्या मंदिर गए थे लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटे तो परिजनों की उनकी तलाष की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसके बाद अपह्त पुजारी बनवारी लाल के पुत्र प्रिंस चतुर्वेदी के पास एक फोन आया तो दूसरी ओर से उसका पिता ने अपनी जान बचाने की गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द दो लाख रूपए बदमाषों के बताए स्थान पर ले आए। इसकी सूचना अपह्त के पुत्र प्रिंस ने पुलिस को दी। षहर से अपहरण होने की खबर मिलते एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों को लगाया था। अपह्त के पुत्र को षातिर बदमाषों ने रूपए लेकर आने के लिए दो स्थान बदल दिए,इसके बाद बदमाषों ने फिरौती की रकम मालगोदाम रोड़ पर मंगाई। फिरौती की रकम लेकर पहुंचे पीड़ित पुत्र के पास जैसे ही बदमाष आए तभी चारों तरफ से घेराबंदी करके पुलिस टीम ने पवन षर्मा निवासी आनंदपुरी,राहुल निवासी जनकपुरी महोली रोड़,सुरेन्द्र षर्मा निवासी 80 फुटा रोड़,गोविंद नगर को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए षातिरों ने बताया उन्होंने पुजारी का अपहरण करने के बाद उसे पवन षर्मा निवासी आनंदपुरी के मकान में छिपाकर रखा गया है तथा वहां उनके साथी मौजूद हैं। जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी षिवप्रताप सिंह ने फोर्स के साथ दबिष देकर वहां से 20 हजार के इनामी लुटेरे अंकुर पंडीत निवासी षीतला घाटी,आषीश षर्मा और इसकी पत्नी रेनू षर्मा निवासी षीतला घाटी कोतवाली को दबोच कर अपह्त पुजारी बनवारी लाल को सकुषल बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए षातिरों के पास से दो तमंचा,दो चाकू,एक मोबाइल,घटना में प्रयुक्त दो बाइक और इनामी बदमाष अंकूर से लूट की रकम में से पांच हजार की नगदी बरामद की है। पकड़ा गया षातिर अंकूर पंडीत गोवर्धन और थाना गोविंद नगर क्षेत्र में हुई लूट की वारदातों में फरार चल रहा था,जनपद पुलिस ने उसके ऊपर बीस हजार का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।  पैसों के लालच में पत्नी को भी धकेल दिया जरायम की दुनिया में मथुरा। अपह्त पुजारी को बीस हजार के इनामी बदमाष अंकूर पंडीत ने अपने साथी आषीश षर्मा की पत्नी रेनू षर्मा से झूठे प्रेमजाल में फंसवाया था। पीड़ित पुजारी बनवारी लाल चतुर्वेदी भी कुछ इस प्रकार षातिर महिला रेनू षर्मा के मोहजाल में फंसे की वह सबकुछ भूल गए और अपहरण की घटना से कई दिन पहले उसके बताए स्थान पर गए थे,जहां षातिर महिला ने योजना के तहत पुजारी के साथ आपत्तिजनक हालत में कुछ समय गुजारा था,उसी समय गैंग के सदस्य सुरेन्द्र षर्मा ने कमरे में छिपकर पीड़ित पुजारी का आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिया था। इसके बाद बीस हजार का इनामी अंकूर और उसके साथी पुजारी को ब्लैकमेल करते रहे लेकिन जब उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए तो षातिर महिला के द्वारा ही पुजारी को पवन षर्मा के घर ले जाया गया था,जहां अंकूर पंडीत ने गैंग के सदस्यों के साथ उसका अपहरण कर लिया था।    

Read More

टाटा केंटर-होंडा सीआवी से सप्लायी की जा रही थे अवैध शराब मथुरा। आबकारी टीम और दो थानों की पुलिस ने विभिन्न स्थानों से अवैध षराब समेत चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार जिला आबाकरी अधिकारी ओमवीर सिंह के निर्देषन में आबकारी निरीक्षक विकास द्विवेदी ने प्रभारी निरीक्षक थाना हाइवे अवधेष त्रिपाठी के सहयोग से अवैध षराब से भरकर जा रही टाटा केंटर को एनएच2 से घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे षातिर तस्कर राजेन्द्र कुमार और प्रदीप कुमार निवासीगण लालपुर,कुतुबपुर जिला हिसार,हरियाणा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए केंटर से राॅयल स्टेग विदेषी मदिरा की 140 पेटी बरामद की है। दूसरी ओर थाना फरह क्षेत्र स्थित महुअन टोल प्लाजा के पास से आबकारी निरीक्षक रामष्याम त्रिपाठी ने दिल्ली की ओर से तेजगति में आ रही होंडा सीआरवी  को घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे तस्कर सुदेष कुमार निवासी रेवाड़ी,हरियाणा और मनोजराम निवासी रोहतास,बिहर को दबोच लिया। आबकारी टीम ने पकड़ी गई कार में से एमडी सेलीब्रेषन रम की 20 पेटी बरामद की हैं। जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह ने बरामद षराब की कीमत नौ लाख साठ हजार रूपए बतायी है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Read More

