देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। राया कस्बे में शुक्रवार के दिन पुलिस फोर्स के साथ विद्युत चेकिंग गयी टीम को व्यापारी मोहल्ला में लोगों ने हंगामा कर खदेड़ दिया। जिस से अभियान को अधूरा छोड़ कर लौटना पड़ा घटना के संबंध में विभाग ने कोई तहरीर नहंी दी है। विभाग ने इस दौरान बकाया जमा नहीं करने पर पचास से अधिक कनैक्शन काट दिए। शुक्रवार के दिन उपखंड अधिकारी देवी सिंह के नेतृत्व में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ नई दिल्ली,व्यापारी मोहल्ला,सुल्तानगंज में अभियान चलाया जैसे ही विभाग की टीम व्यापारी मोहल्ला में पहुंची तो यहां पर बकाएदारों ने कनैक्शन काटने का विरोध किया और उन्होनंे बताया कि जब बिल नहीं आ रहे है तो भुगतान कैसे जमा करें इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया इस दौरान विद्युत विभाग की टीम से अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की कर डाली मौके पर कस्बा इंचार्ज ने माफी मांग कर लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत किया और यहीं से टीम को वापस लौटना पड़ा बाद में माॅट रोड सहित अन्य स्थानों पर अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी देवी सिंह ने बताया कि बकाया जमा नहीं करने पर पचास से अधिक कनैक्शन काटे गए घटना के संबंध मंे देर सांय तक थाना राया पुलिस को तहरीर नहीं दी है। अभियान के दौरान अवर अभियंता सतेन्द्र सिंह, कृष्णवीर सिंह, शैलेस सिंह, रनवीर सिंह, जितेन्द्र कुमार, अभिषेक ओझा आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। घटना के संबंध में देर सांय तक कोई तहरीर नहीं दी है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन