BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

फिरौती की रकम पहुंचने से पहले ही पुलिस ने दबोचे बदमाश

फिरौती की रकम पहुंचने से पहले ही पुलिस ने दबोचे बदमाशबीस हजार के इनामी अंकूर पंडीत गैंग ने किया था पुजारी का अपहरण

अपह्ता को सकुषल किया बरामदःषातिरों से अवैध हथियार हुए बरामद

मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित चैबिया पाड़ा से गायब हुए पुजारी का बीस हजार के इनामी ने अपहरण किया था। षातिर की एक साथी महिला ने पुजारी को प्रेमजाल में फंसाने का नाटक किया और पुजारी के साथ आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाता रहा और उसके बाद पुजारी का अपरहण करके लाखों की फिरौती मांगी गई तो पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस टीम ने बीस हजार के इनामी और एक षातिर महिला समेत आधा दर्जन बदमाषों को दबोच कर अपह्त पुजारी को सकुषल बरामद किया है। इस संबध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पिछले गुरूवार को चैबिया पाड़ा निवासी बनवारी लाल चतुर्वेदी मंदिर दर्षन के लिए महाविद्या मंदिर गए थे लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटे तो परिजनों की उनकी तलाष की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसके बाद अपह्त पुजारी बनवारी लाल के पुत्र प्रिंस चतुर्वेदी के पास एक फोन आया तो दूसरी ओर से उसका पिता ने अपनी जान बचाने की गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द दो लाख रूपए बदमाषों के बताए स्थान पर ले आए। इसकी सूचना अपह्त के पुत्र प्रिंस ने पुलिस को दी। षहर से अपहरण होने की खबर मिलते एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों को लगाया था। अपह्त के पुत्र को षातिर बदमाषों ने रूपए लेकर आने के लिए दो स्थान बदल दिए,इसके बाद बदमाषों ने फिरौती की रकम मालगोदाम रोड़ पर मंगाई। फिरौती की रकम लेकर पहुंचे पीड़ित पुत्र के पास जैसे ही बदमाष आए तभी चारों तरफ से घेराबंदी करके पुलिस टीम ने पवन षर्मा निवासी आनंदपुरी,राहुल निवासी जनकपुरी महोली रोड़,सुरेन्द्र षर्मा निवासी 80 फुटा रोड़,गोविंद नगर को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए षातिरों ने बताया उन्होंने पुजारी का अपहरण करने के बाद उसे पवन षर्मा निवासी आनंदपुरी के मकान में छिपाकर रखा गया है तथा वहां उनके साथी मौजूद हैं। जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी षिवप्रताप सिंह ने फोर्स के साथ दबिष देकर वहां से 20 हजार के इनामी लुटेरे अंकुर पंडीत निवासी षीतला घाटी,आषीश षर्मा और इसकी पत्नी रेनू षर्मा निवासी षीतला घाटी कोतवाली को दबोच कर अपह्त पुजारी बनवारी लाल को सकुषल बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए षातिरों के पास से दो तमंचा,दो चाकू,एक मोबाइल,घटना में प्रयुक्त दो बाइक और इनामी बदमाष अंकूर से लूट की रकम में से पांच हजार की नगदी बरामद की है। पकड़ा गया षातिर अंकूर पंडीत गोवर्धन और थाना गोविंद नगर क्षेत्र में हुई लूट की वारदातों में फरार चल रहा था,जनपद पुलिस ने उसके ऊपर बीस हजार का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

पैसों के लालच में पत्नी को भी धकेल दिया जरायम की दुनिया में

मथुरा। अपह्त पुजारी को बीस हजार के इनामी बदमाष अंकूर पंडीत ने अपने साथी आषीश षर्मा की पत्नी रेनू षर्मा से झूठे प्रेमजाल में फंसवाया था। पीड़ित पुजारी बनवारी लाल चतुर्वेदी भी कुछ इस प्रकार षातिर महिला रेनू षर्मा के मोहजाल में फंसे की वह सबकुछ भूल गए और अपहरण की घटना से कई दिन पहले उसके बताए स्थान पर गए थे,जहां षातिर महिला ने योजना के तहत पुजारी के साथ आपत्तिजनक हालत में कुछ समय गुजारा था,उसी समय गैंग के सदस्य सुरेन्द्र षर्मा ने कमरे में छिपकर पीड़ित पुजारी का आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिया था। इसके बाद बीस हजार का इनामी अंकूर और उसके साथी पुजारी को ब्लैकमेल करते रहे लेकिन जब उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए तो षातिर महिला के द्वारा ही पुजारी को पवन षर्मा के घर ले जाया गया था,जहां अंकूर पंडीत ने गैंग के सदस्यों के साथ उसका अपहरण कर लिया था।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More