मथुरा। राया कस्बे में शुक्रवार के दिन पुलिस फोर्स के साथ विद्युत चेकिंग गयी टीम को व्यापारी मोहल्ला में लोगों ने हंगामा कर खदेड़ दिया। जिस से अभियान को अधूरा छोड़ कर लौटना पड़ा घटना के संबंध में विभाग ने कोई तहरीर नहंी दी है। विभाग ने इस दौरान बकाया जमा नहीं करने पर पचास से अधिक कनैक्शन काट दिए। शुक्रवार के दिन उपखंड अधिकारी देवी सिंह के नेतृत्व में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ नई दिल्ली,व्यापारी मोहल्ला,सुल्तानगंज में अभियान चलाया जैसे ही विभाग की टीम व्यापारी मोहल्ला में पहुंची तो यहां पर बकाएदारों ने कनैक्शन काटने का विरोध किया और उन्होनंे बताया कि जब बिल नहीं आ  रहे है तो भुगतान कैसे जमा करें इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया इस दौरान विद्युत विभाग की टीम से अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की कर डाली मौके पर कस्बा इंचार्ज ने माफी मांग कर लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत किया और यहीं से टीम को वापस लौटना पड़ा बाद में माॅट रोड सहित अन्य स्थानों पर अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी देवी सिंह ने बताया कि बकाया जमा नहीं करने पर पचास से अधिक कनैक्शन काटे गए घटना के संबंध मंे देर सांय तक थाना राया पुलिस को तहरीर नहीं दी है। अभियान के दौरान अवर अभियंता सतेन्द्र सिंह, कृष्णवीर सिंह, शैलेस सिंह, रनवीर सिंह, जितेन्द्र कुमार, अभिषेक ओझा आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। घटना के संबंध में देर सांय तक कोई तहरीर नहीं दी है। 

Read More

मथुरा। लेफ्टिनेन्ट जनरल तरनजीत सिंह, वी एस एम’’ ने आज शुक्रवार को मथुरा स्थित विशिष्ट स्ट्राईक कोर की कमान सम्भाली। वह नेशनल डिफेन्स एकादमी के छात्र रहे हंै और वह 19 दिसम्बर 1981 मंे भारतीय सैन्य अकादमी से 65 आर्मड रेजिमेंट मंे कमीशन हुए। उन्हांेने अपनी रेजिमेंट के साथ  श्रीलंका में  आॅपरेशन पवन के दौरान आॅपरेशनल अनुभव हासिल किये जो कि दो साल तक भारतीय शान्ति सेना के हिस्से के रूप मे रही। जनरल आॅफिसर ने अनेक प्रकार की कमान सम्भाली और कई स्टाफ नियुक्तियों पर कार्यरत रहे हैं। इनमे आर्मड ब्रिगेड के कमाण्डर तथा स्ट्राईक कोर की रेपिड डिविजन के जनरल आॅफिसर कमांडिग रहना उल्लेखनीय हैं। सेना मुख्यालय तथा यूनाईटेड नेशन शान्ति मिशन में भी उन्हांेने अनेक स्टाफ पदभार सम्भाले हंै। जनरल आॅफिसर को मेकेनाइजड वारफेयर तथा युद्ध संचालन मे महारथ हासिल है। उन्होंने भारतीय सेना में विभिन्न प्रतिष्ठित पद भार संभाले हंै और हाल ही में एकिकृत सेना मुख्यालय नई दिल्ली मंे सेना के भर्ती महानिदेशक के रूप मे कार्यरत थे। नया कार्यभार सम्भालने पर उन्होने सभी रैंक के पदाधिकारियो को उसी उत्साह एवं लगन के साथ आने वाली सुरक्षा चुनौतियांे का सामना करने के लिये हर वक्त आॅपरेशनल तैयारी मे रहने को कहा।

Read More

मथुरा। नगर निगम ने आम जनमा की सुविधा में बाधक बनें अतिक्रमण को आज एक अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया। निगम का यह अभियान शहर के सांय 3 बजे करीब नगर निगम कार्यालय से ही प्रारंभ हुआ जो जनरल गंज, रेलवें फांटक, आर्य समाज रोड, होलीगेट, कोतमवाली रोड होते हुए दरेशी रोड तक पहुंचे। इस दौरान निगम कर्मचारियों ने दुकानदारों द्वाररा नाली के उपर कराये के पक्कें निर्माण को हटाते हुए तोड़ डालां वहीं दुकानदारों द्वारा दुकान के वाहर रखें सामान को जब्त कर लिया। जहाॅ व्यापारी वर्ग निगम की इस कार्यवाही को विरोध करते नजर आये। वहीं आम जनमानस व आम जनता निगम के इस कार्य की सराहना करती नजर आई। इस अवसर पर व्यापारियों का कहना है कि निगम के कर्मचारियो द्वारा अवैध धन वसूल कर अतिक्रमण कराया जाता हैं और जो दुकानदार देने में आनाकानी करता है तो निगम के कर्मचारी निगम के अधिकारियों को बरगलाकर अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान की सलाह देते हैं और उन्हों दुकानदारों के यहाॅ तोड़ फोड़ की जाती है जिनसे पैसा नहीं मिलता। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More